Ank Bolte Hain: मूलांक 1-9 वालों की किस्मत में बुधवार [4 December ] को क्या है? जानें अंक राशिफल

Today's numerology horoscope, 4 December: अंक ज्योतिष (numerology) के अनुसार बुधवार 4 दिसंबर को कैसा रहेगा दिन। मूलांक के हिसाब से जानिए आज का अंक राशिफल।;

Update: 2024-12-03 18:01 GMT
Mulank
अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए आज का अंक राशिफल।
  • whatsapp icon

Today's numerology horoscope, 4 December: आज 4 दिसंबर 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (04/12/2024, 4+1+2+2+0+2+4=15) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 (1+5=6) है, जिसका जोड़ 6 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 6 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें बुधवार यानी 4 दिसंबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर जो लोग व्यापार करते ही हैं उनके लिए खुशखबरी आ सकती है। नौकरी करने वालों के लिए भी आज का दिन अच्छा रह सकता है। रिश्तो को लेकर आप काफी सीरियस रह सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी। जिसको लेकर आपका दिन काफी खुशहाल रहेगा।
लकी नंबर: 31,      भाग्यशाली रंग: मैरून

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज आपकी व्यापार को लेकर चिंता समाप्त हो सकती है। लेकिन आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ समय बिताने से आपको काफी खुशी मिलेगी। आज धन खर्च भी होने की संभावना है लेकिन कहीं से धन आने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 41,     भाग्यशाली रंग: हल्का सफेद

ये भी पढ़ें: सूर्यदेव भर देंगे जीवन में सभी खुशियां, रविवार को करें ये 5 अचूक उपाय!

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। परिवार में आपके आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। दिन का ध्यान रखें। वहीं पर आज आपके कार्यक्षेत्र में चिंता दूर होगी। व्यापार में भी तरक्की और मुनाफा होने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। लाइफ पार्टनर से अपनी बात दिल खोल करके कह सकते हैं, इससे आपका प्रेमी आपसे काफी खुश होगा।
लकी नंबर: 33,     भाग्यशाली रंग:  हल्का मैरून

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का मिलाजुला रहने वाला है। वहीं पर आज के दिन आपको किसी चीज को लेकर के चिंता हो सकती है लेकिन आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। कड़ी चुनौतियां से आज आप निपट पाएंगे। बाहर कहीं दूर आज आप घूमने फिरने जा सकते हैं। पार्टनर के साथ धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 53,       भाग्यशाली रंग:  स्लेटी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों काफी हद तक बेहतर रहेगा। दिन का लाभ लेने के लिए मेहनत जरूर करें। स्वास्थ्य में ध्यान देने की जरूरत है। धन की चिंताएं भी समाप्त होगी इसलिए धन को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आज परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।
लकी नंबर: 45,     भाग्यशाली रंग:  हल्का लाल

ये भी पढ़ें: पैसों की तंगी जीवन से हो जायेगी दूर, सोमवार के दिन करें ये 3 विशेष उपाय

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। छात्रों के लिए भी आज का दिन बेहतर रहेगा। आज के दिन आपका स्वास्थ्य बरकरार रहेगा। लेकिन बाहर का खाने पीने से बचें।
लकी नंबर: 91,     भाग्यशाली रंग: हल्का मैरून

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों का अच्छा जाएगा। दिन में शांति बनी रहेगी। आज आपको किसी पुराने मित्र की वजह से आपको लाभ होने की संभावना है। आपका मन आज किसी नए कार्यों में लगा रहेगा। कोशिश करने से आज आपके पुराने कार्य संपन्न हो सकते हैं। स्वास्थ्य बरकरार रहेगा।
लकी नंबर: 51   भाग्यशाली रंग:  हल्का नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए थोड़ा लापरवाही भरा हो सकता है। लेकिन आपको लापरवाही के बचने का पूरा प्रयास करना चाहिए। नहीं तो इससे हानि हो सकती है। धन को बचाकर कार्य करने का प्रयास करें, नहीं तो आपको बाद में पछतावा करना पड़ सकता है।
लकी नंबर: 95    भाग्यशाली रंग: सफेद

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज आपका दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आज आप पहले से ज्यादा मेहनत कर सकते हैं, जिसकी वजह से आप थकावट का शिकार भी हो सकते हैं। परिवार को समय देने का प्रयास करें, परिवार आपसे काफी खुशहाल रहेगा। धन को लेकर खुशी का माहौल रहेगा।
लकी नंबर: 42     भाग्यशाली रंग: ग्रीन

Similar News