Aaj Ka Rashifal 21 June 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शुक्रवार 21 जून 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा धनु राशि में मौजूद रहेंगे। आज बैसाख माह की चतुर्दशी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें शुक्रवार यानी 21 जून 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:42 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:13 पर

दिशाशूल: उत्तर दिशा - आज के दिन तिल या जौ का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 40 से 12 49 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.56 से 16.58  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:56 से 08:58 तक अमृत
सुबह 08:58 से 10:57 तक चंचल
सुबह 10:57 से 12:58 तक चंचल 
दोपहर 12:58 से 02:58 तक अमृत
दोपहर 02:58 से 07:58 तक लाभ
शाम 07:53 से 09:53 तक लाभ
रात 09:53 से 11:29 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज आपके लिए यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम एवं पैसा आपको प्राप्त हो सकता है। प्रयास करते रहें। उन्नत के मार्ग आज आपको किसी के द्वारा मिलेगा। आज के दिन शेयर में निवेश करना लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज फालतू खर्चों पर आप नियंत्रण रखें, नहीं तो बजट आपका बिगड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी। अपेक्षित व्यक्तियों पर ज्यादा भरोसा न करें। आज के दिन धार्मिक स्थानों पर जाने का योग है।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
नवीन बस्त्र और आभूषण आज आप खरीद सकते हैं। यात्रा आपके लिए मंगलदायक रहेगी। निवेश सोच समझकर करें। आज दिन भर आपके दिमाग में शंका बनी रहेगी। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज कोई अच्छी सूचना आपको प्राप्त हो सकती है। भूले- बिसरे साथियों से मेल मुलाकात होगी। विरोधी आपके कार्यों में दखलअंदाजी कर सकते हैं। आज कोई बड़ा कार्य होने से मन आपका प्रसन्न रहेगा।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का नीला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज आप कीमती सामान खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। टेंशन बनी रहेगी। जीवनसाथी के हेल्थ से मन प्रसन्न रहेगा। आपके कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  गुलाबी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज मेहनत एवं दौड़ धूप आपको ज्यादा करनी पड़ेगी। बेवजह का तनाव आपके साथ बना रहेगा। किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी शुरू हो जाएगी। इससे मन आपका दुखी रहेगा। परिवार में सामंजस्य बनाकर रखें।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
पार्टी व पिकनिक का आनंद आप आज ले सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में मन आपका लगा रहेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। समय की अनुकूलता का आज आप लाभ उठा सकते हैं। निवेश करना लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास आज आपके सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार में असफलता प्राप्त हो सकती है। स्थाई संपति खरीद सकते हैं। नौकरी में अधिकारी वर्ग आपसे संतुष्ट रहेगा। आज के दिन काफी खुशहाल दिखेंगे।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  काला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति आपके लिए बनेगी। प्रेम प्रसंग के मामले में आज पत्नी से आप खुश रहेंगे। व्यापार बिजनेस में आपको लाभ प्राप्त होगा। आज के दिन कोई भी कार्य करने से पहले सोच समझकर सहमति दें।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
घर परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। चोट और दुर्घटना से हानि हो सकती है। फालतू के खर्चा ज्यादा होंगे। अपेक्षाकृत कार्यों में आज लेट होगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। लाभ की स्थिति बनेगी।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
बिजनेस में आज आपको ध्यान देना चाहिए। फालतू का समय पास न करें। जल्दबाजी में कार्यों को करने से हानि संभव हो सकती है। पारिवारिक हेल्प के बिना आपके कार्य आज नहीं बनेंगे। इसलिए परिवार को समय देने का भी कार्य करें।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
पुराने रोग से दिनभर आप परेशान रहेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन अगर आप चाहते हैं, मित्रों की हेल्प आज जरूर करें। शेयर मार्केट में पैसा सोच समझकर लगाएं। दिन शुभ रहेगा। तनाव लेने की आवश्यक्ता नहीं है।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  हरा

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com