Aaj Ka Rashifal 23 June 2024: ग्रह गोचर के अनुसार रविवार 23 जून 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे। आज बैसाख माह की प्रतिपदा तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें रविवार यानी 23 जून 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:42 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:13 पर

दिशाशूल: पश्चिम दिशा - आज के दिन दही का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 42 से 12 49 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.56 से 16.58  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:58 से 08:58 तक अमृत
सुबह 08:58 से 10:57 तक चंचल
सुबह 10:57 से 12:59 तक चंचल 
दोपहर 12:59 से 02:57 तक अमृत
दोपहर 02:57 से 07:59 तक लाभ
शाम 07:53 से 09:54 तक लाभ
रात 09:54 से 11:29 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन पुराने साथियों से आपकी मुलाकात हो सकती है। नए मित्रों के साथ दोस्ती हो सकती है। किसी भी कार्य को करने के लिए बुद्धि का प्रयोग ज्यादा करें। घर बाहर सुख शांति बनी रहेगी। दिन अच्छा गुजरेगा।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज लेनदेन में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा न करें। उत्साह में आकर कोई भी गलत निर्णय न लें। अपने दिमाग से सोच विचारकर ही कोई कार्य करें।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
मेहनत आज आपकी सफल होगी। बिगड़े काम बन सकते हैं। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। पार्टनर आज आपसे खुश रहेंगे। किसी से बहस हो सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखकर चलें।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज मेहनत का पूरा फल आपको नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। प्रभु के मार्गदर्शन में कोई भी कार्य करें। यात्रा आपकी मनोरंजक रहेगी। किसी के बहकावे में आकर कोई भी निर्णय न लें। अपनी बुध्दि का प्रयोग करें।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का नीला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज आप संपति के बड़े सौदे कर सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए आज सुनहरा अवसर मिलेगा। भाग्य आपका ठीक रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। किसी विशेष व्यक्ति का साथ आपको मजबूत बनाएगा।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  गुलाबी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
शत्रुओं से आज के दिन सावधान रहने की जरूरत है। राजकीय कार्यों में सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में लाभ की स्थिति बनेगी। कोई बड़ा कार्य करने के लिए प्लान आप कर सकते हैं। घर-परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
बाहन व मशीनरी के कार्य में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। समय पर नहीं मिलने से मन दुखी रहेगा। व्यापार व्यवसाय में जमानत के कार्यों से आज दिनभर आप दूरी बनाकर रखें, नहीं तो हानि की संभावना है।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज तीर्थ दर्शन का प्लान बन सकता है। सत्संग से आपको लाभ मिलेगा। कारोबार आपके मन के अनुसार रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम भरा कोई भी कार्य न करें। परिवार को समय देने का प्रयास करें।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  काला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज आर्थिक उन्नत के दिशा में कराया गया प्रयास सफल रहेगा। कोई बड़ा कार्य आज आपके हाथ से होगा। व्यापार व्यवसाय में हानि हो सकती है। भाग्य का साथ आपको मिलता रहेगा। सिंगल लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
बकाया वसूली के प्रयास में सफलता प्राप्त होगी। लंबी यात्रा के योग हैं। रोजगार में वृद्धि के अवसर आपको प्राप्त होंगे। नौकरी में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज के दिन आपको तनाव लेने की जरूरत नहीं है।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज खर्चा ज्यादा होने से टेंशन रहेगा। किसी व्यक्ति के उत्साह में आकर कोई भी काम ना करें। पारिवारिक टेंशन आपको बनी रहेगी। काम में आज आपका दिन भर मन नहीं रहेगा, लेकिन आपको कार्य को लेकर तनाव भी हो सकता है।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
रोजगार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यवसाय की यात्राएं आप कर सकते हैं। नवीन वस्त्र आभूषणों को प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में थोड़ी बहुत खटपट रह सकती है। मन शांत रहेगा। घर में पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  हरा

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com