Aaj Ka Rashifal 23 March 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शनिवार 23 March 2024 को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य वास्तु शास्त्र रत्न, हस्तरेखा एवं कुण्डली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम महाराज जी ने आज का राशिफल तैयार किया गया है। जानें मेष से लेकर मीन राशि तक शनिवार यानी 23 मार्च 2024 का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:28 पर 
सूर्यास्त: संध्या 06: 38 पर

दिशाशूल:  पूर्व दिशा- आज के दिन अदरक या उड़द खाकर यात्रा करें। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12.20 से 12 32 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.20 से 16.22 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:49 से 08:48 तक अमृत
सुबह 08:48 से 10:30 तक चंचल
सुबह 10:30 से 12:28 तक चंचल 
दोपहर 12:28 से 02:30 तक अमृत
दोपहर 02:30 से 07:29 तक लाभ
शाम 07:29 से 09:21 तक लाभ
रात 09:21 से 11:21 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए सफल रहेगा। आय ज्यादा होगी। अपने नशे पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। किसी भी कार्य में विलंब होगा। प्रेम प्रसंग के मामले में जल्दबाजी ना करें। दिन को शुभ बनाने के लिए गरीबों को भोजन कराएं।
लकी नंबर: 97, शुभ रंग: पीला

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन पुराने साथियों से मुलाकात होगी। कोई अच्छी सूचना मिलेगी। मान-सम्मान आपका बढ़ेगा। व्यापार पेशा ठीक चलेगा। अपनी बुद्धिमता से आप सही निर्णय नहीं ले पाएंगे। निजी कार्यों में असंतोष दिखेंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए गरीबों को वस्त्र दान करें।
लकी नंबर: 62, शुभ रंग: समुद्री

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। भूमि आवास की समस्या हल होगी। आजीविका में नया प्रस्ताव मिल सकता है। संतान पक्ष से कष्ट मिलेगा। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी का दर्शन करें।य़
शुभ नंबर: 23, शुभ रंग: काला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन वाहव व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। स्वास्थ पर खर्च अधिक होगा। मौसम का असर रहेगा। कार्य करने के प्रति पूर्ण समर्पण दें। उत्साह के साथ कार्य करें। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी को दीपक जलाएं।
लकी नंबर: 35, शुभ रंग:  हल्का लाल

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन चिंता व टेंशन बना रहेगा। दिन भर थकान रहेगी। वरिष्ठ जनों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। क्रोध से काम बिगड़ सकता है। प्रेम प्रसंग के मामले में अनुकूलता रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ जरूर करें।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  चैती

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज किसी प्रोग्राम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। व्यापार व्यवसाय ठीक रहेगा। कामकाज में धैर्य रखने से कार्य बनेंगे। मित्रों में आपकी तारीफ होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दिन को शुभ बनाने के लिए शनि भगवान को तेल चढ़ाएं।
लकी नंबर: 78, शुभ रंग:  हरा

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज के दिन लक आपका साथ देगा। गिफ्ट प्राप्त हो सकता है। यात्रा निवेश व नौकरी में दिक्कत हो सकती है। व्यावसायिक चिंता रहेगी। योजनाएं आपके सफल रहेंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए शनि मंदिर में सेवा करें।
लकी नंबर: 50, शुभ रंग:  बैंगनी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन संपत्ति के कार्यों से आपको लाभ होगा। विद्यार्थी के लिए दिन अच्छा रहेगा। सामान्य प्रसिद्ध के कारण मान सम्मान बढ़ेगा। आजीविका के नए प्रस्ताव मिलेंगे। पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए मंदिर के बाहर दान करें।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  लाल

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन समय आपके विपरीत रहेगा। पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। आज के दिन जीवन में लड़ाई झगड़ा हो सकता है। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति हो सकती है। कार्य पद्धति में विश्वसनीयता से कार्य करें। दिन को शुभ बनाने के लिए शनि मंदिर में खिचड़ी दान करें।
लकी नंबर: 75, शुभ रंग:  कत्थई

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन प्रेम प्रसंग के मामले में सावधानी रखें। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। टेंशन बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति हो सकती है। अचानक धन लाभ होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन नई डील होगी। यात्रा निवेश व नौकरी से आपको फायदा मिलेगा। शत्रु आपका विरोध में कार्य करेंगे। कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यवहारिता बनाए रखें। व्यापार में नए प्लान पर वर्क नहीं होंगे। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबर: 65, शुभ रंग:  नारंगी

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन धर्म कर्म में रुचि बनी रहेगी। वरिष्ठ जनों से हेल्प मिलेगी। मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में अड़चन आ सकती है। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शनि भगवान को दीपक जलाएं।
लकी नंबर: 55, शुभ रंग:  लाल

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली के लिए विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज से संपर्क कर सकते हैं।
Email: manishgautam0703@gmail.com