Aaj ka Ank Rashifal: मूलांक 2 और 7 वालों को मिलेगा धनलाभ; जानिए इन जातकों का कैसा गुजरेगा दिन

17 May ka Ank Rashifal: आज 17 मई 2024 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (17/05/2024, 1+7+5+2+0+2+4=21) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 (2+1=3) है, जिसका जोड़ 3 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।
यहां जानें शुक्रवार यानी 17 मई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।
मूलांक 1 (MULANK 1)
कार्यक्षेत्र में आज उतार-चढ़ाव जरूर रहेगा। परंतु आप पर इसके साथ भी अच्छे से कार्य कर पाएंगे, जिससे आपका वरिष्ठ आपकी प्रशंसा करेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। खास तौर से नेत्रों को लेकर के इंफेक्शन पकड़ने की संभावना रहेगी। आज आप अपने रिश्तों पर भी ध्यान दे पाएंगे अगर अभी तक कोई तनाव परिवार में चल रहा था तो वह तनाव समाप्त हो सकता है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 18, शुभ रंग: क्रीम
मूलांक 2 (MULANK 2)
कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। प्रमोशन होने की संभावना है। यदि बिजनेस पार्टनर के साथ या पिता के साथ करते हैं तो लाभ होना असंभव है आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। कहीं से अधिक मात्रा में धन आने की संभावना बनेगी। परिवार वालों के साथ समय अच्छा बीतेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी जो लोग प्रेम संबंध में नहीं है वह आज प्रेम में पड़ सकते हैं। मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे। मगर वही मूड स्विंग्स फिर होने की संभावना है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
लकी नंबर: 19, शुभ रंग: पर्पल
मूलांक 3 (MULANK 3)
कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आपको आपकी मेहनत का फल आज जरूर मिलेग। आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। धन प्राप्त होने की संभावना है। धन को लेकर के मन प्रसन्न रहेगा। मन प्रसन्न होने की वजह से प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 58, शुभ रंग: नारंगी
मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा जो लोग कंपनी या अन्य किसी नौकरी में कार्य करते हैं उन लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आपको नौकरी में तरक्की उन्नति मिल सकती है। वहीं पर आज स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा ऊर्जावान रहेंगे और आज आप अपने जीवनसाथी से बातचीत भी करने की कोशिश करेंगे। आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 28 शुभ रंग: हल्का पीला
मूलांक 5 (MULANK 5)
करियर को लेकर के दिन मिलाजुला रहेगा। मन में काम के प्रति आशंकाएं बनी रहेंगी। मेहनत करने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। धन को लेकर के किसी पर विश्वास करके ना चले। परिवार का कोई सदस्य आपका काम को संभालने में साथ देगा। आज पार्टनर से बातचीत करने का प्रयास करें अगर कोई मध्य है तो वह आज आप सुलझा सकते हैं। आज के दिन आप लोगों को अपने स्वास्थ्य का खास तौर से ध्यान रखने की आवश्यकता है।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: हल्का सफेद
मूलांक 6 (MULANK 6)
कार्य क्षेत्र में दिन मिला-जुला रहेगा। नई योजनाएं व्यापार एवं कार्यक्षेत्र में बनानी जरूरी है नहीं तो आप के प्रतियोगी आप से आगे निकल सकते हैं। धन निवेश करने का सही समय नहीं है इसीलिए निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले ले। धन को लेकर के स्थिति गंभीर रह सकती है। प्रेम संबंधों एवं पारिवारिक जीवन में तनाव बना रहेगा। वाणी पर संयम रखें क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो विवाद में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य ध्यान रखकर चले। वाहन चलाते वक्त ध्यान रखा कर के चले नहीं तो दुर्घटना होने की संभावना बन सकती है।
लकी नंबर: 80 शुभ रंग: पर्पल
मूलांक 7 (MULANK 7)
कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। जो लोग व्यापार करते हैं उनके जीवन में इस समय पर थोड़े अवतार चढ़ावा सकते हैं मगर आपकी परेशानी सुलझा भी सकते हैं। इस समय आपको अपने परिवार के सदस्य और रिश्तेदारों पर ध्यान देने की जरूरत है। आपके रिश्तेदार आपके परिवार के सदस्यों को भड़काएं जिसकी वजह से घर में कलह हो सकती हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा परंतु मानसिक तनाव हो सकता है। धन से संबंधित परेशानियां भी समय पर हल होगी।
लकी नंबर: 40, शुभ रंग: नारंगी
मूलांक 8 (MULANK 8)
कार्यक्षेत्र में दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार या कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं इसीलिए किसी बड़े की सलाह लेना आवश्यक है। निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह लें और धैर्य बनाए रखें। धन को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। धन को लेकर के किसी पर भी विश्वास करके ना चले। कार्यक्षेत्र को लेकर के चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसीलिए सर पर भारी बोझ महसूस कर सकते हैं।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: पर्पल
मूलांक 9 (MULANK 9)
करियर कार्यक्षेत्र में आज का दिन अच्छा रहेगा। वहीं पर आज तनाव कार्य क्षेत्र में समाप्त भी होगा। आज का दिन आप लोगों के लिए रिश्ते को लेकर के काफी हद तक अच्छा रहेगा। साथ ही जो लोग सिंगल हैं आज वह अपने प्रेम का इजहार भी कर पाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा मगर पर घुटनों से संबंधित परेशानी उभर सकती है। आज आपको धन से संबंधित परेशानी से भी छुटकारा प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 50 शुभ रंग: हरा
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS