Aaj Ka Rashifal 9 February 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 9 February 2024, शुक्रवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज माघ माह की अमावस्या तिथि है। प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो चुका है। गंगा स्नान जरूर करें। आज चंद्रमा मकर राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने माने हस्तरेखा वास्तु शास्त्र रत्न एवं कुण्डली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम महाराज जी ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार आज 9 फरवरी का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:49 पर 
सूर्यास्त: संध्या 05:49 पर

दिशाशूल: पश्चिम दिशा - आज के दिन यात्रा करने से पहले दही या तिल का सेवन करें। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12.29 से 12.39 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.19 से 16.19 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 06:59 से 08:29 तक अमृत
सुबह 08:29 से 10:39 तक चंचल
सुबह 10:39 से 12:19 तक चंचल 
दोपहर 12:19 से 02:39 तक अमृत
दोपहर 02:39 से 07:49 तक लाभ
शाम 07:49 से 09:49तक लाभ
रात 09:49 से 11:39 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन नया प्लान बनेगा। अपने कार्य प्रणाली में सुधार करने की जरूरत है। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण रखें। पार्टनर आपसे खुश रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।
लकी अंक: 11, शुभ रंग: लाल

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। किसी कार्य में जल्दबाजी न करें। परिवार जनों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने प्रयास के द्वारा भाग्य बढ़ेगा। लव लाइफ में दिक्कत हो सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी का दर्शन करें। 
लकी अंक: 8, शुभ रंग: पीला

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन घर में अतिथियों का आगमन होगा। उत्साह वर्धक समाचार प्राप्त होंगे। नए प्लान की शुरुआत होगी। संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं। लव लाइफ में प्रॉब्लम क्रिएट होगी। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक: 13, शुभ रंग: आसमानी

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन कीमती वस्तुएं गुम सकती है। खर्च अधिक होगा। टेंशन बनी रहेगी। आलस्य के कारण कार्य में देरी होगी। रुका हुआ काम समय पर हो सकता हैं। यात्रा में दिक्कत होगी। लव लाइफ में झूठ ना बोलें। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को जल अर्पित करें। 
लकी अंक: 10, शुभ रंग:  सफेद

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन मेहनत का फल प्राप्त होगा। कार्य होने पर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय अच्छा चलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धन प्राप्त होगा। लव लाइफ में हैप्पीनेस रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य को जल चढ़ाएं।
लकी अंक: 30, शुभ रंग: पर्पल

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज के दिन गिफ्ट प्राप्त होगा। क्रोध ज्यादा बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। चिंताएं दूर होगी। लव लाइफ में कोई तीसरा आ सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए गरीबों को दान दें।
लकी अंक:  21, शुभ रंग: नीला

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज के दिन पार्टी व पिकनिक पर जा सकते हैं। व्यापार व्यवसाय ठीक रहेगा। व्यर्थ का विवाद ना करें। रुका हुआ धन मिलेगा। पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। लव लाइफ में समय दें, लाभ होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
लकी अंक: 8, शुभ रंग: केसरी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन व्यापार व्यवसाय के लिए नया प्लान बनेगा। व्यापार ठीक चलेगा। प्रेम प्रसंग में ईमानदारी बनाए रखें। लाभ होगा। पुराने काम पूर्ण होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार की समस्या का समाधान होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए पक्षियों को दाना डालें। 
लकी अंक:  4, शुभ रंग:  लाल

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। दुखद समाचार प्राप्त होगा। आलस्य महसूस होगी। संतान के व्यवहार से दुख होगा। खर्चों में कटौती करने का प्रयास करें। लव लाइफ में बहाने बाजी करने से बचें। लाभ होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए पीपल के नीचे दिया जलाएं।
लकी अंक: 15, शुभ रंग: बैंगनी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन जोखिम और जमानत के कार्य से बचें। कुसंगति से हानि हो सकती है। घर संबंधी समस्या हल होगी। सोचे हुए कार्य समय पर नहीं होंगे, उदर विकार हो सकते हैं। लव लाइफ में पूरा समय दें। दिन को शुभ बनाने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।
लकी अंक: 30, शुभ रंग:  गेरुआ

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन शत्रु से भय हो सकता है। व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य को आगे ले जाने के लिए योजना बनेगी। लाभदायक समाचार प्राप्त होंगे। लव लाइफ डिस्टर्ब रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करें।    
लकी अंक: 51, शुभ रंग:  भूरा

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। फालतू की झंझटों में ना पड़ें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी रखें। लव लाइफ में किसी के सलाह की जरूरत पड़ेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए फल का दान करें।
लकी अंक: 24, शुभ रंग: हरा