Bedroom Vastu Tips: बेडरूम में कभी भी न रखें ये 5 चीजें, वरना जीवनभर झेलनी पड़ सकती है गरीबी

Bedroom Vastu Tips: वास्तु शास्त्र हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजें बताई गयी है, जो व्यक्ति के जीवन को संवारने का काम करती है। उन्हीं में शामिल है, बेडरूम से जुड़े कुछ नियम, जिन्हें फॉलो करने पर जीवन में अवसाद नहीं आता है। वास्तु शास्त्र में कुछ चीजें ऐसी बताई गई है, जिन्हें बेडरूम में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। यदि हम ऐसा करते है तो गहरे अवसाद का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते है-
वास्तु अनुसार बेडरूम में नहीं रखने वाली 5 चीजें
(5 Things You Should Never Keep in Your Bedroom)
- वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मृत व्यक्ति की फोटो बेडरूम में भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा खींची चली आती है और परिवार के सदस्यों की मानसिक स्थिति बिगड़ने लगती है। आपको ये तस्वीरें घर के मंदिर, बरामदे अथवा डाइनिंग हॉल में लगा देनी चाहिए।
- धारदार चीजों को भी कभी अपने बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। इस तरह के चीजें नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है, जो घर-परिवार में क्लेश का कारण बनती है। इस तरह की चीजों को रसोई घर में अथवा अन्य बंद स्थानों पर रखें, जिससे पॉजिटिव एनर्जी बनी रह सके।
- वास्तु शास्त्र के मुताबिक, धार्मिक किताबों को बेडरूम में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। इसकी वजह है कि, यहां पर रति क्रिया भी होती है, जो धार्मिक पुस्तकों का अपमान है। आप चाहे तो इन पुस्तकों को घर के मंदिर में रखें।
-देवी-देवताओं की मूर्तियों को बेडरूम में रखना अशुभ माना गया है। यदि ऐसा करते है तो परिवार के सदस्य मानसिक तनाव से ग्रसित हो सकते है।
- बेडरूम में झाड़ू भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। झाड़ू को मां लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इसलिए झाड़ू को घर के प्रमुख स्थानों से बाहर ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां स्वछता हो। बेडरूम में झाड़ू रखने से आर्थिक तंगी और बीमारियां जन्म लेती है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS