Aaj Ka Rashifal 16 january 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 16 january 2024, मंगलवार को कुछ राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज चंद्रमा मीन राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने माने हस्तरेखा वास्तुशास्त्र कुण्डली विशेषज्ञ डा. मनीष गौतम महाराज ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन आपकी शुरुआत अच्छी होगी। शत्रुओं से बचकर रहें। पड़ोसियों से वाद विवाद न करें। किसी नए कार्य की शुरुआत सोच समझकर करें। परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। सामान्य दिनों की तुलना में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, तब लाभ प्राप्त होगा।
लकी अंक: 4, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। लेखन कार्य करते रहें। लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं। उस यात्रा से आपको काफी फायदा भी मिलेगा। अपने ऊपर संयम बनाए रखें। विवाद से बचें। धार्मिक स्थानो में जा सकते हैं।
लकी अंक: 7, शुभ रंग: हल्का नीला

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। चोट लगने की संभावना है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। प्रायः दिन शुभ रहेगा। आजके दिन घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। विवाद करने से बचें।
शुभ अंक: 9, शुभ रंग: आसमानी

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन कानूनी कार्यों में सफलता बनने के योग हैं। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। बड़े बुजुर्गों की सेवा करें। परिवार का सहयोग बना रहेगा। आज आपको नई खुशखबरी मिल सकती है।
लकी अंक: 12, शुभ रंग:  लाल

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। उसके बाद सफलता जरूर मिलेगी। दूर से कोई अप्रिय समाचार आपको प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धार्मिक यात्रा का योग है। आज के दिन आप कोई नई योजना बना सकते हैं। लाभ के योग हैं।
लकी अंक: 52, शुभ रंग: पीला

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज के दिन भूमि वाहन खरीदने का विचार विमर्श हो सकता है। खरीदारी भी हो सकती है। कोई नजदीकी रिश्तेदार नुकसान पहुंचा सकता है। आज दिन में कुछ काम बन सकते हैं। व्यवसायिक यात्रा हो सकती है। निवेश के लिहाज से शुभ दिन है।
लकी अंक:  5, शुभ रंग: भूरा

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज के दिन कोई आपका पुराना पैसा लौटा सकता है। अपने जीवनसाथी को लेकर चिंतित रहेंगे। उनका ख्याल रखें। कोई आपका स्वाभिमान के विरुद्ध अपनी वाणी बोल सकता है। इसलिए अपने विवेक के साथ काम लें। विवाद से बचें। धैर्य की साथ सुने। दिन सामान्य रहेगा।
लकी अंक: 21, शुभ रंग: चाकलेटी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन कोई आपको अपने वाणी में फंसा सकता है। सावधान रहें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। धनहानि होने की संभावना है। लक्ष्मी प्राप्ति के योग हैं। लाभ होगा। मान सम्मान प्राप्त होगा। कहीं से धन आने का योग है। निवेश में लापरवाही न करें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।
लकी अंक: 95, शुभ रंग: हरा

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन निवेश सोच समझकर करें नहीं तो हानि उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ी डील सोच समझ कर करें। सभी से सौम्य व्यवहार रखें। लाभ की संभावना है। निवेश करने से पहले विचार विमर्श जरूर करें। लापरवाही करने से बचें।
लकी अंक: 21, शुभ रंग: लाल

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन मान सम्मान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। खुद भी दूसरों का सम्मान करें। कहीं घूमने जा सकते हैं। यात्रा से लाभ के योग बन रहे हैं। स्वादिष्ट पकवान खाने को मिल सकते हैं। घर परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। विवेक के साथ काम लें।
लकी अंक: 8, शुभ रंग: सफेद

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन आपका धर्म आध्यात्म में मन लगेगा। किसी बड़े साधु महात्मा का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। दोपहर बाद कुछ लाभ की संभावना दिखाई देगी। गरीबों की सेवा करें। आर्थिक दृष्टि के हिसाब से लाभ होगा। दान करने से लाभ मिलेगा। सुख शांति बनी रहेगी।
लकी अंक: 6, शुभ रंग: नारंगी

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन घर में मेहमान आ सकते हैं। घर में विशेष पकवान बना सकते हैं। आज के दिन आत्मविश्वास से आप भरे रहेंगे। धन खर्च के योग बन रहे हैं। निवेश करना आपके लिए शुभ होगा। लड़ाई झगड़ा से बचकर रहें। काम बनेंगे, भाग्य आपका साथ देगा। शेयर बाजार में निवेश के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
लकी अंक: 5, शुभ रंग: क्रीम

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)

  • सूर्योदय: प्रातः 07:15 पर 
  • सूर्यास्त: संध्या 05:47 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा - आज के दिन घी या मीठा का सेवन कर यात्रा करें।

  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12.10 से 12.51 तक।
  • राहुकाल: दोपहर 15.08 से 16.27 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)

  • सुबह 06:59 से 08:47 तक अमृत
  • सुबह 08:47 से 10:58 तक चंचल
  • सुबह 10:58 से 12:05 तक चंचल 
  • दोपहर12:05 से 02:49 तक अमृत
  • दोपहर 02:49 से 07:42 तक लाभ
  • शाम 07:42 से 09:51 तक लाभ
  • रात 09:51 से 11:52 तक अमृत