आज का राशिफल [24 अप्रैल 2025]: गुरुवार का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से मीन सभी 12 राशियों का Rashifal

Aaj ka Rashifal, 24 अप्रैल 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरुवार (24 अप्रैल) को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, गुरुवार (24 अप्रैल) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।
आज का राशिफल मेष, (aaj ka rashifal mesh 24 april 2025)
प्रेमी की भावनाओं को पहचानें। पैसे को लेकर आपका दिन काफी अच्छा गुजर सकता है। यात्रा का योग बन रहा है। अचानक से आपके सामने कोई बड़ी चुनौती आ सकती है। परिवार की जरूरतों को नजरअंदाज करने से बचें। खुले विचारों के साथ कार्य करने का प्रयास करें।
आज की सलाह: पारिवारिक खुशियों को बढ़ाने के लिए छोटी-मोटी यात्रा करें।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 11
आज का राशिफल वृषभ, (aaj ka rashifal vrishabh 24 april 2025)
आज आप रचनात्मक कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। खरीदारी करने आज परिवार के साथ जा सकते हैं। जिसमें आपका पैसा भी खर्च होगा। भावनात्मकता में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। निवेश के मामले में सावधान रहने की जरूरत है।
आज की सलाह: वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए भगवान भोलेनाथ को दूर्वा चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 15
आज का राशिफल मिथुन, (aaj ka rashifal mithun 24 april 2025)
आज काम के बोझ की वजह से आपको शारीरिक थकावट का सामना करना पड़ सकता है। पैसे कमाने के लिए आप शॉर्टकट ढ़ूढ़ सकते हैं। लेकिन आपको शॉर्टकट से बचना है। जीवनसाथी को समय दें अन्यथा वो आपसे नाराज हो सकते हैं।
आज की सलाह: 11 बार ॐ ऐं, ह्रीं, श्रीं शनैश्चराय नमः का जाप करें। रिश्ते में मधुरता आएगी।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 80
आज का राशिफल कर्क, (aaj ka rashifal kark 24 april 2025)
आज लंबे समय बाद आपको स्वास्थ्य समस्या से निजात मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन अच्छा बीतेगा। रिश्तेदारों से आपके संबंध मधुर होंगे। प्रियजनों से आपको तारीफ मिल सकती है। दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं।
आज की सलाह: करियर या व्यवसाय में लाभ पाने के लिए शाम के समय धार्मिक स्थानों पर जरूर जाएं।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 10
आज का राशिफल सिंह, (aaj ka rashifal singh 24 april 2025)
आराम करने का प्रयास करें नहीं तो शारीरिक थकावट का शिकार हो सकते हैं। निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा है। लेकिन निवेश से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लेना जरूरी है। रोमांटिक मूड में प्रेमी के साथ समय बिता पाएंगे।
आज की सलाह: प्यार और भावनात्मक बंधन को मधुर बनाए रखने के लिए धार्मिक स्थानों पर खानपान की चीजें दान करें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 5
आज का राशिफल कन्या, (aaj ka rashifal kanya 24 april 2025)
बाहर घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। मौज-मस्ती भरा दिन बीतेगा। वित्तीय निवेश करने से बचें। नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। रोमांटिक समय पार्टनर के साथ बिता सकते हैं। दिन आपके फेवर में रहेगा। अपने व्यवहार से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं।
आज की सलाह: केले के पेड़ की पूजा करें, प्रेमी के साथ संबंध मधुर होंगे।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 6
आज का राशिफल तुला, (aaj ka rashifal tula 24 april 2025)
खाने-पीने पर ध्यान देने की जरूरत है। वित्तीय सुधार के लिए आज किया गया प्रयास काफी कारगर साबित होगा। खाली समय अपने बच्चों के साथ बिताने का प्रयास करें। प्रेमी को आप कोई सरप्राइज दे सकते हैं। नए विचार के साथ कार्य करने की जरूरत है।
आज की सलाह: सफेद रंग के कपड़े पहनें, स्वास्थ्य बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग: नीलम नीला, लकी नंबर: 20
आज का राशिफल वृश्चिक, (aaj ka rashifal vrishchik 24 april 2025)
आपका व्यवहार आपको लाभ काफी पहुंचाएगा। दूरदर्शी सोच के साथ कार्य कर सकते हैं। निवेश में आपको फायदा मिलने की संभावना है। अगर घर पर कोई बीमार है तो उसके स्वास्थ्य पर सुधार होने की संभावना है। कोई दोस्त आपको निराश कर सकता है।
आज की सलाह: कुत्तों को दूध पिलाएं, घर में सामंजस्य बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 30
आज का राशिफल धनु, (aaj ka rashifal dhanu 24 april 2025)
आज आपके दिन की शुरुआत खुशनुमा रहेगी। शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापारिक निवेश की योजना बना सकते हैं। दोस्तों पर भरोसा रखने का प्रयास करें। विवाहि लोगों का दिन खुशनुमा बीतेगा। अपने वचन पर अडिग रहें।
आज की सलाह: शाम के समय मंदिर पर पूजा अर्चना करें, करियर और व्यवसाय में आने वाली बाधा दूर होगी।
भाग्यशाली रंग: सुनहरा, लकी नंबर: 5
आज का राशिफल मकर, (aaj ka rashifal makar 24 april 2025)
हंसी-मजाक भरा दिन बिताने के लिए परिवार के लिए समय निकालें। माता-पिता का भरपूर सहयोग करें। उनकी बातों को मानें। वित्तीय चिंताओं को दूर करने का प्रयास करें। प्रेमी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है। व्यवहार में नरमी बरतें।
आज की सलाह: छोटे बच्चों को उपहार दें, जीवनसाथी से प्यार मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 5
आज का राशिफल कुंभ, (aaj ka rashifal kumbh 24 april 2025)
आपका मित्र आज मदद करने के लिए आगे आ सकता है। बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने की जरूरत है। पैसों को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। परिवार को समय दें नहीं तो मनमुटाव हो सकता है। वैवाहिक जीवन यादगार बनाने का प्रयास करें।
आज की सलाह: पारिवारिक जीवन में सामंजस्य और खुशी लाने के लिए भैरवनाथ भगवान को फूलों की माला चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 3
आज का राशिफल मीन, (aaj ka rashifal meen 24 april 2025)
स्वास्थ्य की तंदुरुस्ती पर ध्यान दें। अगर आप पैसा कमाने के लिए शॉर्टकट ढूढ़ रहें हैं तो उससे बचें। नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी आपसे आज अपने मन की बात बता सकती है। पसंदीदा फिल्में देखने में समय खर्च कर सकते हैं।
आज की सलाह: आर्थिक स्थिति से निपटने के लिए आपको अनुभवी लोगों से सलाह लेने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: मैजेंटा, लकी नंबर: 3
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS