Aaj Ka Rashifal 25 September 2024: ग्रह गोचर के अनुसार बुधवार 25 सितंबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। भाद्रपद मास प्रारंभ है। आज अष्टमी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें बुधवार यानी 25 सितंबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:18 पर
सूर्यास्त: संध्या 06:20 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन घी का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:57 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:52 से 08:52 तक अमृत
सुबह 08:52 से 10:52 तक चंचल
सुबह 10:52 से 12:52 तक चंचल 
दोपहर 12:52 से 02:52 तक अमृत
दोपहर 02:52 से 07:51 तक लाभ
शाम 07:51 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
बौद्धिक कार्य आपके सफल रहेंगे। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी पारिवारिक आनंद उत्सव में भाग लेने का आपको मौका मिल सकता है। शत्रुओं से विवाद करने से आज आपको बचना चाहिए।
लकी नंबर: 10, शुभ रंग: हल्का काला

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
दूर से कोई गुड न्यूज़ आपको प्राप्त होने की संभावना है। कोई बड़ा काम करने का प्लान आप बना सकते हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। पारिवारिक माहौल एवं वातावरण सुखमय रहेगा।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग:  पर्पल

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
स्वास्थ्य आपका कमजोर रह सकता है। सावधानी बरतनी चाहिए। कार्यों की गति धीभी रहने से मन आपका दुखी रहेगा। प्रयास अधिक करने के बाद आपके कार्य होंगे। मन में निराशा हावी हो सकती है।
शुभ नंबर: 15, शुभ रंग:  हल्का नीला

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
जीवनसाथी से आज आपकी कहासुनी हो सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे आपके हाथ में लग सकते हैं। करियर बनाने के अवसर आज आपको प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा आपके कार्यों के कारण आपको प्राप्त होगी।
लकी नंबर: 14, शुभ रंग: हरा

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
पारिवारिक चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होने से मन दुखी रहेगा। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा ना करें। कुसंगत करने से आपको हानि होगी। कोई भी बड़ा कार्य आज करने का मन हो तो उसको टाल दें।
लकी नंबर: 66, शुभ रंग:  हल्का काला

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
मित्र आज आपकी हेल्प करेंगे। मेहनत का फल आपको समय पर नहीं मिलेगा। नौकरी में उच्च अधिकारी की प्रसन्नता का लाभ आपको प्राप्त होगा। नया उपक्रम प्रारंभ करने संबंधित बातचीत होगी। प्रसन्नता आपके अंदर रहेगी।
लकी नंबर: 50, शुभ रंग: कत्थई

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
प्रेम प्रसंग के मामले में ज्यादा जल्दबाजी में आकर कोई भी निर्णय ना लें। शारीरिक कष्ट आपको हो सकता है। नौकरी में अनुकूलता प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। निवेश बहुत सोच समझकर आज करना चाहिए। पार्टनरों की हेल्प मिलेगी।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग: हल्का हरा

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
किसी व्यक्ति विशेष पर आशंका के चलते कार्य की गति धीमी रहेगी। घर परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वैवाहिक प्रस्ताव की चर्चा हो सकती है। कारोबार में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। सभी ओर से सफलता प्राप्त होती दिखाई दे रही है।
लकी नंबर: 23,  शुभ रंग: पर्पल

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
समाज सेवा में आज आपका रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा आपकी बढ़ेगी। नई आर्थिक नीति आप बना पाएंगे। कार्य प्रणाली में सुधार करने की जरूरत है। पुराना रोग आपको परेशान करेगा। नौकरी में आपके प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में आपको लाभ प्राप्त हो सकता है।
लकी नंबर: 10, शुभ रंग:   कत्थई

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
आज कोई भी कार्य करने के लिए बुद्धि का प्रयोग करें। कोई बड़ी बाधा से सामना आपको करना पड़ सकता है। राजकीय बाधा के कारण आपके कार्य डिस्टर्ब हो सकते हैं। किसी अपने के व्यवहार से मन आपका दुखी रहेगा।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  हल्का नारंगी

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
राजकीय अवरोध आज आपके दूर होंगे। लाभ के अवसर प्राप्त करने के लिए प्रयास करना पड़ेगा। निवेश करना आपकी फैमिली के लिए लाभदायक रहेगा। घर बाहर आपके कार्यों की पूछ परख रहेगी। जल्दबाजी में आकर कोई भी निर्णय न लें।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
बड़े खर्च आपके सामने आ सकते हैं। यात्रा में ज्यादा जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। स्वास्थ्य पर बड़ा खर्च आने से थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विवाद को ज्यादा न बढ़ाएं। व्यवसाय की गतिधीमी ही सही पर आपके फेवर में रहेगी।
लकी नंबर: 40, शुभ रंग:  सफेद