Logo
Aaj ka Rashifal, 21 March 2025: चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मेष से मीन तक सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal, 21 March 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार, शुक्रवार (21 मार्च 2025) को मेष और कन्या राशि वालों का दिन आज जीवनसाथी के साथ रोमांस भरा बीतेगा। मिथुन राशि वालों को आज आर्थिक लाभ पर ध्यान देने की जरूरत है। कुंभ वालों की पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। 5 राशि वालों का दिन आज उतार-चढ़ाव भरा बीत सकता है। वहीं कुछ राशियों का दिन खुशखबरी भरा बीतेगा। पढ़ें सभी 12 राशियों का Rashifal और विशेष उपाय।

हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (21 मार्च) को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शुक्रवार (21 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ  (21 March ka mesh rashifal)
आज आज अपने दिमाग को किसी जरूरी काम में व्यस्त रखेंगे। जिसकी वजह से आपको मनपसंद कार्य के लिए भी समय कम मिलेगा। पैसे के निवेश से बचने का प्रयास करें। नहीं तो हानि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ दिन आपका रोमांस भरा बीतेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
आज की सलाह: गाय को पीली दाल खिलाएं, प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। 
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 2

वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  (21 March ka vrishabh rashifal)
आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। चिंताएं कम होंगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है, लेकिन पैसों के खर्च पर ध्यान देने की जरूरत है। अपने विचारों में सकारात्मकता लाएं। परिवार को समय दें। कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत का लाभ मिलेगा। शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
आज की सलाह: प्रेम जीवन के लिए भगवान गणेश को ध्रुव घास चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 1

मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (21 March ka mithun rashifal)
आज आप अपने अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती पर समय बिता सकते हैं। आर्थिक स्थिति पर फोकस करने की जरूरत है। अकेलापन खत्म होगा। परिवार के साथ ज्यादातर समय बिताने से चिंता भी दूर होगी। जीवनसाथी आपकी प्रशंसा करेगा।
आज की सलाह: स्वास्थ्य को तरोताजा रखने के लिए फल का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 40

कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (21 March ka kark rashifal)
आत्मविश्वास का भरपूर फायदा उठाएं। व्यस्त दिनचर्या के बीच अपने लिए समय जरूर निकालें। वित्तीय लाभ होने की प्रबल संभावना है। दोस्त आज आपकी मदद करने के लिए आगे आएंगे। रिश्ते पर ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो गलतफहमी की वजह से आपके रिश्तों में दरार आ सकती है।
आज की सलाह: भगवान गणेश को हरे चने से बने लड्डू चढ़ाएं। यादगार दिन बीतेगा।
भाग्यशाली रंग: पीला,  लकी नंबर: 11

सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  (21 March ka singh rashifal)
आज का सेहत के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। कई ओर से आज के दिन आपको वित्तीय लाभ मिल सकता है। परिवार में कोई खुशखबरी भी आज मिल सकती है। वरिष्ठ व्यक्ति आपका सहयोग कर सकता है, वहीं आपकी तारीफ भी करेगा। परिवार और दोस्तों के लिए पर्याप्त समय निकालें।
आज की सलाह: पारिवारिक जीवन में सामंजस्य और शांति बनाए रखने के लिए 108 दिनों तक घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 8

कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (21 March ka kanya rashifal)
आज के दिन आपके लिए वित्तीय चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें। भागदौड़ के बीच आपको आराम की जरूरत है। प्रेमी के साथ रोमांटिक पलों को बिताएं। करियर को लेकर आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य पर सुधार की संभावना है।
आज की सलाह: खिरनी की जड़ को सफेद कपड़े में लपेटकर घर पर रखें, स्वास्थ्य बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 25

तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते  (21 March ka tula rashifal)
अपने स्वभाव को काबू में रखने का प्रयास करें। नहीं तो आपके कुछ लोगों से रिश्ते खराब हो सकते हैं। कहीं भी निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। बेवजह किसी से बहस करने और कमियां निकालने से बचें। आत्मविश्वास आपके पेशेवर जीवन में फायदेमंद रहेगा। दिनभर ऊर्जावान बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन बेहतर बीतेगा।
आज की सलाह: आज आप दूध, दही, कपूर और सफेद फूल दान करें। ऐसा करने से आपकी सेहत को काफी फायदा होगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद,  लकी नंबर: 2

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (21 March ka vrishchik rashifal)
आज आपका दिन काफी खुशमिजाज भरा बीतेगा। आप दिनभर आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिवार के साथ अगर कहीं घूमने-फिरने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। पैसे खर्च हो सकते हैं। रोमांस के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। दोस्त के साथ खुलकर एंजॉय करने का प्रयास करें।
आज की सलाह: घर में केले के पेड़ की जड़ें रखें। इससे आपके पारिवारिक संबंधों को मजबूती मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 44

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (21 March ka dhanu rashifal)
अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रख किसी नए कार्य की शुरुआत करें। जिसको लेकर आप काफी समय से विचार कर रहे हैं। कुछ चीजें आपके जीवन में स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। वित्तीय निर्णय आपको अच्छा लाभ दे सकता है। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें।
आज की सलाह: शांतिपूर्ण और आनंदमय पारिवारिक जीवन बिताने के लिए दिन में 11 बार ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः का जाप करें।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 9

मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी  (21 March ka makar rashifal)
आज आपको अपने ऊपर कार्य करने की जरूरत है। अतिरिक्त पैसे कमाने के नए-नए तरीके खोज सकते हैं। वित्तीय योजनाओं में निवेश करने का प्लान बनेगा। आज का दिन छोटे बच्चों के साथ बिताएं। प्रेम जीवन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। यात्रा आपकी मनोरंजक रहेगी। जीवनसाथी के साथ कीमती समय बिताएं।
आज की सलाह: कुलदेवता की पूजा कर लाल सिंदूर चढ़ाएं। स्वास्थ्य लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 51

कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (21 March ka kumbh rashifal)
आज आपको कार्यों में जीत मिलेगी। दोस्तों के साथ इस पल का जश्न मना सकते हैं। पैसे उधार देने से बचें। नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
आज की सलाह: आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए साफ-सुथरे और धुले हुए कपड़े पहनें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 42

मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (21 March ka meen rashifal)
आज आपका कोई पुराना दोस्त आर्थिक मदद मांगने आपके पास आ सकता है। आपका व्यवहार उसके प्रति हल्का सा बदला हुआ दिख सकता है। सोच-समझकर किया गया निवेश आपको लाभ देगा। व्यापारियों को आज धन को लेकर थोड़ा सा सावधान रहनने की जरूरत है।
आज की सलाह: प्रेम जीवन में सकारात्मकता और सामंजस्य बनाए रखने के लिए तांबे की थाली में भोजन करें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 14

jindal steel jindal logo
5379487