Today's numerology horoscope: मूलांक के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए 1-9 अंक का राशिफल

Today's numerology horoscope, 21 November: आज 21 नवंबर 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (21/11/2024, 2+1+1+1+2+0+2+4=13) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 13 (1+3=4) है, जिसका जोड़ 4 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।
यहां जानें गुरुवार यानी 21 नवंबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। दिन का लाभ उठाने का प्रयास करें। आज आपके विरोधी परेशान हो सकते हैं। दिन को लेकर आपको तनाव लेने की कोई जरूरत नहीं है। व्यापार में आज आपको अपने पार्टनर की वजह से लाभ होगा। प्रेमी के साथ प्यार भरा दिन बीत सकता है। धन को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग: कत्थई
मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन काफी हद तक अच्छा रह सकता है। करियर को ग्रोथ दे मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य को लेकर के चिंता हो सकती है। इसलिए आज के दिन आप अपने सेहत का भी ध्यान रखें। धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें।
लकी नंबर: 24, शुभ रंग: मैरून
ये भी पढ़ें: सूर्यदेव भर देंगे जीवन में सभी खुशियां, रविवार को करें ये 5 अचूक उपाय!
मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहने की संभावना है। वहीं पर आज के दिन कार्य क्षेत्र में आपको काफी लाभ होने की संभावना दिख रही है। कहीं से धन आने की संभावना बन रही है। आज के दिन आप धन को लेकर चिंता बिल्कुल न करें। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 7, शुभ रंग: चॉकलेटी
मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए बेहतर रहने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है लेकिन आपको इससे तनाव लेने की कोई जरूरत नहीं है। आज आपको प्रेमी के साथ समय बिताने की आवश्यकता है। प्रेमी आपसे काफी खुश रहेगा।
लकी नंबर: 32, शुभ रंग: काला
मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का सामान्य बीत सकता है या भागदौड़ भरा रह सकता है। कार्य क्षेत्र में आपका आज काफी नाम होने की संभावना बन रही है। प्रेमी के साथ समय बिताने का दिन है। परिवार को लेकर आपको स्वास्थ्य का ध्यान देने का प्रयास करें। धन अधिक खर्च होने की संभावना दिख रही है।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग: पर्पल
ये भी पढ़ें: पैसों की तंगी जीवन से हो जायेगी दूर, सोमवार के दिन करें ये 3 विशेष उपाय
मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। आज आप अपने कार्यों में बिजी रह सकते हैं। जिसकी वजह से आप अपने ऊपर समय कम बिता पाएंगे। कार्यक्षेत्र पर ही ध्यान देंगे तो आज आपको काफी लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ी सी चिंता हो सकती है।
लकी नंबर: 58, शुभ रंग: हल्का लाल
मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में काफी लाभ प्राप्त होगा। जिसपर आपको थोड़ा ध्यान देने की भी आवश्यकता है। परिवार आपका सहयोग करेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा।
लकी नंबर: 30 , शुभ रंग: मैरून
मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा होगा। आज आपकी कुछ नई योजनाएं बन सकती हैं। जिसकी वजह से आप कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी आपसे आज काफी खुश रहेगा। दिन का लाभ उठाने का आप प्रयास करें। आज धन खर्च होने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 70, शुभ रंग: कत्थई
मूलांक 9 (MULANK 9)
आपका दिन आज काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आप अपने पुराने मित्रों से मुलाकात करेंगे। सारा दिन आपका कार्यों में व्यस्त रह सकता है। धन अधिक खर्च हो सकता है लेकिन कहीं से धन आने की भी संभाावना बन रही है।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: गुलाबी
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS