12 October ka Ank Rashifal: आज 12 अक्टूबर 2024 है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (12/10/2024, 1+2+1+0+2+0+2+4=12) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 12 (1+2=3) है, जिसका जोड़ 3 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शनिवार यानी 12 अक्टूबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा जाएगा। नौकरी में खुशखबरी मिलने की संभावना है। वहीं पर रिश्तो को लेकर के सुधार रहेगा। पार्टनर के साथ अपना समय बिता सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखे चलें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 20,      शुभ रंग:  ग्रीन

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए स्वास्थ्य को लेकर के अनुकूल रहेगा। आपका मूड खराब हो सकता है। धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास जरूर करें।
लकी नंबर: 11,     शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं पर आज के दिन कार्य क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होने की संभावना है। धन से संबंधित चीजे भी आज सुलझ सकती हैं। धन को लेकर के बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आपका मानसिक तनाव दूर होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सिंगल रहने वालों का भी दिन अच्छा जाएगा।
लकी नंबर: 90,      शुभ रंग: ब्लैक

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा सा खराब रह सकता है, जिसके चलते आपके कार्य पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु और आवश्यक धन खर्च न करें। आज के दिन घर परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें।
लकी नंबर: 88,        शुभ रंग:  हल्का ब्लैक

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का भागदौड़ की वजह से व्यस्त रहेगा। धन अधिक खर्च होने की संभावना भी है। आज का दिन आप लोगों का अपनी संतान के साथ समय बिताने का दिन है। वहीं पर आज अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान देकर के चलें। प्रेमी का सहयोग बना रहेगा। 
लकी नंबर: 43,      शुभ रंग:  ऑरेंज

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र पर ही ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में समय कम देने के कारण कुछ सदस्य आपसे निराश हो सकते हैं। परंतु घबराने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 33,     शुभ रंग: कत्थई

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कार्य क्षेत्र में भी आपको लाभ प्राप्त होगा। जिसकी वजह से आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। थोड़ा स्वास्थ्य का ध्यान देने की आवश्यकता है। आज घर में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 36    शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा होगा। आज के दिन आपको कुछ नई योजनाओं के साथ लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य पर कार्य करने की जरूरत है। आज धन खर्च होने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 10    शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना आपके लिए जरूरी है। आज आप अपने मित्रों से मुलाकात करेंगे। मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा। धन अधिक खर्च हो सकता है। धन का ध्यान रख कर चलें। आज के दिन सगे-संबंधियों के साथ समय बिता सकते हैं।
लकी नंबर: 16      शुभ रंग:  हल्का चैती