22 October ka Ank Rashifal: आज 22 अक्टूबर 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (22/10/2024, 2+2+1+0+2+0+2+4=13) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 13 (1+3=4) है, जिसका जोड़ 4 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें मंगलवार यानी 22 अक्टूबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आप लोगों के लिए आज का दिन काफी हद तक बेहतर रहेगा। वहीं पर आज के दिन धन की  स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य पर भी थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आपके पुराने कार्य भी संपन्न होंगे। नौकरी में लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा।
लकी नंबर: 3,      शुभ रंग:  हल्का ब्लैक

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज आपकी व्यापार को लेकर चिंताएं समाप्त हो सकती हैं। जिसकी वजह से आपका दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। आप यात्रा का भी प्लान बना सकते हैं। वहीं पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। धन को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
लकी नंबर: 34,     शुभ रंग:  काला

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पुराने रोगों से आज छुटकारा मिल सकता है। व्यापार में तगड़ा मुनाफा होने की संभावना है। वहीं आज अपने लाइफ पार्टनर के साथ कुछ स्पेशल योजना बना सकते हैं।
लकी नंबर: 45,      शुभ रंग: ब्लैक

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का मिलाजुला रहेगा। जिसकी वजह से आपको थोड़ी सी चिंता सता सकती है, लेकिन आपको तनाव लेने की कोई आवश्यकता नहीं है। आज का दिन आप लोगों के लिए कड़ी चुनौतियां भी लेकर के आ सकता है। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। कहीं दूर घूमने फिरने का प्लान बनाएंगे।
लकी नंबर: 15,        शुभ रंग:  हल्का ब्लैक

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज आपकी धन की चिंताएं भी समाप्त होगी। वहीं पर स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां भी हल होंगी। लेकिन आपको कोई भी जल्दवाजी में आकर कार्य करने की जरूरत नहीं है। परिवार के साथ समय भी हंसी खुशी के माहौल में बीतेगा।
लकी नंबर: 3,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक मिला जुला रहेगा। वहीं पर कुछ कार्य आज पूरे हो सकते हैं। जिसकी वजह से आप दिनभर खुश रहेंगे। धन को लेकर के दिन बेहतर रहेगा। धन आज के दिन आपके पास कहीं से भारी मात्रा में वापस आ सकता है। धन को बचाकर काम करने का प्रयास करें।
लकी नंबर: 22,     शुभ रंग: चैती

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों का अच्छा जाएगा। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। वहीं पर आज का दिन आप अपने किसी खास दोस्त के साथ बिताने का प्रयास करेंगे। घर परिवार में खुशहाली रहेगी। आज का दिन आपका धन को लेकर भी बेहतर रहेगा।
लकी नंबर: 36   शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए थोड़ा लापरवाही भरा हो सकता है। लेकिन आज के दिन आपको कार्य को लेकर के लापरवाही बरतने से बचना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। वहीं पर आज के दिन आपको धन को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
लकी नंबर: 42    शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का उतार चढ़ाव भरा रहेगा। आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की कोशिश करें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार को लेकर आज आप टेंशन ले सकते हैं। परंतु घर में खुशी का माहौल रहेगा।
लकी नंबर: 11      शुभ रंग:  हल्का पर्पल