Shukra Shani Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब दो ग्रह एक ही अंश पर स्थित होते है, तो वह पूर्ण युति निर्मित करते है। ऐसी स्थिति में अगर दोनों ग्रह एक-दूसरे से विपरीत प्रकृति रखने वाले हो तो इसका प्रभाव भी काफी खतरनाक हो सकता है। ऐसा ही कुछ होने जा रहा है 25 अप्रैल 2025 शुक्रवार की सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर, जब शनिदेव और शुक्रदेव 0 डिग्री अंश पर आकर पूर्ण युति निर्मित करेंगे। दो विरोधी ऊर्जाओं का मिलन कुछ चुनिंदा राशि के लोगों के जीवन में हलचल उत्पन्न करेगा। इससे आर्थिक अस्थिरता के साथ-साथ मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है। जानते है उन 5 राशियों के बारे में-
मेष राशिफल 2025 शुक्र-शनि युति
(Mesh Rashifal Shukra Shani Yuti 2025)
शुक्र-शनि की युति मेष राशि वालों के लिए कठिन समय लेकर आने वाली है। इन जातकों को रुपये-पैसे की तंगी झेलनी पड़ सकती है। बेहिसाब खर्च और अनावश्यक निवेश आपको आर्थिक तंगी में धकेल सकता है। पाचन से जुडी परेशानियां हो सकती है। कार्यक्षेत्र में तनाव होने की आशंका है।
कन्या राशिफल 2025 शुक्र-शनि युति
(Kanya Rashifal Shukra Shani Yuti 2025)
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र-शनि युति कई चुनौतियां लेकर आने वाली है। इन जातकों को मानसिक तनाव, थकान और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है। परिवार में बेहिसाब खर्च से आर्थिक बोझ बढ़ेगा। युति की अवधि में कोई भी निवेश करने से बचें। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है।
तुला राशिफल 2025 शुक्र-शनि युति
(Tula Rashifal Shukra Shani Yuti 2025)
शुक्र-शनि की युति तुला राशि के पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल उत्पन्न करेगी। इन जातकों के परिवार वालों के साथ मतभेद होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा, अन्यथा रिश्ता खटास में पड़ सकता है। पीठ और हृदय से जुड़ा रोग परेशान कर सकता है।
धनु राशिफल 2025 शुक्र-शनि युति
(Dhanu Rashifal Shukra Shani Yuti 2025)
धनु राशि के लिए शुक्र-शनि युति का प्रभाव रिश्तों में तनाव की वजह बनेगा। इन जातकों के अपने भाई-बहनों के साथ मतभेद होने की प्रबल संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में असहमति की वजह से परिणाम में देरी होगी। बेवजह की यात्राओं पर खर्च होगा, जिससे आर्थिक संतुलन गड़बड़ होगा।
मीन राशिफल 2025 शुक्र-शनि युति
(Meen Rashifal Shukra Shani Yuti 2025)
शुक्र-शनि की युति मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक और मानसिक आघात देने वाली रहेगी। इन जातकों को धोखाधड़ी या गलत निवेश का सामना करना पड़ सकता है। अनिद्रा, मानसिक तनाव और किसी वाहन दुर्घटना का भय भी बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनचाहा ट्रांसफर झेलना पड़ सकता है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।