14 October ka Ank Rashifal: आज 14 अक्टूबर 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (14/10/2024, 1+4+1+0+2+0+2+4=14) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 14 (1+4=5) है, जिसका जोड़ 5 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 5 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें सोमवार यानी 14 अक्टूबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज के दिन रुके हुए काम संपन्न होंगे। कोई बड़ी खुशखबरी आपको मिल सकती है। नौकरी ढूंढने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज चोट लगने की संभावना है। यात्रा करने का प्लान बन सकता है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।
लकी नंबर: 20,      शुभ रंग:  क्रीम

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र के लिए आप काफी हद तक एक्टिव रहेंगे। आज का दिन आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक बेहतर रहेगा। जिसकी वजह से आपका दिन अच्छा जाएगा। आज घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। परिवार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। धन की स्थिति भी पहले से सुधार में आएगी।
लकी नंबर: 54,     शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। धन को लेकर चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आज आप लोगों का स्वास्थ्य थोड़ा सा गड़बड़ सकता है, जिसकी वजह से आपको तनाव हो सकता है। आज अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का प्रयास करें।
लकी नंबर: 12,      शुभ रंग: ब्लैक

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान देने की आवश्यकता है। लेकिन आपका आज मन आज विचलित रह सकता है। आज माता-पिता को समय देने का प्रयास करें। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी। किसी से बेवजह विवाद से बचें।
लकी नंबर: 90,        शुभ रंग:  हल्का ब्लैक

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए भागदौड़ भर रहेगा। लेकिन आपको तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। छात्रों के लिए दिन खुशखबरी भरा हो सकता है। आज घर से जुड़े कार्य भी पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य भी आपका आज के दिन ऊर्जावान रहेगा और आज प्रेमी से मिलने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 45,      शुभ रंग:  ऑरेंज

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। सिंगल लोगों की आज प्रेमी से मुलाकात होने की संभावना है। नौकरी करने वालों को भी खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 30,     शुभ रंग: कत्थई

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक मिला-जुला रहेगा। आज आपको अपने मन पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। क्रोध अधिक आने के कारण आज आप अपने बनते कार्य को भी बिगाड़ सकते हैं। वहीं पर धन से संबंधित स्थिति सुधार में आने की संभावना है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आपका मानसिक तनाव खत्म हो जाएगा।
लकी नंबर: 71    शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन कार्य क्षेत्र को लेकर अच्छा रहेगा। वहीं पर आज के दिन आप कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। आज नए दोस्तों से भी मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। वहीं पर धन की स्थिति सामान्य रहेगी। प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। धन को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।
लकी नंबर: 15    शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज के दिन कार्य में लाभ प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखकर चलें। नहीं तो नुकसान होने की संभावना है। वहीं पर आपका प्रेमी भी आपसे खुश रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन धन को ज्यादा खर्च करने से बचें।
लकी नंबर: 16      शुभ रंग:  हल्का पर्पल