Aaj Ka Rashifal 22 June 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शनिवार 22 जून 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा मकर राशि में मौजूद रहेंगे। आज बैसाख माह की पूर्णिमा तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें शनिवार यानी 22 जून 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:42 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:13 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा - आज के दिन तिल या दही का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 40 से 12 49 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.56 से 16.58  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:57 से 08:58 तक अमृत
सुबह 08:58 से 10:57 तक चंचल
सुबह 10:57 से 12:59 तक चंचल 
दोपहर 12:59 से 02:59 तक अमृत
दोपहर 02:59 से 07:59 तक लाभ
शाम 07:53 से 09:53 तक लाभ
रात 09:53 से 11:29 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज आपको अपने से निर्णय लेने की आवश्यक्ता है। लाभ में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। नौकरी में आपकी आज पदोन्नति हो सकती है। आपसी मतभेद न करें। पार्टनर के साथ आज आप यात्रा पर जा सकते हैं।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज सरदर्द की समस्या आपको रह सकती है। आवश्यक वस्तुएं संभाल कर रखना चाहिए। दूसरों के झगड़ा में बेवजह आप न पड़ें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आज के दिन आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
कोई भी इंपॉर्टेंट कार्य आज बहुत ही सोच समझदारी के साथ करना चाहिए। किसी कारणवस शारीरिक कष्ट आपको हो सकता है। व्यवसाय की यात्रा के क्षेत्र में किया गया प्रयास आपका सफल रहेगा। दिन शुभ रहेगा।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज पार्टनर के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपके लिए नुकसान पहुंचा सकता है। निवेश करना आज आपके लिए लाभदायक नहीं रहेगा। सोच-समझकर कोई भी निर्णय लें।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का नीला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
परिवार में किसी के रोग के कारण आप परेशान हो सकते हैं। आवश्यक वस्तुओं की खरीद फरोख्त आज आप कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर के फीलिंग का आज आपको ध्यान रखना चाहिए।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  गुलाबी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
शत्रु आज आपसे पराजित हो जाएंगे। बिजनेस व्यापार ठीक चलेगा। व्यर्थ की भाग दौड़ आज आपके जीवन में बनी रहेगी। प्रयास आज आपको ज्यादा करना पड़ेगा। तब जाकर सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थानों पर जाने का योग है।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
बिजनेस बैकअप ठीक रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद आज आप दूसरों घर में ले सकते हैं। स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा जाएगा। आपसी मतभेद को ज्यादा बढ़ावा न दें। किसी को कहासुनी हो सकती है।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
भूमि व भवन संबंधी विवाद हो सकता है। आर्थिक उन्नति की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। व्यापार व्यवसाय में पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। किसी शुभ कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  काला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज किसी से भी फालतू में बहस न करें। वहीं आज के दिन सगे संबंधी आपको धोखा दे सकते हैं। जीवन साथी के हेल्प की अपेक्षा कर सकते हैं। आज के दिन कहीं दूर घूमने जा सकते हैं।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
शत्रु आज आपको परेशान कर सकते हैं। जीवन साथी से मिलजुल कर रहें, नहीं तो नुकसान होगा। आय के साधनों में आज पैसा आपका खर्चा होगा। दर्द का तनाव न लें, कुछ देर में ठीक हो जाएगा।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
धर्म कर्म आज आप करते रहेंगे। कोट व कचहरी के कार्य में देरी संभव है। पारिवारिक बात विवाद हो सकता है। पत्नी के साथ मनमुटाव ना करें, नहीं तो बात बढ़ सकती है। घऱ में परिवार का ख्याल रखें।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आपके कार्यों का आज विरोध हो सकता है। कुसंगति ना करें, नहीं तो आपको हानि हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण बनाकर रखें। व्यवसायिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी से कहासुनी हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  हरा

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com