Aaj Ka Rashifal 27 September 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शुक्रवार 27 सितंबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। भाद्रपद मास प्रारंभ है। आज एकादशी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें शुक्रवार यानी 27 सितंबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:18 पर
सूर्यास्त: संध्या 06:20 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन घी का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:57 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:52 से 08:52 तक अमृत
सुबह 08:52 से 10:52 तक चंचल
सुबह 10:52 से 12:52 तक चंचल 
दोपहर 12:52 से 02:52 तक अमृत
दोपहर 02:52 से 07:51 तक लाभ
शाम 07:51 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
लेनदेन में आज ज्यादा जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से मन में क्रोध आ सकता है। भूमि व भवन संबंधित बड़े डील आपको लाभ आज देंगे। उन्नत के मार्ग आपके पक्ष में रहेंगे।
लकी नंबर: 25, शुभ रंग: कत्थई

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
घर परिवार के साथ आराम तथा मनोरंजन के साथ समय आप अपना व्यतीत करेंगे। मान सम्मान आपको भरपूर मिलेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन की संभावना दिख रही है। काम करते समय ज्यादा लापरवाही न करें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग:  पर्पल

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
मनोरंजन यात्रा का प्लान आप बना सकते हैं। डूबी हुई रकम आपको प्राप्त होगी। आय में वृद्धि के योग आपके फेवर में रहेंगे। मित्रों के साथ अच्छा टाइम आप व्यतीत करने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य आज आपका खराब रह सकता है।
शुभ नंबर: 55, शुभ रंग:  हल्का पीला

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति के हेल्प से आपके कार्य आज बनेंगे। पूजा पाठ में आपका और आपकी फैमिली का मन लगा रहेगा। तीर्थ दर्शन का प्लान बना सकते हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का प्रयास आपकी तरफ से होगा। पारिवारिक सुख शांति आज बनी रहेगी।
लकी नंबर: 40, शुभ रंग: हरा

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
ज्यादा जोखिम आज न लें। किसी भी व्यक्ति के उकसावे में आकर कोई भी कार्य आपको नहीं करना चाहिए। पुराना रोग आज आपका उभर सकता है। सेहत को आज आपको प्राथमिकता देना चाहिए। लेन-देन में ज्यादा जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। जोखिम व जमानत के कार्यों से बचकर रहना चाहिए। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय है।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग:  हल्का काला

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
घर परिवार की चिंता आज आपको ज्यादा रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व हेल्प प्राप्त होने से मन में सुकून रहेगा। जीवन साथी की हेल्प आपको प्राप्त होगी। घर व बाहर प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। व्यवसायिक लाभ प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 5, शुभ रंग: गुलाबी

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
यात्रा आज आपकी मनोरंजन रह सकती है। किसी बड़ी समस्या का हल आपको जरूर प्राप्त होगा। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने का आपका मन आज करेगा, जिसमें आपको दूसरों की हेल्प भी प्राप्त होगी।
लकी नंबर: 88, शुभ रंग: हल्का हरा

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
स्वास्थ्य आपका कमजोर रहने की संभावना है। चोट से आपके फैमिली को हानि हो सकती है। विवाद करने से आज आपको बचना चाहिए। किसी भी व्यक्ति के उकसावे में आकर कोई भी कार्य न करें। बुद्धि का प्रयोग करने की जरूरत है।
लकी नंबर: 42,  शुभ रंग: पर्पल

धनु राशि (Aaj ka Dhanu Rashifal)
सामाजिक कार्यों में आज आपका मन लगा रहेगा। दूसरों की हेल्प आज आप करने के काबिल रहेंगे। मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा समाज में आपको प्राप्त होगी। बिजनेस आपका ठीक चलेगा। मनोरंजन यात्रा होने के योग दिख रहे हैं।
लकी नंबर: 77, शुभ रंग:   कत्थई

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
मेहनत आज आपको ज्यादा करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य आज का कमजोर रहेगा। आय में कमी बनी रहेगी। नकारात्मकता आज आपसे दूर होगी। जल्दबाजी में आकर कोई भी इंपॉर्टेंट निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। फैमिली के फेवर में कार्य करने से बचें।
लकी नंबर: 30, शुभ रंग:  हल्का नारंगी

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
रचनात्मक कार्यों की ओर आपका मन ज्यादा रहेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त आपको आज करना चाहिए। मनपसंद भोजन की प्राप्ति संभव है। पारिवारिक मित्रों के साथ आनंदायक समय व्यतीत करने का प्रयास आज आप करेंगे।
लकी नंबर: 60, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
उत्साहवर्धन सूचना प्राप्त होने से मन आज आपका प्रसन्न रहेगा। भूले बिसरे साथियों से मुलाकात होने पर आपका हृदय गदगद रहेगा। कोई नया बड़ा कार्य करने का प्लान आप साथियों के साथ बना सकते हैं। बिजनेस व्यवसाय आपके अनुकूल चलेंगे। भ्रम की स्थिति बन सकती है।
लकी नंबर: 24, शुभ रंग:  सफेद