सामुद्रिक शास्त्र: बेहद भाग्यशाली होती हैं ऐसी आवाज वाली ''स्त्रियां''
ज्योतिष शास्त्र की एक शाखा सामुद्रिक शास्त्र है। सामुद्रिक शास्त्र के द्वारा व्यक्ति के चेहरे का हाव-भाव, चाल-ढाल और आवाज से उसके चरित्र का पता चलता है।;

ज्योतिष शास्त्र की एक शाखा सामुद्रिक शास्त्र है। सामुद्रिक शास्त्र के द्वारा व्यक्ति के चेहरे का हाव-भाव और चाल-ढाल से उसके चरित्र का पता चलता है। इसके अलावे आवाज से भी किसी के चरित्र का बखान किया जा सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी स्त्री के भाग्य की पहचान उसकी आवाज से होती है। साथ ही स्त्री की आवाज को सुनकर यह पता लगाया जाता है कि उसका स्वभाव और चरित्र कैसा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी आवाज स्त्री के चरित्र और स्वभाव के दर्शाती है।
गर्जना
जिस स्त्री की आवाज में गर्जना होती है, वह मेघ के समान होती है, वह स्त्री धन-संपन्नता के परिपूर्ण होती है, उसके जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहती।
सारस
ऐसी स्त्रियां जिनकी आवाज सारस की तरह होती है। उनके पास अधिक मात्रा में संपत्ति होती है, खासतौर पर अचल संपत्ति।
इसे भी पढ़ें: जीतने के लिए पैदा होते हैं इन 3 राशियों के जातक, क्या आपकी राशि है इसमें
उच्च पदाधिकारी
जिन महिलाओं की वाणी बहुत मधुर होती है। यानि जिस स्त्री की आवाज कोयल, बांसुरी या वीणा के समान होती है। ऐसी महिलाएं या तो स्वयं उच्च पद पर आसीन होती हैं या उनके पति उच्च पदाधिकारी होते हैं।
मधुर और मोहक आवाज
मधुर और मोहक आवाज वाली महिलाओं का जीवन सुख से भरा होता है। उन्हें अपने जीवन में ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।
इसे भी पढ़ें: हस्तरेखा शास्त्र: हथेली के इस भाग पर है ये खास चिन्ह, तो जरूर मिलेगा 'सरकारी नैकरी' का सुख
कर्कस आवाज
कौए या फटी हुई आवाज वाली स्त्रियां, दरिद्रता में ही जीवन व्यतीत करती हैं। उनके जीवन में सुख का अभाव हमेशा बना रहता है।
शुभ लक्षण
जिन महिलाओं की आवाज में बिल्कुल कठोरता नहीं होती, जो हमेशा मधुर भाषा का प्रयोग करती हैं, जिसकी आवाज सुनकर संतोष प्राप्त होता हो ऐसी महिलाएं शुभ लक्षण वाली होती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App