Logo

Aaj ka Rashifal, 10 अप्रैल 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरुवार (10 अप्रैल) को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर सिंह राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, गुरुवार (10 अप्रैल) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।

मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ  (10 April ka mesh rashifal)
आज आप काम के बीच पर्याप्त आराम करने का प्रयास करें। नहीं तो शारीरिक थकावट का शिकार हो सकते हैं। आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। आपकी कलात्मक और रचनात्मक प्रतिभा की प्रशंसा होने की संभावना है। लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं।
आज की सलाह: पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए घर पर रामचरितमानस का पाठ करें।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 50

वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  (10 April ka vrishabh rashifal)
आज पूरा दिन ऊर्जावान बने रहेंगे। पैसे खर्च करने से बचें। कहीं से धन का आगमन हो सकता है। घर पर प्यार और सकारात्मकता का माहौल बना रहेगा। अपने प्रियजनों के लिए समय निकालने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन विशेष रूप से सुंदर बीतेगा।
आज की सलाह: घर के प्रवेश द्वार पर नियमित साफ-सफाई रखें। करियर में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 20

मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (10 April ka mithun rashifal)
आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। कहीं से पैसे आने की संभावना बन रही है। अगर आप किसी को उधार पैसे दे रखे हैं तो वह आज वापस कर सकता है। दोस्तों के साथ दिन बिताने का प्रयास करें। प्रेमी के साथ भावनात्मक जुड़ाव और गर्मजोशी का अनुभव कर सकते हैं।
आज की सलाह: खुशहाल पारिवारिक जीवन के लिए गाय को स्नान कराकर उसे रोटी खिलाएं।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 11

कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (10 April ka kark rashifal)
कुछ घटनाएं आपके मन को अशांत कर सकती हैं। लेकिन आपको इससे भटकना नहीं है। योग का अभ्यास आपके लिए शांति पाने में मदद कर सकता है। परिवार के लिए आज कुछ खरीदारी करें। घर पर खुशहाली भरा माहौल रहेगा।
आज की सलाह: पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं, मन को शांति मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: सफेद,  लकी नंबर: 5

सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  (10 April ka singh rashifal)
दोस्तों के साथ शाम का समय मजेदार बीतेगा। खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। निवेश में लाभ की संभावना है। आपकी अचानक से किसी से मुलाकात हो सकती है। जिसकी वजह से आप काफी खुशी महसूस करेंगे। पढ़ाई पर ध्यान दें।
आज की सलाह: आर्थिक लाभ के लिए रात को गाय का गर्म दूध पिएं।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 90

कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (10 April ka kanya rashifal)
आपका व्यवहार कुछ लोगों को नापसंद आ सकता है। जिसकी वजह से मनमुटाव भी होने की संभावना है। इसके लिए आपको आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जीवनसाथी को समय दें। संबंध मजबूत होंगे। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे।
आज की सलाह: सफेद गाय को रोटी खिलाएं, स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 35

तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते  (10 April ka tula rashifal)
आज आपके दोस्त आपकी बड़ी मदद सकते हैं। दिन आपका खुशियों भरा बीतेगा। वित्तीय लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। माता-पिता आपको कोई खुशखबरी दे सकते हैं। प्रेमी से आपको तोहफा मिलने की उम्मीद है।
आज की सलाह: घर में नए गमले रखकर उसमें फूल लगाएं। सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: स्वर्ण,  लकी नंबर: 44

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (10 April ka vrishchik rashifal)
स्वास्थ्य संबंधी चिंता दूर होगी। इसके लिए आपको सकारात्मक सोच बनाए रखना जरूरी है। अत्यधिक खर्च की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। भविष्य को लेकर भी आपकी चिंता दूर होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे।
आज की सलाह: गायों को चारा खिलाएं, स्वास्थ्य में सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 1

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (10 April ka dhanu rashifal)
आज आपको दांत दर्द या पेट खराब होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस पर ध्यान दें। अन्यथा भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। धैर्य के कार्य करें। फायदा होगा।
आज की सलाह: सकारात्मक ऊर्जा के लिए आज आप धार्मिक स्थलों पर जरूर जाएं।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 50

मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी  (10 April ka makar rashifal)
आज आपकी सेहत में काफी ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा। दिनभर ऊर्जावान और उत्साहित रहेंगे। खाली समय परिवार के सदस्यों के साथ बिताने का प्रयास करें। जीवनसाथी से आज प्यार की बातें हो सकती हैं।  
आज की सलाह: मंदिर जाकर माथे पर तिलक लगाएं। करियर में सकारात्मक ऊर्जा और सफलता को आकर्षित करता है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 12

कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (10 April ka kumbh rashifal)
आज कोई मित्र आपकी सहनशीलता को लेकर सवाल खड़ा कर सकता है। यात्रा करने पर काफी पैसे खर्च हो सकते हैं लेकिन आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है। बच्चे आपके धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं, उनसे अच्छा व्यवहार रखें। 
आज की सलाह: गाय को हल्दी के साथ उबले आलू खिलाएं, रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 13

मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (10 April ka meen rashifal)
आज व्यवसाय से जुड़े लोगों का दिन काफी अच्छा बीतेगा। वित्तीय लाभ की संभावना है। शांति भरा दिन बीतेगा। खाली समय का उपयोग घूमने फिरने में कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ दिल की बातें कर सकते हैं। आप दोनों के बीच में रिश्ते मजबूत होंगे।
आज की सलाह: गरीबों में कपड़े उपहार में बांटें, दिन अच्छा बीतेगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 35