Aaj Ka Rashifal 17 June 2024: ग्रह गोचर के अनुसार सोमवार 17 जून 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे। आज बैसाख माह की एकादशी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें सोमवार यानी 17 जून 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:41 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:11 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा - आज के दिन दही का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 40 से 12 49 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.56 से 16.58  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:53 से 08:53 तक अमृत
सुबह 08:53 से 10:53 तक चंचल
सुबह 10:54 से 12:56 तक चंचल 
दोपहर 12:56 से 02:58 तक अमृत
दोपहर 02:59 से 07:53 तक लाभ
शाम 07:53 से 09:53 तक लाभ
रात 09:53 से 11:30 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन किसी मांगलिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। स्टूडेंट वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। किसी वरिष्ठ प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन व हेल्प आपको प्राप्त हो सकती है। आज के दिन आप ज्यादा खुशहाल महसूस करेंगे।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज वाणी पर नियंत्रण बनाकर रखें। शारीरिक कष्ट आपको किसी के कारण हो सकता है। यात्रा में सावधानी बरतें। थकान व कमजोरी आपको दिन भर महसूस हो सकती है। निवेश किसी के विचार विमर्श से ही करें।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज आपका दिमाग अच्छे से काम नहीं करेगा। व्यवसाय की यात्राओं से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। रोजगार प्राप्त की दिशा में किए गए प्रयास सफल होने के योग हैं। किसी बड़ी समस्या का समाधान आज आपको किसी के द्वारा मिल सकता है।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
चिंता तथा टेंशन दोनों का सामना आज आपको करना पड़ेगा। घर में गेस्ट का आगमन हो सकता है। किसी मांगलिक कार्य में आप भागीदार बन सकते हैं। निवेश करना आज आपके लिए लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का नीला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बराबर बनी रहेगी। कार्य सिद्धि आपको प्राप्त होगी। लेन-देन में ज्यादा जल्दबाजी न करें। किसी भी व्यक्ति का आज बुरा आप अपने हाथों से न करें। पारिवारिक हेल्प आपको मिलेगी।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  गुलाबी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
शत्रु आज आपके परास्त होंगे। सुख के साधनों में वृद्धि के योग हैं। धन लाभ आपको ज्यादा हो सकता है। भूमि व भवन संबंधी बाधा आज दूर होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में आपको सफलता मिलने के योग हैं। शेयर मार्केट से आपको लाभ प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
शरीर में कमर व घुटने आज के दर्द से आप ज्यादा परेशान हो सकते हैं। चिंता तथा तनाव आपके ऊपर हावी रहेंगे। कोट व कचहरी के कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी। घर बाहर प्रसन्नता का माहौल हो सकता है। भाइयों की हेल्प प्राप्त होगी।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
कुसंगति से बचकर आप रहें। बाहर और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखने की जरूरत है। किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में जल्दबाजी में न आएं। कोई इंपॉर्टेंट निर्णय सोच समझकर करें। बिजनेस आपका अच्छा रहेगा।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  काला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
धार्मिक अनुष्ठान पूजा पाठ इत्यादि का कार्यक्रम आप आयोजित कर सकते हैं। जिसके कारण आपको मानसिक शांति रहेगी। लाभ के अवसर आपको प्राप्त होंगे। व्यवसाय की यात्राओं में आप जा सकते हैं। शारीरिक कष्ट आपको हो सकता है।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
सुख के साधन आज आपको प्राप्त होंगे। नए प्लान पर आप कार्य करेंगे। कार्य प्रणाली में सुधार करने की जरूरत है। सामाजिक कार्यों को करने का आपका मन लगेगा। व्यापार व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
शारीरिक कष्ट से आप परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय की यात्राओं में आप जा सकते हैं। नौकरी में आपको आज सुकून रहेगा। निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। घर वाहर प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
पुराना रोग आज उभर सकता है। कोई भी अप्रत्याशित खर्च आपके सामने आ सकता है। स्वाभिमान को आपको किसी की बातों से ठेस लग सकती है। कोई भी इंपॉर्टेंट निर्णय बहुत सोच समझकर करें। आज आपको धन प्राप्त के योग हैं।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  हरा

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com