Aaj Ka Rashifal 17 October 2024: ग्रह गोचर के अनुसार गुरुवार 17 अक्टूबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज पूर्णिमा तिथि है। चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें गुरुवार यानी 17 अक्टूबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:18 पर
सूर्यास्त: संध्या 06:20 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन घी का सेवन करके ही यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:57 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:52 से 08:52 तक अमृत
सुबह 08:52 से 10:52 तक चंचल
सुबह 10:52 से 12:52 तक चंचल 
दोपहर 12:52 से 02:52 तक अमृत
दोपहर 02:52 से 07:51 तक लाभ
शाम 07:51 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
आज दिन भर आपको परेशानी रह सकती है। प्रयास करना आपका सफल रहेगा। धन के अवसर बार-बार प्राप्त होंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि आपके अंदर से जागृत होगी। मान-सम्मान मिलेगा।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: लाल

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
यात्रा आज आपकी मनोरंजन रहने की संभावना है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद फैमिली के साथ ले पाएंगे। खराब व्यवस्था के चलते स्वास्थ्य आपका प्रभावित रहने की संभावना है। मित्रों की हेल्प समय पर प्राप्त होगी।
लकी नंबर: 10, शुभ रंग:  पिंक

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें, नहीं तो चोट लग सकती है। वाणी पर नियंत्रण के साथ ही लोगों का सम्मान करें। किसी अपने व्यक्ति से आपकी कहा सुनी कुछ ज्यादा ही हो सकती है। थकान व कमजोरी दिनभर बनी रहेगी।
शुभ नंबर: 45, शुभ रंग:  हल्का येलो

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
कानूनी अड़चन दूर होकर आप के फेवर में लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी आज कार्यों की वजह से रह सकती है। जीवनसाथी से हेल्प जरुर प्राप्त होगी। बिजनेस व्यापार आपके लिए लाभदायक रहेगा। निवेश में ज्यादा जल्दबाजी ना करें।
लकी नंबर: 21, शुभ रंग: सफेद

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
पुराने रोग से आज परेशान हो सकते हैं। भाग दौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से आप दुखी रह सकते हैं। अपेक्षित कार्यों में आज लेट होगा। प्रयास आज आपको ज्यादा करना पड़ेगा। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजगी आपको झेलनी पड़ सकती है।
लकी नंबर: 17, शुभ रंग:  ब्लैक

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
ज्यादा जल्दबाजी करने से बचें। कोई बड़ी समस्या आपके सामने आ सकती है। शरीर आज आपका रोग ग्रसित रहेगा। खरीद फरोख्त की योजना आज आप बना सकते हैं। नौकरी में आपका प्रभाव में बढ़ोतरी का योग दिख रहा है।
लकी नंबर: 5, शुभ रंग: पर्पल

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
धन संबंधित आज आपको हानि हो सकती है। विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचेगी। जिससे आप दुखी रहेंगे। विवाद से आज आपको बचना होगा। बकाया वसूली के प्रयास आज ज्यादा करने होंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी।
लकी नंबर: 40, शुभ रंग: हल्का हरा

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
ज्यादा खर्चा सामने आ सकते हैं। वाणी में नियंत्रण बना कर रखना चाहिए। किसी सदस्य की स्वास्थ्य की चिंता फैमिली की रहेगी। टेंशन आज बना रहेगा। पुराना रोग आज उभर सकता है, जिससे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
लकी नंबर: 25,  शुभ रंग: पर्पल

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
शत्रु आज आपके खिलाफ सक्रिय रहेंगे, जिससे शारीरिक कष्ट आपको संभव है। व्यवसाय की यात्रा सफल रहने के योग हैं। बिजनेस व्यापार लाभप्रद रहेगा। निवेश करना आज के लिए फायदेमंद रहेगा। परीक्षा व साक्षात्कार में आज सफल हो सकते हैं।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का नारंगी

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
धन प्राप्ति आज आपको आसानी से होगी। कोई नई योजना बनाने पर कार्य होगा। कार्यप्रणाली में सुधार की जरूरत दिख रही है। सामाजिक कार्यों में रुझान आपका ज्यादा रहेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इतिहास में आज आपके फैमिली को लाभ मिलेगा।
लकी नंबर: 60, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
पूजा पाठ की और रुचि आज आपकी बढ़ेगी। किसी संत का आशीर्वाद आपको प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। मातहतों की हेल्प प्राप्त होगी। लंबित कार्य जल्दी ही पूरे होंगे।
लकी नंबर: 5, शुभ रंग: हल्का लाल

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
घर में गेस्ट आ सकते हैं। खर्च अधिक होगा। शुभ समाचार प्राप्त होगा। बिजनेस व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। कॉन्फिडेंस में योग दिख रहे हैं। विवाद में क्लेश हो सकता है। पुराना रोग आपका उभर सकता है।
लकी नंबर: 66, शुभ रंग:  हल्का क्रीम