आज का राशिफल [21 अप्रैल 2025]: सोमवार का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से मीन सभी 12 राशियों का Rashifal

Aaj ka Rashifal, 21 अप्रैल 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवार (21 अप्रैल) को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मकर राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, सोमवार (21 अप्रैल) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।
आज का राशिफल मेष, (aaj ka rashifal mesh 21 april 2025)
आज आपका दिन सकारात्मक बीत सकता है। आत्मविश्वास भरा रहेगा। यात्रा का योग बन रहा है। शत्रुओं की बातों पर बिल्कुल भी विश्वास न करें। वित्तीय सुधार के लिए कड़ी मशक्कत करने की जरूरत है। कुछ लोगों को नजरअंदाज करना ही आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
आज की सलाह: भगवान भोलेनाथ के मंदिर जाकर माथा टेकें, पारिवारिक बंधन मजबूत होगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 20
आज का राशिफल वृषभ, (aaj ka rashifal vrishabh 21 april 2025)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया है। व्यापार में भरपूर तरक्की होने की संभावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्यार के मामलों में आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। बेचैनी से मुक्ति पाने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं।
आज की सलाह: मां दुर्गा के मंदिर में कांसे के बर्तन दान करें। स्वास्थ्य बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग: मैरून, लकी नंबर: 90
आज का राशिफल मिथुन, (aaj ka rashifal mithun 21 april 2025)
आज आप अपना ज्यादातर समय खेलकूद पर बिता सकते हैं। परिवार के लोग आपसे समय न देने की वजह से नाराज हो सकते हैं। अपने वित्तीय मामलों को लेकर सावधान रहें। किसी से सफलता मिलने के पहले अपने प्लान के बारे में न बताएं। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं।
आज की सलाह: संतों को कपड़े दान करें। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 40
आज का राशिफल कर्क, (aaj ka rashifal kark 21 april 2025)
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। विदेश में निवेश करने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार में अच्छे मुनाफे की प्रबल संभावना बन रही है। परिवार के लोगों से अपने दिल की बात को कह सकते हैं। प्रियजन से आपको सरप्राइज मिल सकता है। आपको उसके साथ समय बिताने की जरूरत है।
आज की सलाह: भगवान गणेश की पूजा करें। आलस्य दूर भागेगा।
भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू, लकी नंबर: 22
आज का राशिफल सिंह, (aaj ka rashifal singh 21 april 2025)
आप किसी कार्य को लेकर आज उलझ सकते हैं। लेकिन आपको धैर्य के साथ अपने काम पर लगे रहना है। आपका आत्मविश्वास और सकारात्मक उम्मीदें आपके जीवन में बदलाव लाएंगी। सपनों के लिए समय निकालें। वैवाहिक जीवन में प्यार और हंसी-खुशी गुजरेगा।
आज की सलाह: जरूरतमंदों को खाने पीने की सामग्री दान करें। खुशी मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 45
आज का राशिफल कन्या, (aaj ka rashifal kanya 21 april 2025)
आज आपको संयमित रहने की जरूरत है। आपके सामने कोई बड़ी चुनौती आ सकती है, जिसका सामना करना पड़ सकता है। वित्तीय निर्णय लेने से पहले आपको वरिष्ठ लोगों से मार्गदर्शन लेने की जरूरत है। किसी बात को लेकर शुरू हुआ तनाव आपके वैवाहिक जीवन में प्रभाव डाल सकता है।
आज की सलाह: छोटे बच्चों को मिठाइयां बांटें। स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: ग्रेजा, लकी नंबर: 20
आज का राशिफल तुला, (aaj ka rashifal tula 21 april 2025)
आज आपका दिन ज्यादातर आध्यात्मिक कार्यों में बीत सकता है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आपको प्रयास करना है। बड़े वित्तीय लाभ की संभावना है। अपने आसपास जरूरतमंदों की मदद करें। व्यवहार में अपने दयालुपन दिखाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज की सलाह: भोजन में नमक का प्रयोग कम करें, स्वास्थ्य में सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग: नीलम नीला, लकी नंबर: 15
आज का राशिफल वृश्चिक, (aaj ka rashifal vrishchik 21 april 2025)
आज आपको स्वास्थ्य की चिंता से दूरी बनानी है। खानपान अच्छा रहेगा। अगर कोई आपसे पैसे उधार लिया है तो वह वापस कर सकता है। रिश्ते को मजबूत करने का बेहतरीन दिन है। आप आज सामाजित बदलाव को लेकर चिंता कर सकते हैं।
आज की सलाह: कौवों के दाना-पानी की व्यवस्था करें। आपके व्यवहार में शालीनता आएगी।
भाग्यशाली रंग: गेहुंआ, लकी नंबर: 24
आज का राशिफल धनु, (aaj ka rashifal dhanu 21 april 2025)
आज का दिन मौज-मस्ती भरा बिताने का प्रयास करें। दिन काफी खुशनुमा बीतेगा। लालच में आकर निवेश करने से बचें, नहीं तो पछतावा के अलावा कोई रास्ता नहीं होगा। जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की जरूरत है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है।
आज की सलाह: आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाएं।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 5
आज का राशिफल मकर, (aaj ka rashifal makar 21 april 2025)
आज गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। विरोधी भी सक्रिय रह सकते हैं। नुकसान से बचने के लिए पारिवारिक सदस्यों के मदद ले सकते हैं। उनसे सुझाव लेकर कार्य करें। जीवनसाथी के साथ गर्मजोशी भरा दिन बीतने की संभावना है।
आज की सलाह: तांबे के बर्तन में पानी पीने से स्वास्थ्य अच्छा होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 1
आज का राशिफल कुंभ, (aaj ka rashifal kumbh 21 april 2025)
आज दिनभर ऊर्जावान बने रहेंगे। किसी को उधार दिए गए पैसे मिल सकते हैं। सामाजिक मेलजोल जरूरी है। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। प्रेमी के साथ रिश्ते अच्छे बनेंगे। यात्रा सुखद होगी।
आज की सलाह: भगवान विष्णु की पूजा करें, पारिवारिक लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 3
आज का राशिफल मीन, (aaj ka rashifal meen 21 april 2025)
बच्चों के ऊपर ध्यान देने की जरूरत है। पड़ोसी के साथ रिश्ते आपके खराब हो सकते हैं। शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप कहीं जा रहे हैं तो अपनी चीजों को संभाल कर रखें। खर्च बढ़ेगा लेकिन कहीं से धन आने की भी संभावना है।
आज की सलाह: माथे पर लाल तिलक लगाएं। ऊर्जावान बने रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला, लकी नंबर: 12
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS