Aaj Ka Rashifal 14 June 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शुक्रवार 14 जून 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। आज बैसाख माह की अष्टमी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें शुक्रवार यानी 14 जून 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:41 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:11 पर

दिशाशूल: दक्षिण दिशा- आज के दिन दही का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 40 से 12 49 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.56 से 16.58  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:56 से 08:52 तक अमृत
सुबह 08:55 से 10:56 तक चंचल
सुबह 10:56 से 12:58 तक चंचल 
दोपहर 12:58 से 02:59 तक अमृत
दोपहर 02:59 से 07:56 तक लाभ
शाम 07:56 से 09:56 तक लाभ
रात 09:56 से 11:32 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
पुराने कार्य आज आपके जरूर पूरे होंगे। आज के दिन अच्छी खबर दोस्तों के द्वारा मिल सकती है। कार्यों में लाभ की स्थिति बनेगी। मित्रों की हेल्प से कोई बड़ी समस्या का समाधान जल्द ही मिलने की संभावना है।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
मेहनत का फल आपको आज प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। पार्टनरों के सहयोग से आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। समय की अनुकूलता से आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
जमीन, जायदाद के लेनदेन में विशेष सावधानी रखें। शोक समाचार कहीं से प्राप्त हो सकता है। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अपना काम करने को ना दें। काम में आज के दिन मन आपका नहीं लगेगा। बिजनेस व्यापार में कोई आपका सहयोग करेगा। 
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज मेहनत का पूरा फल आपको नहीं प्राप्त होगा। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। पारिवारिक मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं। नौकरी में आज कार्य आपको ज्यादा करना पड़ सकता है। किसी पुराने मित्र का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का नीला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
प्रॉपर्टी खरीदने का आज योग आपका बन सकता है। रोजगार में ज्यादा वृद्धि होगी। लक आपका साथ देगा। मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने आप जा सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। दिन शुभ रहेगा।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  गुलाबी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज के दिन कोई बड़ा कार्य करने का मन आपका रहेगा। सुख के साधनों में खर्च अधिक होगा। घर बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आलस के साथ कोई भी कार्य न करें, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज वाहन चलाने में विशेष सावधानी रखें। आवश्यकता से अधिक ज्यादा किसी पर भरोसा न करें। बिजनेस व्यापार में कहीं आप दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। घर में परेशानियां बनी रहेंगी। इसलिए आज के दिन कोई भी निर्णय सोच विचार कर लें।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन की शुरुआत पूजा पाठ के साथ करें, लाभ होगा। शेयर मार्केट में पैसा लगाना उचित नहीं होगा। घर बाहर का माहौल टेंशन से मुक्त रहेगा। कोई भी व्यक्ति आपको नुकसान पहुंचा सकता है, सावधान रहें।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  काला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आर्थिक लाभ आपको प्राप्त हो सकता है। कोई बड़ा कार्य करने का मन आपका बनेगा। भाग्य का साथ आपको मिलता रहेगा। भाइयों की हेल्प से कार्यों में आसानी होगी। किसी भी धार्मिक स्थानों पर जाने का प्लान बनाएंगे।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज कोई नई डील आप जरूर कर सकते हैं। रुके हुए कार्य आज बन सकते हैं। नौकरी में उच्च अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न होकर आपकी प्रशंसा करेंगे। आलस से भरा हुआ दिन रहेगा। विवाद की स्थिति से बचें।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
किसी व्यक्ति के कहने पर कोई भी कार्य न करें। पारिवारिक टेंशन आपको परेशान करेगी। व्यापार व्यवसाय में मन नहीं लगेगा। बुद्धि के प्रयोग के साथ ही कोई कार्य आज करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
व्यवसाय की यात्रा करने से व्यवसाय में आपके बढ़ोतरी होगी। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले प्रबुद्ध जनों की राय जरूर लें। निवेश के कारण आपको हानि उठानी पड़ सकती है। घर के लोगों से आज आप दिन भर परेशान रहेंगे।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  हरा

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com