25 October Ka Rashifal: ग्रह गोचर के अनुसार शुक्रवार 25 अक्टूबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज नवमी तिथि है। चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें शुक्रवार यानी 25 अक्टूबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:18 पर
सूर्यास्त: संध्या 06:20 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन घी का सेवन करके ही यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:57 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:52 से 08:52 तक अमृत
सुबह 08:52 से 10:52 तक चंचल
सुबह 10:52 से 12:52 तक चंचल 
दोपहर 12:52 से 02:52 तक अमृत
दोपहर 02:52 से 07:51 तक लाभ
शाम 07:51 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
व्यावसायिक यात्राएं आपके फेवर में रहेंगी। लाभ की संभावना बन रही है। प्रॉपर्टी के काम करने से आपको लाभ मिलेगा। लॉटरी व सट्टे से दूर रहने की जरूरत है। कानूनी अड़चन आपके जीवन में आ सकती है।
लकी नंबर: 34, शुभ रंग: हल्का पर्पल

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
प्रेम प्रसंग के मामलों में आपको बच के रहना चाहिए। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बेवजह किसी इंसान से कहा सुनी नहीं करना है। व्यापार में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। नौकरी में सहकर्मियों का हेल्प आपको मिलेगा।
लकी नंबर: 5, शुभ रंग:  पिंक

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। किसी अपरिचित व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा आपको नहीं करना चाहिए। व्यवसाय की गति थोड़ी धीमी रह सकती है। आय के साधन आपके बनेंगे। कोई बड़ी समस्या आपके सामने आएगी लेकिन आप उसका समाधान कर पाएंगे।
शुभ नंबर: 20, शुभ रंग:  हल्का पर्पल

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
शारीरिक कष्ट आज आपको हो सकता है। टेंशन में आप ज्यादा रहेंगे। सुख के साधन आपको प्राप्त होते रहेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में आप सफल हो पाएंगे। लाभ के अवसर आपको जरूर प्राप्त होंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आ सकती है। बिजनेस आपका ठीक चलेगा।
लकी नंबर: 60, शुभ रंग: पीला

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
आराम तथा मनोरंजन के साधन आपको जरूर उपलब्ध होंगे। यश की प्राप्ति होगी। कार्य प्रणाली में सुधार करने की जरूरत है। नौकरी में उच्च अधिकारियों से बात विवाद करने से आपको बचना चाहिए। फैमिली में आज प्रॉब्लम हो सकती है।
लकी नंबर: 41, शुभ रंग:  पीला

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। दूसरों के कार्य में ज्यादा नहीं पड़ना चाहिए। बड़ों की सलाह आपको आज लेना चाहिए। अपेक्षित कार्यों में ज्यादा लेट हो सकता है। मानसिक बेचैनी आपको रह सकती है।
लकी नंबर: 85, शुभ रंग: पर्पल

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
घर के सदस्यों के स्वास्थ्य की चिंता आज आपको रहेगी। अध्ययन संबंधी समस्या विद्यार्थियों को हो सकती है। आज के दिन आप किसी आनंद उत्सव में फैमिली सहित भाग ले सकते हैं। निवेश करना आजकल आपको लाभदायक रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग दिख रहे हैं।
लकी नंबर: 88, शुभ रंग: हल्का हरा

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
शत्रु आज आपसे परेशान रहेंगे। सुख के साधन आप जुटा पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठाओं दांव पर लग सकती है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में विशेष सफलता मिलने के योग हैं। बिजनेस व्यापार में वृद्धि दिख रही है। नौकरी में अधिकारी वर्ग आपसे आज प्रसन्न रहेंगे।
लकी नंबर: 3,  शुभ रंग: पर्पल

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
आज के दिन आपको व्यापार में विशेष लाभ की संभावना है। वाहन चलाने में सावधानी रखनी चाहिए। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से आपका मन दुखी हो सकता है। वहीं पर आज के दिन आप कोई खुशखबरी दे सकते हैं। परिवार का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
लकी नंबर: 77, शुभ रंग:  हल्का नारंगी

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
शत्रु आज आपको हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। लाभ के अवसर प्राप्त होने की संभावना अधिक रहेगी। पुराना रोग आज फिर से उभर सकता है। प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। धैर्य बनाकर आपको आज रखना होगा।
लकी नंबर: 55, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
किसी कारणवश आज आप परेशान कर सकते हैं। कीमती वस्तु को संभाल कर रखना चाहिए। वाणी पर नियंत्रण बनाकर रखें। आर्थिक उन्नति के प्रयास आज आपको करने होंगे। निवेश करना शुभ कारक रहेगा।
लकी नंबर: 66, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
घर में अतिथियों के आवागवन से मन आपका प्रसन्न रहेगा। खर्चा ज्यादा होगा। जोखिम उठाने का साहस आज आप कर सकते हैं। बिजनेस व्यापार ठीक चलेगा। अज्ञात लोग आज आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों में अनुकूलता रह सकती है।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग:  हल्का चैती