Aaj Ka Rashifal 4 March 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 4 March 2024, सोमवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज फाल्गुन माह की नवमी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा धनु राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य हस्तरेखा वास्तु शास्त्र रत्न एवं कुण्डली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम महाराज जी ने तैयार किया है। जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज 4 मार्च 2024 का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:50 पर 
सूर्यास्त: संध्या 06: 29 पर

दिशाशूल:  पूर्व दिशा - आज के दिन तिल खाकर यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12.05 से 12.10 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.11 से 16.11 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:43 से 08:10 तक अमृत
सुबह 08:10 से 10:23 तक चंचल
सुबह 10:23 से 12:18 तक चंचल 
दोपहर 12:18 से 02:21 तक अमृत
दोपहर 02:21 से 07:20 तक लाभ
शाम 07:20 से 09:21 तक लाभ
रात 09:21 से 11:21 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन कोई नया प्लान कर पाएंगे। कार्य प्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। मान सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपने कार्य के प्रति पूर्ण समर्पण रखें। व्यवसाय- व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें। 
लकी नंबर: 32, शुभ रंग: हरा

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन व्यवसायिक यात्रा पर जा सकते हैं। कोई रुका हुआ धन प्राप्त होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। परिजनों से पूरी हेल्प मिलेगी। धन प्राप्ति हो सकती है। अपने कार्य से भाग्य उन्नत के अवसर आएंगे। संतान के कार्यों में बाधा के योग बन रहे हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान आराधना करें। 
लकी नंबर: 52, शुभ रंग: पीला

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन घर में अतिथि आ सकते हैं। आज आपको उत्साहवर्धक न्यूज़ मिलेगी। नए प्लान की शुरुआत होगी। घर में संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश आराधना करें।
शुभ नंबर: 10, शुभ रंग: समुद्री

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन कीमती वस्तु को संभाल कर रखें। खर्च अधिक हो सकता है। टेंशन बनी रहेगी। किसी भी कार्य में आलस्य न करें, नहीं तो विलंब होगा। रुके हुए काम समय पर हो सकते हैं। यात्रा से हानि संभव है। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश आराधना करें।  
लकी नंबर: 5, शुभ रंग:  पिंक

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज का दिन मेहनत का फल आपको मिलेगा। पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। व्यापार के कार्य से कहीं जा सकते हैं। धन प्राप्ति के योग हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग: आसमानी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज के दिन आफको प्रेमी से गिफ्ट प्राप्त हो सकता है। सत्कर्मों में मन लगेगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार संबंधित चिंताएं दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दिन को शुभ बनाने के लिए गौ सेवा जरूर करें।
लकी नंबर:  4, शुभ रंग: ब्लू

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज के दिन रचनात्मक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार- व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी से व्यर्थ में बाद विवाद ना करें। सामाजिक एवं राजकीय सम्मान आपको प्राप्त होगा। रुका हुआ धन मिलने से लाभ होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए माता-पिता का आशीर्वाद लें।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग: पीला

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज का दिन व्यापार में लाभ मिलेगा। प्रेम प्रसंग के मामले में लड़ाई झगड़ा हो सकता है। क्रोध पर काबू रखें। रुके हुए कार्य समय पर पूरे होने से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं का समाधान होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। 
लकी नंबर:  56,  शुभ रंग:  काला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। शत्रु से हानि हो सकती है। थकान महसूस होगी। किसी सहयोगी से मदद ले सकते हैं। खर्चे में कटौती का प्रयास करें। प्रेम प्रसंग के मामले में सावधानी बरतें। दिन को शुभ बनाने के लिए लक्ष्मी जी की पूजा आराधना करें।
लकी नंबर: 10, शुभ रंग: कत्थई

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन कुसंगति करने से बचें, नहीं तो हानि हो सकती है। मकान संबंधी समस्या का हल होगा। सोच समझकर कार्य करें। चोट या विवाद हो सकते हैं। उससे बचकर रहें। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य भगवान को जल अर्पित करें। 
लकी नंबर: 30, शुभ रंग:  गेरुआ

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन जमीन या वाहन संबंधी कार्य हो सकते हैं। रोजगार प्राप्त संभव है। शत्रु परेशान कर सकते हैं। योजनाएं आपकी सफल रहेगी। रोजगार एवं व्यवसाय में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। लाभदायक समाचार प्राप्त होंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए मां की आराधना करें।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग: बैंगनी

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन पूजा पाठ में मन लगा रहेगा। व्यापार व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। झंझटों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। वाहन से दुर्घटना हो सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए बजरंग बाण का पाठ करें।
लकी नंबर: 19, शुभ रंग: लाल

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम ( कालीखोह)
ज्योतिष, हस्तरेखा, वास्तुशास्त्र और रत्न एवं कुंडली संबंधित कार्यों के लिए संपर्क कर सकते हैं।
Email: manishgautam0703@gmail.com