24 October Ka Rashifal: ग्रह गोचर के अनुसार गुरुवार 24 अक्टूबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज अष्टमी तिथि है। चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें गुरुवार यानी 24 अक्टूबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:18 पर
सूर्यास्त: संध्या 06:20 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन घी का सेवन करके ही यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:57 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:52 से 08:52 तक अमृत
सुबह 08:52 से 10:52 तक चंचल
सुबह 10:52 से 12:52 तक चंचल 
दोपहर 12:52 से 02:52 तक अमृत
दोपहर 02:52 से 07:51 तक लाभ
शाम 07:51 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
मनोरजक यात्रा का प्लान आज आप फैमिली के साथ कर सकते हैं। डूबी हुई रकम प्राप्त होने की संभावना दिख रही है। फ्रेंडों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। बिजी के चलते आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ध्यान रखना होगा।
लकी नंबर: 34, शुभ रंग: हल्का नारंगी

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
घर परिवार के साथ आराम तथा मनोरंजन का समय आप व्यतीत कर पाएंगे। मान सम्मान आपको खूब मिलेगा। व्यापार आपके अनुसार चलेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन की संभावना दिख रही है। जिसका विरोध होगा। काम करते समय लापरवाही आपको नहीं करनी चाहिए। थकान व कमजोरी होगी।
लकी नंबर: 50, शुभ रंग:  पिंक

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
किसी भी व्यक्ति के उत्साह में आकर कोई भी कार्य न करें। फालतू खर्च ज्यादा होगा। सेहत को ज्यादा प्राथमिकता आपको देनी होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय अब आपका आ गया है। चिंता तथा तनाव आपकी फैमिली में बना रहेगा।
शुभ नंबर: 3, शुभ रंग:  हल्का पर्पल

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
यात्रा में आपको परेशानी हो सकती है। गिफ्ट और उपहार आपको जरूर मिल सकता है। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बना सकते हैं। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। वरिष्ठ जनों की सलाह आज आपके फेवर में आएगी।
लकी नंबर: 60, शुभ रंग: काला

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
स्वास्थ्य कमजोर रहने से मन आपका व्यथित रहेगा। चोट लगने से आपकी फैमिली को हानि हो सकती है। कार्य में मन आज आपका ज्यादा नहीं लगेगा। किसी व्यक्ति के उत्साह में आकर कोई भी कार्य न करें। पारिवारिक हेल्प आपको मिलती रहेगी।
लकी नंबर: 4, शुभ रंग:  पीला

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
रचनात्मक कार्य में आपका मन ज्यादा लगेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन समय से आपको प्राप्त होगा। यात्रा से लाभ की स्थिति बन रही है। मनपसंद भोजन की प्राप्ति संभव दिख रही है। पारिवारिक मित्रों के साथ अच्छा समय आप व्यतीत कर पाएंगे।
लकी नंबर: 8, शुभ रंग: पर्पल

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
सामाजिक कार्यों में मन लगाने की जरूरत है, जिससे आपको फायदा होगा। रुके हुए कार्यों में आज गति आ सकती है। मनोरंजन यात्रा में फैमिली सहित जा सकते हैं। घर बाहर सुख शांति आप महसूस करेंगे। झंझटों में ज्यादा ना पड़ें।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: हल्का हरा

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
बुरी खबर आपको प्राप्त हो सकती है। मेहनत आपको ज्यादा करना पड़ेगा। आय में कमी रह सकती है। नेगेटिव एनर्जी ज्यादा रहेगी। अनावश्यक परेशानी का सामना आपको करना पड़ सकता है। घर बना कर रखना चाहिए। दूसरे की बातों में आपको नहीं पड़ना चाहिए।
लकी नंबर: 23,  शुभ रंग: पर्पल

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
लेनदेन में आपको सावधानी रखनी चाहिए। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से आपका मन नहीं लगेगा। बड़ा काम करने का मन आज हो सकता है और आप सफल भी हो सकते हैं। रोजगार प्राप्त की दिशा में मन लगाएं।
लकी नंबर: 83, शुभ रंग:  हल्का नारंगी

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
घर परिवार की टेंशन आज आपको जरूर रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व हेल्प प्राप्त होने की संभावना दिख रही है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। व्यवसाय आपके फेवर में रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग करने से आज आपको बचाव करना चाहिए।
लकी नंबर: 44, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होने की संभावना दिख रही है। भूले बिसरे साथियों से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। भाइयों की हेल्प जरुर प्राप्त होगी। बिजनेस व्यापार आपका ठीक रहेगा। भ्रम की स्थिति आपके अंदर बन सकती है। बुद्धि का प्रयोग ज्यादा करना पड़ेगा।
लकी नंबर: 14, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति की हेल्प आपको जरूर प्राप्त होगी। पूजा पाठ में मन आपका ज्यादा लगेगा। तीर्थ दर्शन का प्लान बना सकते हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का समय है। पारिवारिक सुख शांति आपके घर में बनी रहेगी। चिंता तथा टेंशन में आप रह सकते हैं।
लकी नंबर: 56, शुभ रंग:  हल्का चैती