numerology horoscope, 25 November: मूलांक 2-7 वालों को भाग्य का साथ मिलेगा; जानिए 1-9 का today's Radix Prediction

Mulank
X
अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए आज का अंक राशिफल।
numerology horoscope, 25 November: अंक ज्योतिष (numerology) के अनुसार सोमवार 25 नवंबर को कैसा रहेगा दिन। मूलांक के हिसाब से जानिए आज का अंक राशिफल।

numerology horoscope, 25 November: आज 25 नवंबर 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (25/11/2024, 2+5+1+1+2+0+2+4=17) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 17 (1+7=8) है, जिसका जोड़ 8 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 8 के स्वामी शनि हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें सोमवार यानी 25 नवंबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज के दिन मूलांक 1 वालों का दिन काफी अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आप खुशहाल रहेंगे। आज के दिन आप कोई नई योजना भी बना सकते हैं जिसको लेकर परिवार भी आपकी तारीफ करेगा। मेडिकल सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रह सकता है।
लकी नंबर: 40, शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
मूलांक 2 वाले आज व्यापार को लेकर चिंता कर सकते हैं। लेकिन चिंता की कोई जरूरत नहीं है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आपकी मुलाकात प्रेमी से होने की संभावना है। घर परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। आज के दिन आपका धन खर्च भी होने की संभावना है।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग: नारंगी

ये भी पढ़ें: सूर्यदेव भर देंगे जीवन में सभी खुशियां, रविवार को करें ये 5 अचूक उपाय!

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रह सकता है। परिवार में आज आपके खुशहाली रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं समाप्त हो सकती हैं। लेकिन व्यापार में आपको तरक्की और मुनाफा मिलने की संभावना है। लाइफ पार्टनर से अपनी बात दिल खोल करके कहें। वह काफी सपोर्ट करेगा।
लकी नंबर: 15, शुभ रंग: मैरून

मूलांक 4 (MULANK 4)
मूलांक 4 वालों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज का दिन आप लोगों के लिए कड़ी चुनौतियां भी लेकर के आ सकता है लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है। पार्टनर के ऊपर धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 40, शुभ रंग: चॉकलेटी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों काफी हद तक बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य भी आज आपका पहले से काफी अच्छा रहेगा। लेकिन आज आपको सेहत की थोड़ी सी चिंता रह सकती है। आज कहीं से धन वापस भी आपके पास आने की संभावना है। पुराने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।
लकी नंबर: 24, शुभ रंग: हल्का लाल

ये भी पढ़ें: पैसों की तंगी जीवन से हो जायेगी दूर, सोमवार के दिन करें ये 3 विशेष उपाय

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी सामान्य दिनों की तुलना में मिला जुला रह सकता है। लेकिन धन को लेकर के बेहतर रहेगा। जिसकी वजह से आपका दिन काफी अच्छा जाएगा। धन आने की संभावना है। व्यापार में भी दिन अच्छा जाएगा।
लकी नंबर: 68, शुभ रंग: हल्का मैरून

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों का अच्छा जाएगा। स्वास्थ्य को लेकर आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज मित्रों के साथ आपका मन लगा रहेगा। घर परिवार में समय बिताने का प्रयास करेंगे। प्रेमी आपका समय नहीं मिलने की वजह से नाराज हो सकता है।
लकी नंबर: 35 शुभ रंग: हल्का पीला

मूलांक 8 (MULANK 8)
मूलांक 8 वालों का आज का दिन लापरवाही भरा हो सकता है लेकिन आपको लापरवाही से बचकर कार्य करने की जरूरत है। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। धन को लेकर आपको चिंता रह सकती है लेकिन कहीं से धन आने की भी संभावना बन रही है।
लकी नंबर: 79 शुभ रंग: सफेद

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का थोड़ा सा उतार चढ़ाव भरा रह सकता है लेकिन दिन को लेकर आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आज आप पूरा दिन अपने कार्यों में बिजी रह सकते हैं जिसकी वजह से आपको शारीरिक थकावट भी हो सकती है। धन आने की संभावना है।
लकी नंबर: 28 शुभ रंग: मैटी

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story