Aaj Ka Rashifal 5 October 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शनिवार 5 अक्टूबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। शारदीय नवरात्र प्रारंभ है। घर में माता की पूजा-अर्चना जरूर करें। आज तृतीया तिथि है। चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें शनिवार यानी 5 अक्टूबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:18 पर
सूर्यास्त: संध्या 06:20 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन घी का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:57 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:52 से 08:52 तक अमृत
सुबह 08:52 से 10:52 तक चंचल
सुबह 10:52 से 12:52 तक चंचल 
दोपहर 12:52 से 02:52 तक अमृत
दोपहर 02:52 से 07:51 तक लाभ
शाम 07:51 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
सामाजिक कार्यों में आज आप भाग लेंगे, जिससे आपका मान सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस आपका ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय आपका सुख में एवं शांति में व्यतीत होगा। किसी के बहकावे में आकर कोई भी कार्य करने से आज आपको बचना चाहिए।
लकी नंबर: 30, शुभ रंग: लाल

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
अपनी वाणी से किसी को दुख पहुंचाने से आपको आज बचना चाहिए। कानूनी अड़चन दूर होकर आपको सफलता प्राप्त होगी। मनोरंजन के साथ धन आपको आज जरूर प्राप्त होंगे। तीर्थ यात्रा का प्लान आप फैमिली के साथ कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण बनाकर रखें।
लकी नंबर: 13, शुभ रंग:  गुलाबी

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
चोट व दुर्घटना आपके साथ आज हो सकती है, इसलिए जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। स्वास्थ्य आपका आज कमजोर रहेगा। हल्की हंसी मजाक किसी से भी करने से आपको बचना चाहिए। मित्रों तथा रिश्तेदारों की हेल्प आज आपको प्राप्त होगी। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।
शुभ नंबर: 40, शुभ रंग:  हल्का पीला

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण के लिए आज आप कर सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क आपको प्राप्त होगा। लाभ के अवसर मिल सकते हैं। मित्रों की हेल्प व सहयोग आपको जरूर मिलेगा। भाइयों से आज आपके मतभेद जरूर दूर होंगे।
लकी नंबर: 69, शुभ रंग: नारंगी

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
लेनदेन में ज्यादा जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। समय आज आपके अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से मन आपका दुखी रहेगा। कार्यस्थल पर आज आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। मित्रों के साथ अच्छा समय आज आप व्यतीत कर पाएंगे।
लकी नंबर: 66, शुभ रंग:  पर्पल

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
स्वास्थ्य आज आपका कमजोर रहेगा। बात को ज्यादा बढ़ावा नहीं देना चाहिए। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं, जिससे मन में चिंता बनी रहेगी। किसी व्यक्ति के उकसावे में आकर कोई भी कार्य करने से आपको बचना चाहिए। मित्रों की हेल्प आज जरूर प्राप्त होगी। किसी मनोरंजन कार्यक्रम का हिस्सा आज आप बन सकते हैं।
लकी नंबर: 25, शुभ रंग: गुलाबी

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
बुरी खबर आज आपको प्राप्त होगी। मेहनत आज ज्यादा करनी पड़ेगी। वाणी में हल्के शब्दों द्वारा किसी से बात ना करें। कीमती वस्तुओं को आज संभाल कर रखना चाहिए। मित्रों की हेल्प जरुर प्राप्त होगी। फैमिली के साथ अच्छा समय आज आपका व्यतीत होगा। पैसे प्राप्त के योग हैं।
लकी नंबर: 57, शुभ रंग: हल्का हरा

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
पार्टी व पिकनिक का प्लान आज बनेगा। मनोरंजन के लिए आज समय आप निकल पाएंगे। कारोबारिक वृद्धि का प्लान आप बनाएंगे। जोखिम के कार्यों से आज आपको बचना चाहिए। समय की अनुकूलता का फायदा आज आपको उठना चाहिए। घर बाहर प्रसन्नता जरूर बनी रहेगी।
लकी नंबर: 15,  शुभ रंग: पर्पल

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
थकान व कमजोरी आज दिन भर आपको बनी रह सकती है। खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व हेल्प से मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों की हेल्प से आज आपको कुछ नया कार्य करने का मौका मिलेगा। समय आपका अच्छा व्यतीत होगा।
लकी नंबर: 13, शुभ रंग:   कत्थई

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
विवाद को ज्यादा न बढ़ने दें। हल्की हंसी मजाक करने से आज आपको जरूर बचना चाहिए। आत्मसम्मान आपका बना रहेगा। भूले बिसरे साथियों से भेंट होने से मन प्रसन्न रहेगा। नए मित्रों के प्रति आज खिंचाव आपका ज्यादा रहेगा। बिजनेस आपका ठीक चलेगा।
लकी नंबर: 7, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
उन्नति के मार्ग आपको प्राप्त होंगे। यात्रा आपकी मनोरंजन रहेगी। नवीन वस्त्र पर ज्यादा खर्च होने की संभावना है। व्यापार की स्थिति लाभदायक रहेगी। कोई बड़ा कार्य होने से मन आपका बहुत ही ज्यादा प्रसन्न रहेगा। दूसरे के कार्यों में ज्यादा आपको ध्यान नहीं देना चाहिए। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका आपको प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 10, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि (Aaj ka meen rashifal)
वाणी पर नियंत्रण रखने की विशेष जरूरत है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहने से घर वाले परेशान रहेंगे। शेयर मार्केट एवं म्युचुअल फंड से आपके फैमिली को लाभ जरूर होगा। स्थाई संपति में बड़े लाभ आपको मिलने की संभावना है। यात्रा मनोरंजन समय की अनुकूलता आपके फेवर में रहेगी, जिसका आपको लाभ लेना चाहिए।
लकी नंबर: 90, शुभ रंग:  सफेद