Aaj Ka Rashifal 18 June 2024: ग्रह गोचर के अनुसार मंगलवार 18 जून 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे। आज बैसाख माह की द्वादशी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें मंगलवार यानी 18 जून 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:41 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:11 पर

दिशाशूल: पश्चिम दिशा - आज के दिन दही का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 40 से 12 49 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.56 से 16.58  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:56 से 08:56 तक अमृत
सुबह 08:56 से 10:56 तक चंचल
सुबह 10:54 से 12:56 तक चंचल 
दोपहर 12:56 से 02:57 तक अमृत
दोपहर 02:57 से 07:57 तक लाभ
शाम 07:53 से 09:53 तक लाभ
रात 09:53 से 11:29 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन शरीर कष्ट आपको उत्पन्न हो सकता है। हल्की-फुल्की हंसी मजाक करना आपको भारी पड़ सकता है। चिंता तथा तनाव में आप रहेंगे। लेनदेन में ज्यादा जल्दबाजी न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
सुख के साधनों में आज ज्यादा खर्च होगा। व्यवसाय की यात्राएं सफल रहेंगी। बिजनेस व्यापार में मनुकूल लाभ मिलेगा। निवेश करना आज आपको फायदेमंद रहेगा। सट्टे व लॉटरी से दूरी बनाकर रखें। विवाद से बचें।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से आपके स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। घर में गेस्ट आ सकते हैं। शेयर मार्केट से आपको लाभ होने की संभावना है। कोई भी कार्य करने का अनुमान नहीं करेगा।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
कानूनी अड़चन आज आपके जीवन में आ सकती है। कोई अज्ञात आपको परेशान करेगा। भाग्य का साथ आपको मिलेगा। नौकरी में उच्च अधिकारी आपसे आज प्रसन्न रहेंगे। निवेश में लाभ की संभावना है।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का नीला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
प्रेम प्रसंग के मामलों में आज आपको खुशहाली मिलेगी। पुराने रोग के कारण परेशान हो सकते हैं। बाल विवाह से हानि संभव है। किसी अपरिचित व्यक्ति आपको नुकसान पहुंचा सकता है। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  गुलाबी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
व्यवसाय के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास आज सफल रहेंगे। निवेश करना आपके लिए फायदेमंद है। पार्टी में जाने से आज बच्चों को शारीरिक कष्ट हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
व्यापार व्यवसाय करना लाभदायक रहेगा। सुख के साधनों में आज ज्यादा खर्च होगा। भाग्य के क्षेत्र में किया गया सफल रहेगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। आज के दिन घर में पारिवारिक माहौल बना रहेगा।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
संपत्ति के कार्यों से आप को सफलता प्राप्त होगी। स्थाई संपत्ति की दलाली करने से बड़ा लाभ प्राप्त होगा। उन्नत के मार्ग आज आपके खुले रहेंगे। आपको खुशहाली आज प्राप्त होगी। आज के दिन व्यर्थ के विवाद से बचना होगा।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  काला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखना चाहिए। प्रतिद्वंदी अपना रास्ता आज क्लियर कर सकते हैं। वाहन व मशीन के प्रयोग में विशेष सावधानी रखें। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। आज के दिन किसी बात को लेकर चिंतित भी हो सकते हैं।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
धार्मिक कार्यों में आवागमन लगा रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में दिक्कत हो सकती है। व्यापार व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश करने का मन आपका आज करेगा। शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज कष्ट आपको हो सकता है। पारिवारिक समस्या से आपका टेंशन बढ़ेगा। कार्य स्थल पर सुधार और परिवर्तन से भविष्य में आपको फायदा होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा के कार्यक्रमों में आप भाग ले सकते हैं।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
बकाया वसूली करने का प्रयास आज आप कर सकते हैं। व्यवसाय की यात्राएं आपको फायदेमंद रहेंगी। नौकरी में उच्च क्षमता के कारण आपको लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  हरा

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com