23 October Ka Rashifal: ग्रह गोचर के अनुसार बुधवार 23 अक्टूबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज सप्तमी तिथि है। चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें बुधवार यानी 23 अक्टूबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:18 पर
सूर्यास्त: संध्या 06:20 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन घी का सेवन करके ही यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:57 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:52 से 08:52 तक अमृत
सुबह 08:52 से 10:52 तक चंचल
सुबह 10:52 से 12:52 तक चंचल 
दोपहर 12:52 से 02:52 तक अमृत
दोपहर 02:52 से 07:51 तक लाभ
शाम 07:51 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
पैसे के बकाया वसूली के प्रयास आज सफल रहने की संभावना है। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आप अपने फैमिली के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। लाभ के अवसर प्राप्त होने की संभावना दिख रही है। आज बुद्धि से कार्य करें, लाभ में वृद्धि के योग हैं।
लकी नंबर: 5, शुभ रंग: हल्का नारंगी

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
पुराने रोग के कारण आज आप परेशान रह सकते हैं। दूसरों के झगड़े में आपको ज्यादा नहीं पड़ना चाहिए। हल्की हंसी-मजाक करने से आपको बचना चाहिए। व्यवसाय आज आपका बढ़िया चलेगा। आय में निश्चितता रह सकती है। यस आज आपका बढ़ेगा।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग:  पिंक

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से आज आपको बचना चाहिए। जल्दबाजी में आपको हानि हो सकती है। तनाव आज आपको दिन भर रहेगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे, जिससे मन प्रसन्नता से भर जाएगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है।
शुभ नंबर: 34, शुभ रंग:  हल्का पर्पल

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
प्रेम प्रसंग के मामलों में अनुकूलता दिख रही है। भेंट और उपहार आपको देना पड़ सकता है। व्यापार में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। सम्मान में भी आपके बढ़ोतरी आज होगी। आवश्यक वस्तुओं को संभाल कर आज आपको रखना चाहिए।
लकी नंबर: 40, शुभ रंग: काला

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
किसी भी मामले में निर्णय आज आप सोच समझकर करें। किसी अनहोनी की आशंका आपके साथ हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। लेनदेन में ज्यादा लापरवाही नहीं करें। व्यावसायिक यात्रा आज आपकी सफल रहेगी। बिजनेस व्यापार मनोकूल चलेगा।
लकी नंबर: 64, शुभ रंग:  पीला

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
शत्रु आज आपसे परेशान रह सकते हैं। दुखद समाचार मिलने से फैमिली में थोड़ा सा शोक रहेगा। बेवजह किसी व्यक्ति से कहा सुनी हो सकती है। प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। उसके बाद आज दिन भर आपको सफलता प्राप्त होगी।
लकी नंबर: 88, शुभ रंग: पर्पल

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
शारीरिक कष्ट संभव है। आज किसी आनंद उत्सव में फैमिली सहित आप भाग लेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी आपको प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन सही रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने से कार्य आपके बनेंगे।
लकी नंबर: 55, शुभ रंग: हल्का हरा

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
भूमि व भवन संबंधी खरीद फरोख्त का प्लान आप बना सकते हैं। आर्थिक उन्नति आज जबरदस्त तरीके से होगी। देनदारी आज आपकी कम हो सकती है। नौकरी में मन अनुकूल स्थिति जरूर बनेगी। शेयर मार्केट में आज से बड़ा फायदा मिलने की संभावना है।
लकी नंबर: 18,  शुभ रंग: पर्पल

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
आज कुछ लोगों से आपकी मुलाकात कम होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग करने से बचना चाहिए। कोट व कचहरी के मामले में आपको फायदा मिल सकता है। जीवन साथी से हेल्प आपको प्राप्त होगी। किसी बड़े बुजुर्ग की हेल्प से आज कोई बड़ा कार्य आपका होगा।
लकी नंबर: 87, शुभ रंग:  हल्का नारंगी

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
धर्म कर्म में रुचि आज आपकी ज्यादा रहेगी। कोट, कचहरी के कार्यों से आपको बचकर रहना चाहिए। लाभ के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। चोट से आज आपको बचकर रहना चाहिए। व्यर्थ की झंझटों में नहीं पड़ना चाहिए। बिजनेस व्यापार में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। नौकरी में लोगों की हेल्प आपको प्राप्त होगी।
लकी नंबर: 17, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
कीमती वस्तु खरीदने के विषय में आप सोच सकते हैं। सुख के साधनों में सोच समझ कर आज खर्च करना चाहिए। कोई ऐसा कार्य न करें, जिसमें बाद में पछतापा हो। शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता आज आपको दिन भर बनी रहेगी।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि (Aaj ka meen rashifal)
आपके आज सही कार्यों का भी विरोध होगा। कोई बड़ी समस्या आपके सामने आ सकती है। कार्य प्रणाली में सुधार करने की जरूरत है। सामाजिक कार्य करने से आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। रुके हुए कार्यों में आज तेजी आ सकती है।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग:  हल्का चैती