Aaj Ka Rashifal 17 March 2024: ग्रह गोचर के अनुसार रविवार 17 March 2024 को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज फाल्गुन माह की अष्टमी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का भविष्यफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य वास्तु शास्त्र रत्न, हस्तरेखा एवं कुण्डली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम महाराज जी के अनुसार आज रविवार यानी 17 मार्च 2024 का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:39 पर 
सूर्यास्त: संध्या 06: 33 पर

दिशाशूल: दक्षिण दिशा- आज के दिन दलिया या घी खाकर यात्रा करें। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12.17 से 12 27 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.17 से 16.13 तक।
 
आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:51 से 08:40 तक अमृत
सुबह 08:40 से 10:29 तक चंचल
सुबह 10:29 से 12:28 तक चंचल 
दोपहर 12:28 से 02:30 तक अमृत
दोपहर 02:30 से 07:29 तक लाभ
शाम 07:29 से 09:21 तक लाभ
रात 09:21 से 11:21 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन जो आपके शुभचिंतक हैं, उससे आपको लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। नौकरी में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य उपासना करें।
लकी नंबर: 96, शुभ रंग: गुलाबी

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन भूमि या वाहन खरीद सकते हैं। रोजगार में बढ़ोतरी होगी। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। दिन हर्ष भरा होगा। विचारों के निगेटिविटी से बचें। व्यापार में लाभ होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश उपासना करें।
लकी नंबर: 24, शुभ रंग: कत्थई

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज का दिन कष्ट भरा हो सकता है। चिंता बनी रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को ना टालें। परिवार में टेंशन रहेगी। व्यापार व्यवसाय ठीक-ठाक चलेगा। प्रेम प्रसंग के मामले में दिक्कत हो सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें।
शुभ नंबर: 23, शुभ रंग: हल्का हरा

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। रिश्तेदारों से संबंध बिगड़ सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में दिक्कत होगी। पुराना रोग परेशान कर सकता है। आपके प्रयास सफल रहेंगे। लव लाइफ में टेंशन रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए गौ सेवा करें।
लकी नंबर: 70, शुभ रंग:  हल्का सफेद

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आपके कार्य जल्दी ही पूरे हो जाएंगे। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णय से दिक्कत हो सकती है। पुराने मित्र व संबंधी आपकी हेल्प करेंगे। लव लाइफ सामान्य रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी का दर्शन करें।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग: पीला

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज के दिन कोई नया प्लान बनेगा। दिन शुभ रहेगा। नेत्रों में दिक्कत हो सकती है। अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग करेंगे। परिवार के कार्यों को जल्दी से निकालें। आपकी बुद्धिमत्ता की प्रशंसा होगी। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को जल अर्पित करें।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग:  हल्का काला

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज के दिन धर्म के कार्य में लगे रहेंगे। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग आपको हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में कठिनाई होगी। सामाजिक समारोह में जा सकते हैं। आपके कर्मों का फल आपको मिलेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबर: 55, शुभ रंग: नीला

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज को दिन मन में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामले में अनुकूलता रहेगी। भौतिक सुख सुविधाओं में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या बढ़ेगी। अपनी वस्तुएं संभाल कर रखें। रुका हुआ धन मिलेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबर:  56,  शुभ रंग:  लाल

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन पार्टनर का सहयोग मिलेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। कुटुंबियों से संबंध मधुर रहेंगे। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। खर्चों में स्वयं कमी करें। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य उपासना करें।
लकी नंबर: 61, शुभ रंग: पीला

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन खर्च अधिक होगा। दोस्तों से हानि हो सकती है। बाद विवाद को बढ़ावा ना दें। परिवार की टेंशन बनी रहेगी। बेटे की तरफ से दुख प्राप्त होगा। मित्रों से सहायता प्राप्त होगी। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबर: 78, शुभ रंग:  चैती

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन राजनीतिक व्यक्तियों से लाभ प्राप्त होगा। साझेदारी में नवीन पार्टनर मिलेगा। रोजगार में वृद्धि हो सकती है। गिफ्ट प्राप्त होगा। शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। अहंकार से बचें। दिन को शुभ बनाने के लिए लक्ष्मी माता की आराधना करें।
लकी नंबर: 40, शुभ रंग: नारंगी

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा सफल होगी। अपने ब्यसन पर नियंत्रण बनाए रखें। पत्नी के बतलाए गए रास्ते से चलने में लाभ प्राप्त होगा। वाहन व मशीनरी खरीदी के योग बनेंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान आराधना करें।
लकी नंबर: 77, शुभ रंग:  हल्का पीला

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम ( कालीखोह)
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली के लिए विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
Email: manishgautam0703@gmail.com