Today's numerology Prediction: मूलांक के अनुसार कैसा रहेगा शनिवार (23 November) का दिन? पढ़ें आज अंक राशिफल

Today's numerology horoscope, 23 November: आज 23 नवंबर 2024 है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (23/11/2024, 2+3+1+1+2+0+2+4=15) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 (1+5=6) है, जिसका जोड़ 6 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 6 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।
यहां जानें शनिवार यानी 23 नवंबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रह सकता है। वहीं पर आज आपको कार्यक्षेत्र में लंबे समय से अटका काम आज होने की संभावना है। स्वास्थ्य चिंता बनी रह सकती है। लेकिन आपको खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 34, शुभ रंग: पर्पल
मूलांक 2 (MULANK 2)
मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आज आप कार्य क्षेत्र पर भी काफी हद तक एक्टिव रह सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है लेकिन आपको इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। खुशी का माहौल घर परिवार में बना रहेगा। धन की स्थिति में पहले से सुधार रहेगा।
लकी नंबर: 25, शुभ रंग: नारंगी
ये भी पढ़ें: सूर्यदेव भर देंगे जीवन में सभी खुशियां, रविवार को करें ये 5 अचूक उपाय!
मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का व्यापार में लाभकारी साबित होगा। आज व्यापार में आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। अगर आपकी कोई डील पहले से कहीं रुकी हुई थी तो वह भी आज कंप्लीट होने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग: मैरून
मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में मिलाजुला रहेगा। लेकिन आप अपने कार्य मन लगाकर करेंगे। जितना हो सके आपको तनाव से बचने का प्रयास करना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन आपका समय कुछ फालतू बीत सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।
लकी नंबर: 35, शुभ रंग: चॉकलेटी
मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आपके घर परिवार में भी खुशहाली बनी रहेगी। माता-पिता के साथ आज आपके संबंध अच्छे होंगे। खाने पीने का ध्यान रखकर के चलिए नहीं तो आपको स्वास्थ्य प्राब्लम हो सकती है।
लकी नंबर: 19, शुभ रंग: हल्का लाल
ये भी पढ़ें: पैसों की तंगी जीवन से हो जायेगी दूर, सोमवार के दिन करें ये 3 विशेष उपाय
मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। क्योंकि आज आपको व्यापार में काफी लाभ होने की संभावना है। परिवार में आज कोई खुशखबरी आने की संभावना है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी का भी साथ मिलने की संभावना है।
लकी नंबर: 61, शुभ रंग: हल्का मैरून
मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आपको अपने कार्य का आज भरपूर लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। यात्रा पर जाने की प्लानिंग बना सकते हैं। स्वास्थ्य भी आपका ठीक रहेगा।
लकी नंबर: 33 शुभ रंग: हल्का पीला
मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन कार्य क्षेत्र को लेकर के मिला जुला रहेगा। लेकिन आप दिन का भरपूर लाभ उठा पाएंगे। काम करने में मन लगेगा। आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा। वहीं पर आज के दिन आप किसी के बहकावे में आ सकते हैं लेकिन आपको इससे बचने का भरपूर प्रयास करना है।
लकी नंबर: 73 शुभ रंग: सफेद
मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। लेकिन दिन में आपको सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा कार्य करना पड़ सकता है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन शाम के समय धन कहीं से आने की संभावना है।
लकी नंबर: 23 शुभ रंग: मैटी
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS