Aaj ka Rashifal, 24 मार्च 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवार (24 मार्च) को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर धनु राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, सोमवार (24 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।
मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ (24 March ka mesh rashifal)
आज आप सुबह से ही अपने आपको ऊर्जा से भरपूर पाएंगे। भविष्य के खर्चों को लेकर आप कोई योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। चिंता से बचें। अपनी कमियों पर विचार कर उसे सुधारने का प्रयास करें।
आज की सलाह: पारिवारिक जीवन में सकारात्मकता के लिए घर में फलदार पौधे लगाएं।
भाग्यशाली रंग: मैरून, लकी नंबर: 4
वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (24 March ka vrishabh rashifal)
आज आप स्वास्थ्य को लेकर काफी खुशहाल रहेंगे। व्यापार में तगड़ा मुनाफा देखने को मिलेगा। परिवार में किसी चीज को लेकर चिंता हो सकती है। उससे बचें। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। खुद के लिए भी आज आप समय निकालें।
आज की सलाह: गरीब कन्याओं को खीर खिलाने से पारिवारिक सुख समृध्दि बढ़ती है।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 5
मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (24 March ka mithun rashifal)
आज के दिन तनाव की वजह से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आर्थिक तंगी परेशान कर सकती है। दोस्तों से मदद की जरूरत पड़ सकती है। परिवार के साथ सामाजिक मेलजोल बढ़ाने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन के यादगार दिनों को आज आप याद करेंगे।
आज की सलाह: बाएं हाथ की उंगली में सोनी की अंगूठी पहनने से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: गोल्डन, लकी नंबर: 20
कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (24 March ka kark rashifal)
आज के दिन आपको सकारात्मक बने रहने की जरूरत है। ऊर्जा का संचार होगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आपका प्रेम जीवन रोमांचक और आकर्षण से भरा रहेगा। परिवार के छोटे सदस्यों को समय दें। उनके साथ यात्रा करें। रिश्ते में मजबूती आएगी।
आज की सलाह: अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए नीम के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू, लकी नंबर: 1
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (24 March ka singh rashifal)
दिन का आज आप भरपूर लाभ उठाने का प्रयास करें। शेयर बाजार में निवेश करना आपके लिए काफी जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। पारिवारिक मामलों को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित दिख सकते हैं।
आज की सलाह: पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं। परिवार में शांति बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 23
कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (24 March ka kanya rashifal)
आज आप कोई विशेष कार्य करने के लिए समय निकालेंगे। जमीन या प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों से विचार-विमर्श जरूरी है। उनके अनुभव से सीखने का प्रयास करें। प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। रुके हुए पैसे आने की आज संभावना है।
आज की सलाह: आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए घर में अपने इष्टदेव की चांदी की मूर्ति रखकर पूजा करें।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 2
तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (23 March ka tula rashifal)
आज आप अपने लिए समय निकालें। नहीं तो शारीरिक और मानसिक थकावट का शिकार हो सकते हैं। मौज-मस्ती भरा दिन बिताएं। रिश्तेदारों से आपको प्रशंसा मिल सकती है। लेकिन किसी को पैसे उधार देने से बचें। शाम के समय मंदिर, गुरुद्वारे या किसी और पूजा स्थल पर जाएं। तनाव दूर होगा।
आज की सलाह: पार्टनर को चॉकलेट गिफ्ट करें, प्यार बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग: चॉकलेटी, लकी नंबर: 29
वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (24 March ka vrishchik rashifal)
आज स्वास्थ्य को लेकर चिंता दूर होगी। आस-पास के लोगों से सतर्कता बरतने की जरूरत है। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। दोस्त आपका आर्थिक लाभ में मदद कर सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। आज तनाव की बजाय आराम करने का प्रयास जरूरी है।
आज की सलाह: आर्थिक समृद्धि को बढ़ाने के लिए गरीब को कपड़ा व खाने का सामान दान करें।
भाग्यशाली रंग: सफेद लकी नंबर: 4
धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (25 March ka dhanu rashifal)
आज आपकी यात्रा थकाने वाली हो सकती है। कोशिश करें कि आज यात्रा से बचना पड़े। कोई आपके व्यवहार को लेकर दुखी हो सकता है। रोमांटिक समय प्रेमी के साथ बिताने का प्रयास करें। बेवजह के झगड़ों से बचने का प्रयास करें।
आज की सलाह: नकारात्मक विचारों को दूर रहने के लिए सफेद रंग के कपड़े पहनें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 5
मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (25 March ka makar rashifal)
भविष्य को लेकर कोई बड़ी योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय निकालकर आराम करेंगे। शाम के समय आप थोड़ा उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। इससे बचें। अपने ज्ञान का सदुपयोग करें।
आज की सलाह: तांबे के बर्तन में पानी पिएं, परिवार में खुशहाली आएगी।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 2
कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (25 March ka kumbh rashifal)
कोई मित्र आज आपको लाभ पहुंचाने में मदद करेगा। लेकिन आपको अपने ईमानदारी का परिचय देना है। विवेक के साथ निर्णय लेने की जरूरत है। आलस्य से बचें। प्रेमी के साथ रोमांटिक मूड में समय बिता सकते हैं।
आज की सलाह: शाम के समय भगवान भोलेनाथ की मंदिर जाकर पूजा अर्चना करें, समय साथ देगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 32
मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (25 March ka meen rashifal)
प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा। अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। निवेश करने पर विचार करें। प्रेम के लिए दिन आपके फेवर में रहेगा। आत्म-चिंतन के लिए बेहतरीन दिन है। शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
आज की सलाह: आहार में हल्दी, केसर को शामिल करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, लकी नंबर: 1