Guru Gochar 2025 Effect: देवगुरु बृहस्पति ज्ञान, सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य और वैवाहिक सुख के कारक ग्रह माने गए है। जातक की कुंडली में गुरु की मजबूत स्थिति उसे इन सभी चीजों से लाभान्वित करती है। गुरु का राशि परिवर्तन हर किसी के लिए शुभ नहीं होता है, कुछ के लिए यह अशुभ परिणाम भी देता है। इसी कड़ी में 14 मई 2025 को रात्रि 11बजकर 20 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 18 अक्टूबर को कर्क राशि में चले जाएंगे।
ज्योतिष के अनुसार, 14 मई को होने वाला गुरु गोचर कुछ राशियों के लिए नकारात्मक परिणाम लाने वाला है। इसमें मानसिक और भावनात्मक रूप से परेशानियां उत्पन्न होंगी। चलिए जानते है उन चुनिंदा 4 राशियों के बारे में, जिनके जातकों को गुरु गोचर से सतर्क रहने की जरुरत होगी।
मिथुन राशिफल मई 2025 गुरु गोचर
(Gemini Horoscope May 2025 Jupiter Transit)
गुरु का राशि परिवर्तन मिथुन में ही हो रहा है। इन जातकों के लिए यह गोचर बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहने वाला है। इन जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ने की पूरी संभावना है। यात्राओं पर बेहिसाब खर्च बढ़ सकते है। संयम से काम करें।
कर्क राशिफल मई 2025 गुरु गोचर
(Kark Rashifal May 2025 Jupiter Transit)
कर्क राशि के जातकों के लिए भी गुरु का गोचर काफी तनाव देने वाला रहेगा। इन जातकों को जिम्मेदारियों के तले दबने का समय आ गया है। मानसिक थकान हावी हो सकती है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी बड़ा नुकसान करवाने जा रही है। गलत आर्थिक फैसले स्थिति बिगाड़ सकते है। धैर्य के साथ आगे बढ़े।
वृश्चिक राशिफल मई 2025 गुरु गोचर
(Vrishchik Rashifal May 2025 Jupiter Transit)
गुरु गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अवसर तो बनाएगा। लेकिन, इन्हें पहचानने और भुनाने की जरुरत आपको है। कार्यक्षेत्र में अपने से बड़े अधिकारियों से बात कर संयम बरतने का प्रयास करें। गलत शब्द रिश्तों में खटास उत्पन्न कर सकते है। बेहिसाब खर्च आर्थिक तंगी का कारण बनेगा।
मकर राशिफल मई 2025 गुरु गोचर
(Makar Rashifal May 2025 Jupiter Transit)
मकर राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। गोचर अवधि के दौरान ही इन जातकों को धनलाभ भी होगा और बड़ा नुकसान भी। कर्ज लेने का विचार अच्छा है, लेकिन उसका सदुपयोग करना बेहद जरुरी होगा। जल्दबाजी में कोई बड़ा काम बिगड़ने की प्रबल संभावना है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।