Logo
Aaj ka Ank Rashifal: अंक शास्त्र के अनुसार शनिवार 6 जुलाई को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है।

Aaj ka Ank Rashifal: आज 6 जुलाई 2024 है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (06/07/2024, 6+0+7+2+0+2+4=21) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 (2+1 =3) है, जिसका जोड़ 3 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शनिवार यानी 6 जुलाई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। मेहनत के बाद ही आपको किसी भी कार्य में अच्छा परिणाम मिलेगा। छात्रों को आज के दिन अपने शिक्षा को लेकर के काफी मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर परिवार में किसी व्यक्ति से अनबन हो सकती है इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी।

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। हालांकि शाम के समय के बाद चीज बेहतर हो जाएंगे। परंतु सारा दिन बीतने के बाद मानसिक तनाव रह सकता है। काम में मन लगाने का प्रयास करें। वहीं पर स्वास्थ्य को लेकर के मानसिक तनाव बढ़ेगा इसलिए आज के दिन मेडिटेशन जरूर करें। आज अपने घर परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें। ताकि बाहरी बातों से आप दूर रहे और आपको तनाव न हो धन की स्थिति सामान्य रहेगी।

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। आपके व्यापार या कार्य से संबंधित जिसके कारण आज आप अपने आप को प्रसन्नता से भरपूर महसूस करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आप अपने घर में कोई पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। जिसकी वजह से आज आप घर के परिवार के सदस्यों के साथ बैठेंगे। आपके जीवन साथी का भी योगदान होगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी धन खर्च हो सकता है।

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का मिला-जुला रहेगा। किसी बात को लेकर के चिंतत हो सकते हैं मगर कोई व्यक्ति चाहे वह आपके घर का हो या आपके ऑफिस का यह चिंता हल कर सकता है। इसीलिए अपनी मन की बात दूसरों से आज अवश्य करें। ताकि आपकी बात का हाल आपको मिल जाए। साथी स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा परंतु नशीले पदार्थों का सेवन करने से बच्चे आज अपने जीवन साथी के साथ समय जरूर बताएं। धन की स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। परंतु किसी भी तरह से आज निवेश करने से बच्चे।

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज अपने स्वास्थ्य को लेकर के आप की चिंताएं दूर हो सकती है। किसी नई चीज का आयोजन भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी भरपूर ऊर्जा के साथ आप कार्य करेंगे। वहीं पर आज अपने घर परिवार वालों के साथ भी समय बिताएंगे। मगर अपने क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण रखिएगा। आज चिड़चिड़ापन आपके अंदर आ सकता है जिस वजह से आपके अपने आप से नाराज हो सकते हैं, आज धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी परंतु खर्चा भी होगा।

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आपका काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग मीडिया से जुड़े हैं या संगीत कला के क्षेत्र से जुड़े हैं उन लोगों को कोई अपने काम से संबंधित खुशखबरी मिल सकती है। वहीं पर स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा जो काफी लंबे समय से स्वास्थ्य आपका खराब अगर चल रहा था तो आज आपको उन सारे चीजों से छुटकारा प्राप्त होगा। आज आप अपने परिवार के साथ भी समय बिताएंगे परंतु अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। धन आपका आज खर्चा होगा धन खर्च पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा करने जा सकते हैं। वहीं पर आज कार्य क्षेत्र में भी धर्म की बातों को लेकर के किसी लोगों से बहस बाजी हो सकती है। इसलिए इन सब चीजों से बचकर के रहे केवल अपने कार्य पर ही ध्यान दें। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परंतु आज आपके घर में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो सकता है जिसकी वजह से आप थोड़ा तनाव में आ सकते हैं। घर परिवार के सदस्यों का खास तौर से अपने घर के बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चले। वहीं पर आज धन की स्थिति सामान में रहेगी।

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। अगर किसी कार्य को लेकर कि आप चिंतित थे तो वह चिंता भी खत्म हो जाएगी। वहीं पर जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन काफी हद तक अच्छा हो सकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा परंतु पेट से संबंधित परेशानी अगर होती है तो उसका ध्यान देना पड़ेगा। आज आपके जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए समय बहुत अच्छा है। आज उनसे आप अपनी मन की बात भी कह सकते हैं। वहीं पर धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी।

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज लंबी यात्रा के बाद घर लौटने का समय आपको लगेगा। वहीं पर कार्य क्षेत्र में भी आज आप अपने कार्य पर कम ध्यान देंगे। जिसकी वजह से आपका अधिक कार्य छूट सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा ऊर्जावान रहेंगे। घर परिवार को समय देने का प्रयास करें। खास तौर से जीवनसाथी को समय देने का प्रयास करें। घर में किसी नए कार्य की शुरुआत होने की बातचीत आज से शुरू हो सकती है। वहीं पर आज आपके धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से शाम के समय में धन आपको प्राप्त हो सकता है।

5379487