Today's numerology horoscope: मूलांक 1 और 5 वालों का गुजरेगा अच्छा दिन, बाकी मूलांक वालों के लिए दिन कैसा रहेगा? जानें अंक राशिफल

Mulank
X
अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए आज का अंक राशिफल।
Today's numerology horoscope, 11 November: अंक ज्योतिष (numerology) के अनुसार सोमवार 11 नवंबर को कैसा रहेगा दिन। मूलांक के हिसाब से जानिए आज का अंक राशिफल।

Today's numerology horoscope, 11 November: आज 11 नवंबर 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (11/11/2024, 1+1+1+1+2+0+2+4=12) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 12 (1+2=3) है, जिसका जोड़ 3 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें सोमवार यानी 11 नवंबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर जो लोग व्यापार करते हैं उनको बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। वाणी में सुधार करने की जरूरत है। परिवार आपसे आज खुशहाल रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। ऊर्जावान महसूस करेंगे।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग: हल्का काला

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज आपकी व्यापार को लेकर चिंताएं समाप्त हो सकती हैं। जिसकी वजह से आपका दिन अच्छा जाएगा। परिवार के साथ समय भी बिताने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। घर में भी हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा।
लकी नंबर: 13, शुभ रंग: हल्का लाल

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने की संभावना है। किसी पुरानी परेशानियों से आज के दिन आपको छुटकारा मिल सकता है। व्यापार में तरक्की और मुनाफा होने की संभावना है। इसलिए आज के दिन आप व्यापार को लेकर सतर्क रहेंगे।
लकी नंबर: 6, शुभ रंग: पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का मिलाजुला रहेगा। लेकिन आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि शाम के बाद सब ठीक हो जाएगा। परिवार को लेकर कहीं बाहर घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। धन को लेकर दिन सही रहेगा।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: हल्का नारंगी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों काफी हद तक बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में भी पहले से लाभ मिलेगा। धन की चिंताएं भी समाप्त होंगी। घर परिवार में धन खर्च होने की संभावना है। दिनभर आपके साथ हंसी- खुशी वाला माहौल बना रहेगा। फालतू की बातों से बचकर के रहें, नहीं तो आपका मूड खराब हो सकता है।
लकी नंबर: 5, शुभ रंग: हल्का कत्थई

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। इसलिए आज के दिन का आप भरपूर एंज्वॉय करें। खाने पीने का ध्यान रखें, नहीं तो आपको अपच की समस्या हो सकती है। धन अनावश्यक खर्च न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग: पीला

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों का अच्छा जाएगा। दिन को यादगार बनाने के लिए पार्टनर के साथ पल बिताएं। जिसकी वजह से आपका मन भी लगा रहेगा। आज का दिन आप लोगों के लिए धन को लेकर भी बेहतर रहेगा।
लकी नंबर: 20 शुभ रंग: हल्का पर्पल

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए थोड़ा लापरवाही भरा हो सकता है लेकिन आपको लापरवाही से बचने की भरपूर कोशिश करना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। आज धन को बचाकर के चलने का भी प्रयास करें। धन आने की संभावना बन रही है।
लकी नंबर: 59 शुभ रंग: कत्थई

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का उतार चढ़ाव भरा रहेगा। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। परिवार और मित्रों से काफी लाभ मिलने की संभावना है। इसलिए आज के दिन आप अपने परिवार और मित्रों को थोड़ा समय देने का प्रयास करें।
लकी नंबर: 9 शुभ रंग: गुलाबी

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story