Aaj Ka Rashifal; 26 February 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 26 February 2024 सोमवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज फाल्गुन माह की द्वितीया तिथि है। आज चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन राशि तक का भविष्यफल देश के जाने माने हस्तरेखा वास्तु शास्त्र रत्न एवं कुण्डली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम महाराज ने तैयार किया है। यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:53 पर 
सूर्यास्त: संध्या 06: 25 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा - आज के दिन तिल या दही का सेवन कर यात्रा पर जाएं।

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12.06 से 12.25 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.11 से 16.11 तक।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:43 से 08:23 तक अमृत
सुबह 08:23 से 10:36 तक चंचल
सुबह 10:36 से 12:16 तक चंचल 
दोपहर 12:16 से 02:33 तक अमृत
दोपहर 02:33 से 07:45 तक लाभ
शाम 07:45 से 09:40 तक लाभ
रात 09:40 से 11:20 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आपकी मेहनत सफल होगी। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। लाभ के योग बन रहे रहेंगे। वाहन खरीदने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण अशांति कारक रहेंगे। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। 
शुभ अंक: 4, शुभ रंग: नीला

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
वृषभ राशि वालों को कफ जनित रोग हो सकते हैं। सावधान रहें, मेहनत अधिक करनी होगी। व्यापार में हानि हो सकती है। व्यर्थ की खींचतान से नुकसान संभव है। लव लाइफ में पार्टनर के साथ समय बिताएं। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें। 
शुभ अंक: 5, शुभ रंग: काला

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
अपने बुद्धि से कार्य करें तभी लाभ होगा। सावधानी पूर्वक व्यापार व्यवसाय के प्लान को अंजाम दें। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करेंगे, कुसंगति ना करें।  लव लाइफ में तीसरे से सावधान रहे। दिन को शुभ बनाने के लिए गौ सेवा करें। 
शुभ अंक: 5, शुभ रंग: पीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
बुद्धि से कार्य करें। दूसरों पर अत्यधिक विश्वास ना करें। व्यापारिक प्रतिष्ठा लेन देन अन्य कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में किसी से वाद विवाद हो सकता है। लव लाइफ में पार्टनर का सहयोग बना रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। 
शुभ अंक: 5, शुभ रंग: ब्लू

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
उन्नत के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। कोई बड़ी डील कर सकते हैं। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। जवाबदारी के कामों में सावधानी बरतें। पारिवारिक वातावरण ठीक रहेगा। लव लाइफ में पार्टनर गिफ्ट दे सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें।
शुभ अंक: 9, शुभ रंग: केसरी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
पुराने मित्रों से लाभ हो सकता है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। लव लाइफ में पार्टनर आपसे प्रसन्न रहेगा। अपने दिन को शुभ बनाने के लिए भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।
शुभ अंक: 20, शुभ रंग: पिंक

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा निवेश व नौकरी से लाभ होगा। व्यापार ठीक चलेगा। व्यापार व्यवसाय में निवेश से सफलता मिलेगी। लव लाइफ से परेशान हो सकते हैं। अपने दिन को शुभ और अच्छा बनाने के लिए गरीबों को भोजन अवश्य  कराएं।
शुभ अंक: 12, शुभ रंग: हरा

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
नौकरी रोजगार में उन्नत दूसरों की हेल्प मिलेगी। आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अपने गलत कार्यों पर नियंत्रण रखना होगा। क्रोध से हानि संभव है। लव लाइफ में मनमुटाव हो सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए बजरंग बाण का पाठ करें।
शुभ अंक: 30, शुभ रंग: आसमानी

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
परिवार से हेल्प प्राप्त होगी। यात्रा निवेश व नौकरी से लाभ की संभावना है। कानूनी बाधा से बच कर रहे। अति कॉन्फिडेंस से हानि हो सकती है। खर्चों में कमी आएगी। लव लाइफ में पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को बिल्वपत्र जरूर अर्पित करें। 
शुभ अंक: 11, शुभ रंग: काला

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
पुराना पैसा मिल सकता है। आलस्य बनी रहेगी यात्रा से लाभ मिलेगा प्रसन्नता बनी रहेगी। नौकरी में पद एवं प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में लोभ प्रलोभन ना करें। लव लाइफ में पार्टनर से लड़ाई हो सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव मंदिर में साफ सफाई और श्रम सहयोग जरूर करें। 
शुभ अंक: 30, शुभ रंग: सफेद

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
नई डील हो सकती है। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कर्मस्थल में सम्मान प्राप्त होगा। कर्ज लेने से बचें लव लाइफ में अंडरस्टैंडिंग बनाकर रखें। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी का दर्शन करें।
शुभ अंक: 40, शुभ रंग: समुद्री

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
धर्म कर्म में रुचि बनी रहेगी। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से हेल्प प्राप्त होगी। अचानक धन प्राप्त हो सकता है। कार्य क्षमता एवं कार्य कुशलता में बढ़ोत्तरी होगी। लव लाइफ में पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। दिन को शुभ बनाने के लिए माता-पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ अंक: 24, शुभ रंग: ग्रे
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष: 9540881573