Today's numerology horoscope: मूलांक 2 और 3 वालों की बदलेगी किस्मत, इन जातकों को मिल सकता है तनाव; जानें अंक राशिफल

Today's numerology horoscope, 26 November: आज 26 नवंबर 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (26/11/2024, 2+6+1+1+2+0+2+4=18) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 (1+8=9) है, जिसका जोड़ 9 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 9 के स्वामी मंगल हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।
यहां जानें मंगलवार यानी 26 नवंबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। मगर कुछ काम आज अधूरे रह सकते हैं जिसकी वजह से संतुष्टि नहीं रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान देने की आवश्यकता है। नेत्र से संबंधित परेशानी हो सकती है लेकिन तनाव लेने से बचें। प्रेमी से किसी बात को लेकर के झगड़ा हो सकता है इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
लकी नंबर: 43, शुभ रंग: पर्पल
मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। लेकिन आपको कार्य क्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य काफी हद तक बेहतर रहेगा। जिसकी वजह से आप कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। धन भी आने की संभावना है।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग: नारंगी
ये भी पढ़ें: सूर्यदेव भर देंगे जीवन में सभी खुशियां, रविवार को करें ये 5 अचूक उपाय!
मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का व्यापार में लाभकारी साबित होगा। व्यापार में अगर आपकी कोई डील पहले से रुकी हुई थी तो वह आज होने की संभावना है। आज का दिन धन को लेकर काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहर का खाने पीने से बचें। परिवार में रिश्तो को लेकर आप कोई फैसला ले सकते हैं।
लकी नंबर: 18, शुभ रंग: मैरून
मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में मिलाजुला रहेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। इसलिए मेहनत से पीछे न हटें। बल्कि दिन का लाभ लें। तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। ऊर्जावान महसूस करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा करते समय किसी से नोक झोक करने से बचें।
लकी नंबर: 43, शुभ रंग: चॉकलेटी
मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप आप लोगों के लिए भाग दौड़ भर रहने की संभावना है। वहीं दिन को लेकर तनाव महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन थकावट हो सकती है। इसलिए सेहत का ध्यान भी रखें। पार्टनर के ऊपर आज के दिन आपका धन खर्च हो सकता है। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे।
लकी नंबर: 26, शुभ रंग: हल्का लाल
ये भी पढ़ें: पैसों की तंगी जीवन से हो जायेगी दूर, सोमवार के दिन करें ये 3 विशेष उपाय
मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यापार को लेकर भी दिन बेहतर रहेगा। रिश्ते को लेकर भी आज के दिन कोई खुशखबरी आ सकती है। स्वास्थ्य भी आप लोगों का अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। कोशिश करें कि आज का दिन आपका प्रेमी के साथ बीते।
लकी नंबर: 70, शुभ रंग: हल्का मैरून
मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। लेकिन आप अपने कार्यों को अच्छे से निपटा पाएंगे। दिन को लेकर आप आज कोई नई प्लानिंग कर सकते हैं। प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। पार्टनर आपसे काफी खुश होगा। दिन का लाभ उठाने का प्रयास करें।
लकी नंबर: 38 , शुभ रंग: हल्का पीला
मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन कार्य क्षेत्र को लेकर के मेला जिला रहेगा। वहीं पर आज आपको धनलाभ होगा। कोई वरिष्ठ व्यक्ति आपकी तारीफ कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा रहेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। घर परिवार में बच्चों के साथ समय बिताएंगे।
लकी नंबर: 82, शुभ रंग: सफेद
मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपको दिन में समय का पता नहीं चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। विवाद से बचकर कार्य करने का प्रयास करें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन शाम के समय कहीं से धन आने की संभावना भी है।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग: मैटी
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS