Logo

Aaj ka Rashifal, 1 मार्च 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार, शनिवार (1 मार्च 2025) को मेष राशि वालों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मिथुन राशि वालों को आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है। कुंभ वालों का रुका हुआ पास मिल सकता है। कुछ राशि वालों का दिन आज खुशखबरी भरा बीत सकता है। बाकी राशि वालों का दिन सामान्य गुजरेगा।

हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार (1 मार्च) को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शनिवार (1 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ  (1 March ka mesh rashifal)
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। लक्ष्यों को प्राप्ति के लिए आपको कुछ बड़े निर्णय की जरूरत पड़ सकती है। वित्तीय स्थिति में सुधार होने की संभावना है। लेकिन आपको जोखिम भी लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना है। इसलिए आपको खानपान के साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।
आज की सलाह: कुछ भी खाने से बचें। नहीं तो आपको कोई बीमारी परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 5

वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  (1 March ka vrishabh rashifal)
आज आपको किसी कारणवश दुविधा जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपको अपने धैर्य और विचारों के साथ कार्य करने की जरूरत है। इसलिए आज आप सोच-समझकर काम करें। कोई नया प्रोजेक्ट आपके सामने आ सकता है। जिसमें आपको काफी लाभ की संभावना है।
आज की सलाह: अगर आप निर्णय लेने में सक्षम नहीं है तो अपने घर के बड़े बुजुर्गों से सलाह लें। 
भाग्यशाली रंग: मैटी, लकी नंबर: 2

मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (1 March ka mithun rashifal)
आपको आज अपने जेब पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है यानी की वित्तीय स्थिति को देखते हुए कार्य करना है। किसी परिचित से मुलाकात होने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य से आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। कार्यों को आज रचनात्मक तरीके से पूर्ण करने का प्रयास करें।
आज की सलाह: आर्थिक स्थिति को देखते हुए कार्य करें। 
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 9

कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (1 March ka kark rashifal)
आपके खास लोग कोई व्यंग्यात्मक टिप्पणियां करते हुए आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे लेकिन आपको उनसे विवाद नहीं करना है। अपने हिसाब से कार्य करने का प्रयास करें। किसी परिचित से मुलाकात होगी जो आपको इससे निपटने में मदद करेगा।
आज की सलाह: विवाद से बचें, क्योंकि आपसे खास लोग ही आपको उकसाने का प्रयास करेंगे। 
भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 3

सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  (1 Marchy ka singh rashifal)
आज आपका दिन काफी सुखद बीत सकता है। कई अवसर आपके सामने आने की संभावना है। आप दिन का भरपूर लाभ उठाने का प्रयास करें। नए प्रोजेक्ट पर भी ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार होगा। लेकिन आपको खानपान को लेकर लापरवाही बरतने से बचना है।
आज की सलाह: हनुमान मंदिर जाकर बजरंगबली को जल जरूर चढ़ाएं, दिन आपके फेवर में रहेगा। 
भाग्यशाली रंग: क्रीम, लकी नंबर: 20

कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (1 March ka kanya rashifal)
आज आपके साथ कोई विद्रोही की तरह व्यवहार कर सकता है। आपके व्यवहार में भी परिवर्तन देखा जा सकता है। आस-पास के लोग परेशान कर सकते हैं, उनसे शांत रहें। वहां पर आप ऐसे शब्द बिल्कुल न बोलें जिससे दूसरों को ठेस पहुंचे। आपके अपने कार्यों पर फोकस करने की जरूरत है।
आज की सलाह: किसी पर ऐसी टिप्पणी करने से बचें, जो सामने वाले को बुरी लगे।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 55

तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते  (1 March ka tula rashifal)
आज के दिन आपको होशियारी और सावधानी के साथ काम करने की जरूरत है। जुबान पर काबू रखें। प्रियजनों से दिल की बात कह सकते हैं। अगर आपके बीच कुछ समय से सबकुछ सही नहीं चल रहा था तो अब सबकुछ ठीक हो जाएगा। स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार होने की संभावना है।
आज की सलाह: हनुमान मंदिर जाकर लाल चंदन लगाएं, दिन आपके फेवर में होगा। 
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 51

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (1 March ka vrishchik rashifal)
आज गलतफहमियों को दूर करने के लिए अच्छा दिन है। प्रेम जीवन भी समृद्धि भरा रहेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी निपटने की जरूरत है। विवाहित लोगों का दिन आज काफी खुशहाली भरा बीतेगा। घर में कोई नई खुशखबरी भी मिलने की संभावना है।
आज की सलाह: शाम के समय हनुमान मंदिर जरूर जाएं। खुशखबरी मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 11

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (1 March ka dhanu rashifal)
आज आपके आस-पास के लोग आपके धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं। इसलिए उनसे सतर्क रहें। आपत्तिजनक शब्दों से भी बचने का प्रयास करें। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। अगर आप शादी को लेकर काफी समय से चिंतित हैं तो आज कहीं आपकी शादी के लिए चर्चा हो सकती है।
आज की सलाह: शब्दों पर लगाम लगाएं, नहीं तो आपसे कई लोग नाराज हो सकते हैं। 
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 21

मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी  (1 March ka makar rashifal)
आज आपका पूरा दिन खुशियों से भरा रहेगा। अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। जिससे आपका काम में मन लगेगा और कॉम्फिडेंस भी बढ़ेगा। प्रियजनों से कोई सरप्राइज मिल सकता है। निजी जीवन पर काम करने की जरूरत है। अपने लिए समय जरूर निकालें।
आज की सलाह: दिन में हनुमान चालीसा पढ़ें, ऊर्जा मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 51

कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (1 March ka kumbh rashifal)
आज आप सामाजिक लाभ मिलेगा। अपने आस-पास के लोगों के साथ बातचीत करेंगे तो आपके अंदर कॉम्फिडेंस आएगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। अगर काफी दिनों से आपका कहीं पैसा फंसा है तो वह भी आने की संभावना है।
आज की सलाह: बजरंगबली का दर्शन जरूर करें। शाम के समय मंदिर जाकर हनुमान चालीस पढ़ें। 
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 7

मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (1 March ka meen rashifal)
आज आपका रिश्तेदारों या करीबी दोस्तों के साथ समझौता हो सकता है। आप इसको लेकर काफी दिनों से चिंतित रहे हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए बॉस से अच्छी खबर आने वाली है। इसलिए चिंता करने से बचें। दिन अच्छा जाएगा। परिवार के साथ समय बिताएं।
आज की सलाह: आज आप परिवार को अपना कीमती समय दें, ऊर्जा मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला, लकी नंबर: 40