Today's numerology horoscope: मूलांक 3 वालों को मिलेगा लाभ, बाकी मूलांक वालों के लिए दिन कैसा रहेगा? जानें अंक राशिफल

Today's numerology horoscope, 10 November: आज 10 नवंबर 2024 है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (10/11/2024, 1+0+1+1+2+0+2+4=11) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 11 (1+1=2) है, जिसका जोड़ 2 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 2 के स्वामी चन्द्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।
यहां जानें रविवार यानी 10 नवंबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। परिवार में आज के दिन व्यापार में बढ़ोत्तरी हो सकती है। नौकरी करने वालों को लाभ मिलेगा। कुछ नया कार्य भी आपके सामने आज आ सकता है। रिश्तो को लेकर के सुधार रहेगा। वहीं आज आपको पार्टनर कुछ खुशखबरी दे सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। धन को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: हल्का काला
मूलांक 2 (MULANK 2)
आज आपके जीवन में कुछ चीजों को लेकर के परेशानी आ सकती हैं। जिसकी वजह से आप तनाव में रह सकते हैं। लेकिन आज के दिन आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। परिवार में आज आपको खुशहाली मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन आने की संभावना है।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का लाल
मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर के चिंताओं से छुटकारा मिल सकता है वहीं पर व्यापार में भी तरक्की और मुनाफा होने की संभावना है। परिवार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। जिसकी वजह से आपके और लाइफ पार्टनर के बीच खुशनुमा माहौल रहेगा।
लकी नंबर: 6, शुभ रंग: पीला
मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का मिलाजुला रहेगा। किसी चीज को लेकर के चिंता हो सकती है, परंतु घबराने की जरूरत नहीं है। आज का दिन आप लोगों के लिए कड़ी चुनौतियां भी लेकर के आ सकता है। जिसकी वजह से आपको थोड़ी सी परेशानी भी हो सकती है। पार्टनर के साथ धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: हल्का नारंगी
मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए समय बेहतर होगा। जिसकी वजह से आपका दिनभर कामकाज में ध्यान लगेगा। व्यापार के लिए भी दिन स्पेशल हो सकता है। वहीं पर आज कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। आज के दिन आप लोग अपने बहन-भाइयों के साथ समय बिताएंगे वहीं पर आज धन से संबंधित चिंताएं हल होगी। धन आने की संभावना है।
लकी नंबर: 5, शुभ रंग: हल्का कत्थई
मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी वालों को प्रमोशन संबंधित खबर मिल सकती है। जिससे दिन अच्छा जाएगा। परिवार में बड़ा लाभ आज के दिन आपको हो सकता है। खाने पीने का ध्यान अवश्य रखें। स्वास्थ्य बरकरार रहेगा।
लकी नंबर: 45, शुभ रंग: पीला
मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों का अच्छा जाएगा। चिंताएं दूर होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने घर परिवार में समय बिताने का प्रयास करेंगे। आज का दिन आप लोगों के लिए धन को लेकर भी बेहतर रहेगा। कहीं से धन आने की भी संभावना है। स्वास्थ्य बरकरार रहेगा।
लकी नंबर: 2 शुभ रंग: हल्का पर्पल
मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य आपका पहले से ठीक रहेगा। जिसको लेकर आप आज काफी खुशहाल रहेंगे। परिवार में आज के दिन आपको समय बिताना जरूरी है। धन को लेकर बिल्कुल भी चिंता न करें। कोई बड़ा लाभ आज आपको मिल सकता है।
लकी नंबर: 58 शुभ रंग: कत्थई
मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। लेकिन शाम तक स्थितियां सही हो जाएंगी। कार्य में आज दिनभर भाग दौड़ बहुत ज्यादा हो सकती है। परिवार को समय देने का प्रयास करें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। लेकिन घर में खुशी का माहौल रहेगा।
लकी नंबर: 91 शुभ रंग: गुलाबी
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS