Akshaya Tritiya Mantra: इन 5 मंत्रों के जाप से मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, अक्षय तृतीया पर खुलेगी किस्मत!

Akshaya Tritiya Mantra or Fayde
X
अक्षय तृतीया के दिन किया जाने वाला जाप, दान, स्नान और पूजा का फल स्थायी बना रहता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन किया जाने वाला जाप, दान, स्नान और पूजा का फल स्थायी बना रहता है। यही वजह है कि अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर व्यक्ति को अपनी

Akshaya Tritiya Mantra: सनातन धर्म में वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता हैं। यह दिन सौभाग्य, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक हैं। इस दिन भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा करने का विधान है। किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए आज का दिन सर्वोत्तम माना गया है। इस दिन कुछ मंत्रों का जाप करना विशेष फलदायी होता है, जिनसे घर-परिवार में कभी भी धन की कमी महसूस नहीं होती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन किया जाने वाला जाप, दान, स्नान और पूजा का फल स्थायी बना रहता है। यही वजह है कि अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर व्यक्ति को अपनी इच्छाओं की पूर्ति और सफलता के लिए कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना चाहिए। चलिए जानते है उन मंत्रो के बारे में -

ॐ नमो नारायणाय: भगवान विष्णु को समर्पित इस मंत्र के जाप करने से सुख, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

ॐ गं गणपतये नमः भगवान गणेश को समर्पित इस मंत्र का जाप करने से कष्टों का नाश होता है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

ॐ मां लक्ष्मी नमः धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित इस मंत्र का जाप करने से जीवन में धन-दौलत और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

ॐ श्री गुरुदेवाय नमः गुरु को समर्पित इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को ज्ञान, बुद्धि और तरक्की के मार्गदर्शन की प्राप्ति होती है।

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् । उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥ : अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए यह मंत्र शिव को समर्पित है।

अक्षय तृतीया के मंत्र जाप का लाभ
(Akshaya Tritiya Mantra Benefits)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अक्षय तृतीया के मंत्र जाप करने से घर की आर्थिक स्तिथि मजबूत होती है। साथ ही घर में मौजूद धन दोष भी दूर होने लगते है। इसके अलावा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा परिवार के लोगों पर बना रहता है। घर की तंगी और दरिद्रता भी दूर होती है। घर के सदस्यों के आमदनी के नए सोर्स तैयार होते है। कहते है अक्षय तृतीया के दिन शुभ सुबह और शाम, दोनों समय उपरोक्त मंत्रों का जाप सही उच्चारण के साथ करना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं व जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story