Aaj Ka Rashifal 25 March 2024: ग्रह गोचर के अनुसार सोमवार 25 March 2024 को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज रंगो का त्यौहार होली भी है। रंग-गुलाल लगाकर होली का त्यौहार मनाएं। आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य, हस्तरेखा, वास्तु शास्त्र रत्न एवं कुण्डली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम महाराज जी ने आज का राशिफल तैयार किया गया है। जानें मेष से लेकर मीन राशि तक सोमवार यानी 25 मार्च 2024 का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:28 पर 
सूर्यास्त: संध्या 06: 38 पर

दिशाशूल:  पूर्व दिशा - आज के दिन दर्पण देखकर यात्रा करें। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12.20 से 12 30 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.20 से 16.20तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:46 से 08:47 तक अमृत
सुबह 08:46 से 10:31 तक चंचल
सुबह 10:31 से 12:29 तक चंचल 
दोपहर 12:29 से 02:30 तक अमृत
दोपहर 02:30 से 07:29 तक लाभ
शाम 07:28 से 09:21 तक लाभ
रात 09:21 से 11:19 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज का दिन आपका खुशी के साथ बीतेगा। कला कौशल का आप प्रदर्शन कर पाएंगे। अपनी सूझबूझ से सबको प्रभावित करेंगे। घर परिवार में उमंग उत्साह के साथ-साथ चलेगे। बड़ों की सलाह अवश्य माने। होली में पीला रंग का अधिक से अधिक प्रयोग करें।
लकी नंबर: 7, शुभ रंग: पीला

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन घर परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। परिवार जनों के साथ आप क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे। परिवार में एनर्जी बनाए रखेंगे। महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी। घर परिवार में होली को लेकर उत्साह रहेगा। होली में लाल रंग का प्रयोग ज्यादा करें।
लकी नंबर: 66, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन घर में सुख वातावरण बना रहेगा। सज्जनो का आगमन आपके घर में होगा। मान सम्मान आपको प्राप्त होगा। वाणी व व्यवहार से आप आकर्षक रहेंगे। व्यक्तिगत प्रयोग व आशा से आपको सफलता मिलेगी। मिथुन राशि वाले होली में हरा रंग का ज्यादा प्रयोग करें।
शुभ नंबर: 23, शुभ रंग: हरा

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन घर परिवार में हर्ष आनंद की प्राप्ति होगी। श्रेष्ठ कार्यों को गति आपके द्वारा मिलेगी। लक्ष को टाइम पर पूरा कर पाएंगे। बिजनेस में सहजता बनी रहेगी। दूसरों की बातों से प्रभावित होंगे। होली में नारंगी रंगों का ज्यादा प्रयोग करें।
लकी नंबर: 35, शुभ रंग:  नारंगी

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन पर्सनल रिश्तो में करीबी बढ़ सकती है। रिलेशनशिप बेहतर होंगे। आर्थिक निवेश कर सकते हैं। कामकाज पर ध्यान ज्यादा रखें। दूर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। होली में काले रंगों का ज्यादा प्रयोग करें।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  काला

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज आपके आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। कामकाज से संबंधित विषय आपके पक्ष में होंगे। करियर व्यापार आज से बढ़ेगा। सहकर्मियों का आपके साथ मिलेगा। होली पर विशेष पकवान घर पर बनेगा। होली में पीले रंगों का ज्यादा प्रयोग करें।
लकी नंबर: 91, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज के दिन सफलता का प्रतिशत आपके लिए बढ़ेगा। महत्वपूर्ण कार्य जल्द होंगे। प्रबंधक के कार्यों में आपको लाभ मिलेगा। सभी की हेल्प करते रहें। होली में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। होली में गुलाबी रंग का ज्यादा प्रयोग करें।
लकी नंबर: 50, शुभ रंग:  गुलाबी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन आपका भाग्य चमकेगा। आस्था विश्वास और भक्ति भाव भगवान पर बनाए रखें। धन-धान्य समृद्धि बढ़ेगी। कंपटीशन लोगों से बढ़ेगा। रंगो को लेकर उत्साहित रहेंगे। घर में पकवान आपकी पसंद का बनेगा। होली में लाल रंगों का ज्यादा प्रयोग करें।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  लाल

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन परिवार को ज्यादा समय दें। अपनों के लिए हेल्प करने को तैयार रहें। डेली रूटीन में फोकस ज्यादा करें। किसी मेहमान से मुलाकात हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। होली में पीले रंगों का ज्यादा प्रयोग करें।
लकी नंबर: 75, शुभ रंग:  पीला

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन पार्टनरशिप मामलों में प्रभावी रहेंगे। बिजनेस कार्यों में सक्रियता आएगी। भूमि व वाहन के मामलों में लाभ प्राप्त होगा। किसी करीबी से सतर्कता बरतनी होगी। लव लाइफ सामान्य रहेगी। होली में लाल रंगों का ज्यादा प्रयोग करें।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन अपने परिश्रम से आप सफल होंगे। समय आपका खराब चल रहा है। मित्रो से सेवा भाव ज्यादा दिखाएं। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। लव लाइफ में दिक्कत बनी रहेगी। होली में हरे रंगों का प्रयोग ज्यादा करें।
लकी नंबर: 65, शुभ रंग:  हरा

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। लोगों से मेल मिलाप बढ़ेगा। ज्यादा मीठा का सेवन न करें। किसी के प्रति छल कपट मन में ना रखें। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। होली में पीले रंगों का ज्यादा प्रयोग करें।
लकी नंबर: 55, शुभ रंग:  पीला

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली के लिए ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज जी का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com