Astro Tips for Money: हिंदू धर्म शास्त्रों और ज्योतिष विज्ञान में धन अर्जित करने के लिए कई उपाय बताये गए है। इन्हीं में से एक है रोटी बनाना। जी हां रोटी बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो घर-परिवार में तेजी से धन की बरकत होने लगती है। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से परिवार के सभी सदस्यों पर मां लक्ष्‍मी और मां अन्‍नपूर्णा का आशीर्वाद बना रहता है। ऐसे परिवार में कभी भी धन-दौलत की वजह से तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। 

धन की बरकत के लिए करें ये काम
(Astro Tips Hindi for Money)

- रसोई घर में रखी कई चीजों का संबंध 9 ग्रहों से होता है। इनमें हल्‍दी का संबंध गुरु से, घी और शक्‍कर का संबंध शुक्र से शामिल है। ज्योतिष के अनुसार यदि आटा गूंथते समय उसमें थोड़ा सा घी और शक्‍कर मिला दिया जाए तो व्यक्ति का शुक्र ग्रह मजबूत होता है, जो कि धन धान्य और सुख-समृद्धि का कारक है। 

- ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह धन-विलासिता, वैभव-ऐश्‍वर्य और प्रेम के कारक होते है। रोटी के आटे में घी और शक्‍कर मिलाकर रोटियां बनाने से न सिर्फ शुक्र ग्रह मजबूत होते है बल्कि परिवार पर मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद बना रहता है। इस उपाय को करने पर धन-दौलत व सुख में बढ़ोतरी होती है। 

- ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह के मजबूत होने से धन-दौलत की कमी नहीं होती है। इसके अलावा पति-पत्‍नी के बीच रिश्‍ता मजबूत और प्रेमपूर्ण बनता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में रोमांस भी उमड़-उमड़ कर बाहर आता है। 

- ज्योतिष के अनुसार प्रतिदिन पहली रोटी गाय को और आखिरी रोटी कुत्‍ते को देनी चाहिए। इस उपाय को करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद परिवार पर बना रहता है। साथ ही संकटों का नाश होता है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। 

- ज्योतिष के अनुसार घर में भोजन बनाते समय चेहरे पर प्रसन्नता का भाव होना आवश्यक होता है। खुशी, प्रेम और सकारात्‍मकता से पकाया गया भोजन सकारात्मकता और अच्छी सेहत प्रदान करता है। साथ ही घर में सौभाग्‍य और धन भी लाने का काम करता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।