22 October Ka Rashifal: ग्रह गोचर के अनुसार मंगलवार 22 अक्टूबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज षष्ठी तिथि है। चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें मंगलवार यानी 22 अक्टूबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:18 पर
सूर्यास्त: संध्या 06:20 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन घी का सेवन करके ही यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:57 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:52 से 08:52 तक अमृत
सुबह 08:52 से 10:52 तक चंचल
सुबह 10:52 से 12:52 तक चंचल 
दोपहर 12:52 से 02:52 तक अमृत
दोपहर 02:52 से 07:51 तक लाभ
शाम 07:51 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
उत्साहवर्धन सूचना प्राप्त होने से मन आपका आज बहुत ही प्रसन्न हो जाएगा। व्यापार आपके मन के अनुसार लाभ देगा। जोखिम भरे कार्यों से आज आपको दूर रहना चाहिए। जल्दबाजी में आकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से आज आपको बचना चाहिए।
लकी नंबर: 65, शुभ रंग: हल्का नारंगी

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
कीमती वस्तु खरीदने का आज आपका मन करेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहने से मन थोड़ा दुखी रह सकता है। जीवन साथी के हेल्प से मन में प्रसन्नता रहेगी। निवेश करना आज आपकी फैमिली के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर: 4, शुभ रंग:  पिंक

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
दूर से कोई बुरी खबर मिलने की संभावना दिख रही है। दौड़ धूप आज आपको ज्यादा करनी पड़ेगी। किसी व्यक्ति से आपकी अनावश्यक कहासुनी हो सकती है। फालतू बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए। मेहनत अधिक व लाभ कम होने से मन थोड़ा दुखी हो सकता है।
शुभ नंबर: 5, शुभ रंग:  हल्का पर्पल

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
घर परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य आज अचानक बिगड़ सकता है, जिससे आपको टेंशन रहेगी। फालतू खर्चा ज्यादा होने की संभावना है। तनाव लेने से आज आपको बचकर रहना चाहिए। अपेक्षाकृत कार्यों में लेट होने से थोड़ा सा आप डिसएप्वाइंटमेंट हो सकते हैं।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग: काला

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
योजना आज आपकी फलीभूत होने की संभावना है। कार्यस्थल पर परिवर्तन से नई संभावना आपके लिए बनेगी। विरोधी वर्ग साथ रहकर आपका नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। नौकरी में आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकता है। घर परिवार में सुख शांति बनी रह सकती है।
लकी नंबर: 28, शुभ रंग:  पीला

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
यात्रा आज आपकी लाभदायक रहने की संभावना है। रुकी हुई रकम मिल सकती है। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ होने की संभावना है। संचित कोष में आज आप अनावश्यक वृद्धि करेंगे। नौकरी में आपके प्रभाव के आगे सब झुकेंगे।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: पर्पल

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
बिजनेस में आज आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। बड़ी अड़चन आज दूर होगी। जल्दबाजी से हानि आपको हो सकती है। पारिवारिक हेल्प आज आपको प्राप्त होती रहेगी। लाभ के अवसर आपको लगातार प्राप्त होते रहेंगे।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग: हल्का हरा

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
फालतू खर्चों पर आज नियंत्रण करने की जरूरत है। बजट आपका बिगड़ सकता है। किसी से भी कर्ज लेना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से आपके कार्य में बाधा उत्पन्न होगी या परिचित व्यक्तियों पर ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए। वाणी में शब्दों का प्रयोग बहुत सोच समझकर करना चाहिए।
लकी नंबर: 12,  शुभ रंग: पर्पल

धनु राशि (Aaj ka Dhanu Rashifal)
नवीन वस्त्र और आभूषण की प्राप्ति संभव हो सकती है। यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कारोबारी बड़े सौदे आज आपको लाभ देने की स्थिति में रहेंगे। आशंका-कुशंका आपके मन में बनी रहेगी। पुराना रोग आज आपको परेशान करने की स्थिति में पहुंच सकता है।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग:  हल्का नारंगी

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
कानूनी अड़चन दूर होकर आज आपके फेवर में कार्य होंगे। व्यापार में लाभ की संभावना दिख रही है। नौकरी में बड़े अधिकारी आपको परेशान कर सकते हैं। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होने से थोड़ी बहुत मन में आपके प्रसन्नता का भाव जागृत होगा।
लकी नंबर: 6, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
रचनात्मक कार्यों में आज आप सफलता प्राप्त करेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद जरूर प्राप्त होगा। समय की अनुकूलता आपके फेवर में है, जिसका लाभ आपको उठना चाहिए। दूसरों के झगड़े में व्यर्थ में आपको नहीं पड़ना चाहिए, नहीं तो आपको हानि होगी।
लकी नंबर: 6, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि (Aaj ka meen rashifal)
बेरोजगारी दूर करने का प्रयास आज आपको जरूर करना चाहिए। परीक्षा व इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त होगी। संपत्ति की प्राप्त हो सकती है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे। घर परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता आपको अचानक हो सकती है।
लकी नंबर: 6, शुभ रंग:  हल्का चैती