Aaj Ka Rashifal 2 October 2024: ग्रह गोचर के अनुसार बुधवार 2 अक्टूबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। भाद्रपद मास प्रारंभ है। आज अमावस्या तिथि है। आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें बुधवार यानी 2 अक्टूबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:18 पर
सूर्यास्त: संध्या 06:20 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन घी का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:57 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:52 से 08:52 तक अमृत
सुबह 08:52 से 10:52 तक चंचल
सुबह 10:52 से 12:52 तक चंचल 
दोपहर 12:52 से 02:52 तक अमृत
दोपहर 02:52 से 07:51 तक लाभ
शाम 07:51 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
भूमि व भवन संबंधी खरीद फरोख्त का प्लान आप बना सकते हैं। आर्थिक उन्नति की दिशा में पर्याप्त कार्य करना होगा। देनदारी आज आपकी कम हो सकती है। नौकरी में मनुकूल स्थिति आपको प्राप्त होगी। शेयर मार्केट आज से बड़ा फायदा आपको दिलाएगा।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग: कत्थई

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
मेहनत से ज्यादा कस्ट संभव है। लेनदेन में ज्यादा जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। किसी आनंद उत्सव में भाग लेने का अवसर आपके फैमिली को प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन आपको आज मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल कर सकते हैं।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग:  पर्पल

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
शत्रु आज आपसे परेशान रहेगा। स्वास्थ्य आज आपका ठीक रहेगा। काम पर ध्यान आज ज्यादा नहीं दे पाएंगे। बेवजह किसी व्यक्ति से आपकी नाराजगी हो सकती है। प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। तब आपके कार्य बनेंगे।
शुभ नंबर: 20, शुभ रंग:  हल्का पीला

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
पुराने रोग के कारण आप परेशान रह सकते हैं। जल्दबाजी में आकर कोई भी कार्य न करें। प्रेम प्रसंग के मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। उपहार आपको किसी को देना पड़ सकता है। प्रयास करना आज आपके लिए सफल रहेगा।
लकी नंबर: 66, शुभ रंग: हरा

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
किसी भी प्रकार के विवाद में पड़ने से आपको बचना चाहिए। जल्दबाजी से आपको हानि हो सकती है। दूर से शुभ समाचार आज आपको जरूर प्राप्त होंगे। घर में गेस्ट का आगमन हो सकता है। खर्च अधिक होगा। सही काम का भी आपके आज विरोध का सामना करना पड़ेगा।
लकी नंबर: 66, शुभ रंग:  हल्का काला

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
कोई भी निर्णय बहुत सोच समझ कर आज आपको करना चाहिए। किसी अनहोनी के योग दिख रहे हैं। व्यवसाय की यात्रा आपकी सफल हो सकती है। अप्रत्यसिक खर्च आपके सामने आ सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में आपको सफलता जरूर प्राप्त होगी।
लकी नंबर: 19, शुभ रंग: गुलाबी

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
आज सिर दर्द आपको दिन भर बना रह सकता है। आवश्यक वस्तु याद नहीं आएगी। पुराना रोग उभर सकता है, जिससे आप परेशान रहेंगे। दूसरों के मामले में अपना दिमाग ना लगाएं। हल्की हंसी मजाक आपके साथ कोई कर सकता है। टेंशन आपको बनी रहेगी।
लकी नंबर: 57, शुभ रंग: हल्का हरा

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
बकाया वसूली के प्रयास आपको करने होंगे। व्यवसाय की यात्रा पर आप जा सकते हैं। विवेक से कार्य आज आपको करना चाहिए। निवेश करना सुखदायक रहेगा। नौकरी में भी उन्नत आपको प्राप्त होगी। बिजनेस व्यापार की गति आज बढ़ेगी।
लकी नंबर: 87,  शुभ रंग: पर्पल

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
पुराने रोग के कारण आप ज्यादा परेशान रह सकते हैं। योजना आज आपकी फली भूत रहेगी। रास्ता परिवर्तन के योग दिख रहे हैं। मित्रों की हेल्प कर पाएंगे। शेयर मार्केट में आज आपको लाभ होगा। नौकरी में आपका प्रभाव में वृद्धि दिख रही है।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:   कत्थई

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
व्यवसाय में आज आपको ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा। व्यर्थ समय आपको नहीं देना चाहिए। कानूनी अड़चन दूर हो जाएगी। कुसंगति से आपको आज बचना चाहिए। आज आपको कोई बड़ी हेल्प प्राप्त होगी। लाभ के अवसर आप दूसरों को प्राप्त कर सकते हैं। दूसरों के काम में ज्यादा हस्तक्षेप करने से आपको बचना चाहिए।
लकी नंबर: 7, शुभ रंग:  हल्का नारंगी

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
घर परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य की चिंता आपको रह सकती है। वाणी पर विशेष नियंत्रण बनाकर कर रखें। कार्य में ज्यादा जल्दबाजी न करें। फालतू खर्चा ज्यादा होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में लेट होगा। अधीनता तथा तनाव में आप दिन भर रहेंगे।
लकी नंबर: 10, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
कानूनी अड़चन दूर होकर आज आपके फेवर में स्थिति निर्मित होगी। प्रेम प्रसंग में ज्यादा जोखिम लेने से बचना चाहिए। व्यापार में आपको लाभ होगा। नौकरी में आपका प्रभाव में बढ़ोतरी दिख रही है। निवेश में सोच समझकर हाथ आपको डालना चाहिए।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग:  सफेद