Aaj Ka Rashifal 31 March 2024: रविवार 31 March 2024 को ग्रह गोचर के अनुसार कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे। आज चैत्र माह की षष्ठी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य, हस्तरेखा, वास्तु शास्त्र रत्न एवं कुण्डली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम महाराज जी ने तैयार किया गया है। जानें मेष से लेकर मीन राशि तक रविवार यानी 31 मार्च 2024 का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:21 पर 
सूर्यास्त: संध्या 06: 40 पर

दिशाशूल:  पश्चिम दिशा- आज के दिन घी और दलिया खाकर यात्रा करें। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12.26 से 12 36 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.26 से 16.28  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:48 से 08:44 तक अमृत
सुबह 08:44 से 10:38 तक चंचल
सुबह 10:38 से 12:30 तक चंचल 
दोपहर 12:30 से 02:36 तक अमृत
दोपहर 02:36 से 07:27 तक लाभ
शाम 07:27से 09:23 तक लाभ
रात 09:23 से 11:16 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन पार्टी व पिकनिक का प्रोग्राम बन सकता है। स्वादिष्ट व्यंजन आपको प्राप्त होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी के कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी। लक का साथ आपको मिलेगा। दिन शुभ रहेगा।
लकी नंबर: 43, शुभ रंग: हल्का गुलाबी

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन मन आपका उदास रहेगा। मेंटल हेल्थ डिस्टर्ब रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर का आपके साथ मिलेगा। पारिवारिक लोग झमेला खड़ा करेंगे। दिन सामान्य रहेगा। किसी भी प्रकार की बयानवाजी से बचकर रहें।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: चैती

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन आपके प्रयास से सफलता मिलेगी। मान-सम्मान आपका बना रहेगा। नौकरी में आपके वर्क की प्रशंसा होगी। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना करें। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर को गिफ्ट दें। आज के दिन धन लाभ होगा।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: हरा

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन बाद विवाद की स्थिति निर्मित होगी। मन आपका परेशान रहेगा। पुराने रोग से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी व्यक्ति को अपने पास ना आने दें, नुकसान हो सकता है। आज आपका मन मंदिर जाने को लेकर उत्साहित रहेगा।
लकी नंबर: 15, शुभ रंग:  हल्का लाल

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन कोई बड़ा लाभ आपको हो सकता है। निवेश करने से फायदा मिलेगा। घर बाहर हैप्पीनेस बनी रहेगी। किसी के प्रति आपको टेंशन रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर की बात मानें, नही तो आपके बीच मनमुटाव हो सकता है। 
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  काला

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। कॉन्फिडेंस बना रहेगा। प्रसन्नता तथा उत्साह के साथ कार्य करें। लाभ होगा, आलस्य दूर करें। प्रेम प्रसंग के मामले में जल्दबाजी न करें। परिवार को समय देने की कोशिश करें। दिन शुभ रहेगा।
लकी नंबर: 10, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज के दिन यात्रा से परेशान हो सकते हैं। हंसी मजाक आपके लिए फायदेमंद रहेगा। मेंटल हेल्थ बनाए रखें। बिजनेस व्यापार ठीक चलेगा। आय के स्रोत बन सकते हैं। आज के दिन आप अपने खास मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन आपके द्वारा धर्म कर्म होगा। किसी बड़े काम की रुकावट अपने आप आ जाएगी। बिजनेस व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। दूसरों को वर्क करना आप सिखाएंगे। प्रेम प्रसंग के मामले में झूठ का सहारा ना लें।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  क्रीम 

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन मन में उदासी रहेगी। कोई नया वर्क शुरू कर सकते हैं। मार्केट इत्यादि से लाभ प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग के मामले में अधिक समय दें। भाई का सहयोग मिलेगा। राजनीति में आए लोगों को फायदा होगा।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का पीला

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन व्यवसाय के क्षेत्र में आप उन्नति प्राप्त करेंगे। नौकरी में अनुकूलता रह सकती है। लक आपके साथ रहेगा। टेंशन पारिवारिक हो सकता है। प्रेम प्रसंग के मामले में झूठ ना बोलें। धार्मिक अनुष्ठानों में जा सकते हैं।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  नारंगी

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज का दिन अस्थाई संपति से आपको बड़ा प्रॉफिट प्राप्त होगा। भाग्य आपका प्रबल रहेगा। स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। नौकरी में मान सम्मान आपको मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। घर परिवार का ख्याल रखें।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग:  हरा

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन आपके द्वारा तन्हाई हो सकती है। पैसे के लेनदेन में जल्दबाजी न करें। शरीर में थकान व कमजोरी रह सकती है। बिजनेस ठीक-ठाक रहेगा। राजकीय बाधा दूर होकर सिचुएशन आपके पक्ष में रहेगी।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  कत्थई

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com