Shani Amavasya 2025: 29 मार्च को बन रहा बेहद दुर्लभ संयोग, ये 1 उपाय कर देगा जीवन में मंगल ही मंगल

29 March 2025 Shani Amavasya Upay: इस वर्ष 29 मार्च 2025, शनिवार का दिन बहुत दुर्लभ माना जा रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस दिन 9 में 6 ग्रह एक साथ मीन राशि में युति करेंगे। साथ ही इस दिन शनि अमावस्या है और सूर्य ग्रहण भी है। ऐसी स्थिति में एक दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो कई सदियों में देखने को मिलता है। यदि आप इस दिन एक छोटा सा उपाय कर लें, तो आपका पूरा जीवन बदल सकता है। चलिए जानते है उस उपाय के बारे में-
शनि अमावस्या 2025 पर दुर्लभ संयोग
(Shani Amavasya 2025 Durlabh Sanyog)
ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि स्वयं की राशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में आ रहे है। इस दिन सिर्फ एक ऐसा समय है, जिसमें विशेष उपाय करने से आपके लिए मंगल ही मंगल होना प्रारंभ होगा। इस दिन शाम के समय 8 बजकर 18 मिनट पर बहुत बड़ा दुर्लभ संयोग है। दरअसल, यह संयोग बन रहा है - 8+1+8=17 यानी 1+7=8; इसमें 8 अंक है शनिदेव का और 1 अंक है सूर्यदेव का। इसलिए 29 मार्च शाम 8:18 पर बन रहा दुर्लभ संयोग हाथ से जाने ना दें।
शनि अमावस्या 2025 का उपाय
(Shani Amavasya 2025 Ka Upay)
ज्योतिषी बताते है कि, इस समय अपने घर के मुख्य द्वार पर चौमुखी दीपक प्रज्ज्वलित करें। यह उपाय करने से आपके घर में सबकुछ मंगल होना प्रारंभ हो जाएगा। इस उपाय को करने से न सिर्फ सुख-समृद्धि का आगमन होगा बल्कि शनिदेव महाराज की कृपा भी लगातार आप पर बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS