Logo

Aaj ka Rashifal 11 March 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार, मंगलवार (11 मार्च 2025) को मेष राशि वाले आज अपना खुशी का पल बिता पाएंगे। कर्क राशि वालों के लिए धन कमाने का अच्छा समय है। कुंभ वाले निवेश में जल्दबाजी से बचें। 2 राशि वालों का दिन आज खुशखबरी भरा बीतने की संभावना है। जबकि कुछ राशि वालों का दिन सामान्य गुजरेगा।

हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार (11 मार्च) को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। चंद्रमा का गोचर कर्क राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मंगलवार (11 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ  (11 March ka mesh rashifal)
आज आप दूसरों के साथ खुशी के पल शेयर करें। इससे आपकी सेहत में सुधार आएगा। व्यवसाय को मजबूत करने के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसला आपको लेना पड़ सकता है। आर्थिक मदद के लिए आपका साथी आगे आएगा। रोमांटिक यादें आपका दिन बना देंगी। कार्यस्थल पर अपने कौशल पर ध्यान दें।
आज की सलाह: भगवान कृष्ण की पूजा करें, घर में खुशियां, संतुष्टि और सद्भाव का माहौल रहेगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 66

वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  (11 March ka vrishabh rashifal)
आपको आज अपने जीवन का पूरा आनंद लेने के लिए महत्वाकांक्षाओं पर काबू रखना होगा। कोई मेहमान आपके घर पर अचानकर से आ सकता है। घर का खर्च भी बढ़ेगा। लेकिन कहीं से धन आने की भी संभावना बनेगी। यात्रा परिवार या दोस्तों के साथ कर सकते हैं। आने वाली छुट्टियों को बिताने की प्लानिंग कर सकते हैं।
आज की सलाह: महिलाओं के प्रति सम्मान रखें। करियर व व्यवसाय में निरंतर सफलता मिलती रहेगी।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 12

मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (11 March ka mithun rashifal)
दिनभर सकारात्मक रहने का प्रयास करें। नकारात्मक विचारों को अपने दिमाग से निकाल दें। दिन की शुरुआत में आपको आर्थिक झटका मिल सकता है। जिसकी वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। घर में परिवार के साथ समय बिताएं, माहौल में सकारात्मक बदलाव आना शुरू हो जाएंगे। जीवनसाथी की सेहत आपको परेशान कर सकती है। उसपर ध्यान दें।
आज की सलाह: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं, सकारात्मक ऊर्जा आएगी।
भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 55

कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (11 March ka kark rashifal)
आज आपके दिमाग में सकारात्मक विचार आएंगे। धन कमाने के लिए यह एक अच्छा समय है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने से बचें। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएं। अगर नौकरी कर रहे हैं तो अपने मैनेजर से कोई खुशखबरी पा सकते हैं। वैवाहिक जीवन का सच्चा आनंद आज अनुभव करेंगे।
आज की सलाह: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। परिवार के सदस्यों के बीच खुशहाली बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: आसमानी,  लकी नंबर: 90

सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  (11 March ka singh rashifal)
आज आपको काफी हिम्मत के साथ कार्य करने की जरूरत है। शराब और सिगरेट पर पैसा खर्च करने से बचें, इससे आपकी सेहत और वित्तीय स्थिति दोनों को नुकसान पहुंचेगा। पार्टनर के साथ मजाकिया अंदाज कर सकते हैं। वह आपसे काफी खुश होगी। छात्रों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य चिंता से बचें।
आज की सलाह: आर्थिक स्थिति से कमजोर व्यक्ति को खाने का सामान दान करें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 88

कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (11 March ka kanya rashifal)
आज आपका काफी दिनों से चल रहा तनाव दूर होगा। छोटे बच्चों के साथ समय बिताएं। काफी ऊर्जावान दिखेंगे। वित्तीय मामले में सफलता मिलेगी। कोर्ट व कचहरी के मामले भी आपके फेवर में रहने की संभावना है। निवेश में सावधानी बरतने की जरूरत है। धैर्य के साथ संवाद करें। 
आज की सलाह: आज ब्राह्मण को कच्ची हल्दी समेत कुछ चीजें दान में दें। इससे आपके घर पर खुशियां आएंगी।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 22

तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते  (11 March ka tula rashifal)
आज आपके अंदर ऊर्जा का संचार बढ़ेगा। भाई-बहन से वित्तीय सहायता के लिए आप संपर्क कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति जल्द सुधरेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अविवाहित लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। प्रेमी के साथ रोमांस का अनुभव करेंगे।
आज की सलाह: छोटे बच्चों को आज चॉकलेट, टॉफी और सफेद मिठाई बांटने से वित्तीय समृद्धि आएगी।
भाग्यशाली रंग: सफेद,  लकी नंबर: 25

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (11 March ka vrishchik rashifal)
काम के बीच आप अपने लिए आराम के लिए समय निकालें। नहीं तो थकावट का शिकार हो सकते हैं। खर्च करने की आदतों पर ध्यान दें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने से बचें। कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए व्यक्तिगत संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत है।
आज की सलाह: लोगों के लिए पानी की व्यवस्था करें, पारिवारिक जीवन में सौभाग्य और सकारात्मकता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 35

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (11 March ka dhanu rashifal)
आज का दिन व्यवसाय के लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। हर जगह दखलंदाजी करना सही नहीं है। पूरे दिन आपके मन में शांति का भाव बना रहेगा। जीवनसाथी आज आपका काफी करीब आने का प्रयास करेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंता न करें। जोखिम ले सकते हैं।
आज की सलाह: परिवार के साथ एकत्रित होकर पूजा-पाठ करें, व्यवसाय में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 30

मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी  (11 March ka makar rashifal)
आज आपके सामने अनचाहे विचार परेशान कर सकते हैं। इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। शारीरिक व्यायाम आपके लिए काफी जरूरी है। अतीत में किए गए निवेश में लाभ मिलेगा। वित्तीय स्थिति पर ध्यान दें। नई योजना पर कार्य शुरू कर दें। कोई अच्छी खबर आपको और आपके जीवनसाथी को करीब ला सकती है।
आज की सलाह: पानी की कमी से जूझ रहे लोगों की मदद करें। पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा। 
भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 15

कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (11 March ka kumbh rashifal)
आपका खुशमिजाज स्वभाव लोगों के अंदर उत्साह लेकर आएगा। निवेश को लेकर जल्दबाजी करने से बचें। अगर आप छुट्टी ले रहे हैं, तो दिन का भरपूर फायदा उठाएं। परिवार के साथ यात्रा करें, समय बिताएं। स्वादिष्ठ भोजन का लुफ्त उठाएं।
आज की सलाह: आर्थिक लाभ के लिए पक्षियों को रोटी खिलाएं।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 22

मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (11 March ka meen rashifal)
अपने ऊपर तनाव को आने न दें। दूसरों के बारे में आज ज्यादा सोच सकते हैं। किसी की मदद करने का प्रयास करें। प्रेमी के साथ दिन का आनंद लें। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। अगर नौकरी कर रहे हैं तो आपको आज अपना 100 प्रतिशत देने का प्रयास करना है।
 आज की सलाह: अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए, पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला, लकी नंबर: 14