Logo

Neem Karoli Baba Tips: 20वीं सदी के आध्यात्मिक गुरु नीम करोली करोली बाबा के विचार आज भी प्रासंगिक है। वे हनुमान जी के परम भक्तों में शुमार रहे। कलयुग में नीम करोली बाबा को उनके अनुयायियों ने भगवान मानकर ही पूजा की। आज भले ही वे हमारे बीच शारीरिक रूप से मौजूद नहीं है, लेकिन उनके द्वारा दी गई सीखें संसार को आज भी प्रकाशमयी कर रही है। नीम करोली बाबा ने लोगों को हमेशा सादगी, प्रेम, सेवा और करुणा से परिपूर्ण जीवन जीने की सीख दी है। साथ ही ईश्वर पर अडिग विश्वास रखने की सलाह दी। उनका मानना था कि, ईश्वर पर विश्वास ही व्यक्ति को सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। 

बाबा नीम करोली बताते थे कि, हर व्यक्ति के जीवन में कठिनाई आती है और ये कभी ख़त्म नहीं होती। कई बार ऐसा समय भी आता है, जब लोग आपकी बार-बार उपेक्षा करते है और आपकी भावनाओं का अपमान करते है। ऐसी स्थति में क्या करना चाहिए? यह बात नीम करोली ने बताई है। जानते है इस बारे में- 

नीम करोली बाबा के विचार 
(Neem Karoli Baba Suvichar)

नीम करोली बाबा के अनुसार, भगवान हर व्यक्ति का मार्गदर्शन करते है। इसमें किसी तरह की कोई कठिनाई नहीं आती। अगर कोई व्यक्ति आपको बार-बार गलत समझ रहा है तो इसे स्वयं पर न लें। इसे ईश्वर की लीला समझकर आगे बढ़े और विश्वास रखें कि, वह उसके लिए आपको समझने का सही समय नहीं है। 

हमेशा सत्य बोलना जीवन का एक अहम हिस्सा होता है। नीम करोली बाबा कहा करते थे कि, सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति को कोई भी कभी भी झूठा साबित नहीं कर सकता है। लोग आपके बारे में क्या सोचते है और क्या कहते है? यह मायने नहीं रखता है। आपका आचरण ही आपकी पहचान होना चाहिए। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।